: रचनात्मक सोच से सशक्तिकरण की ओर कदम, शी विल संस्था की डिज़ाइन थिंकिंग कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न
Wed, Jul 9, 2025
थिंक थ्रस्ट की संस्थापक गोपिका शिंगल ने महिलाओं को नवाचार और ग्राहक-केंद्रित सोच अपनाने की दी प्रेरणा
आगरा। महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण की दिशा में कार्यरत संगठन शी विल संस्था द्वारा संजय प्लेस स्थित फेयरफील्ड बाय मैरियट में डिज़ाइन थिंकिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस नवाचारपरक सत्र की मुख्य वक्ता रहीं थिंक थ्रस्ट की संस्थापक और डिज़ाइन थिंकिंग की विशेषज्ञ गोपिका शिंगल। कार्यशाला की प्रस्तावना संस्थापक अध्यक्ष राशि गर्ग ने रखी और परिचय संयोजक पूजा लूथरा ने दिया।
गोपिका शिंगल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए डिज़ाइन थिंकिंग के पांच चरण सहानुभूति, परिभाषा, विचार निर्माण, प्रोटोटाइप और परीक्षण के माध्यम से महिला उद्यमियों को उपभोक्ता केंद्रित सोच की आवश्यकता समझाई। उन्होंने कहा कि बड़े से बड़े ब्रांड भी अपने उत्पाद का निर्माण और प्रचार अपने उपभोक्ताओं की रुचियों और व्यवहार के अनुसार करते हैं। जब हम उपयोगकर्ता की सोच और आवश्यकता के अनुरूप उत्पाद बनाते हैं, तो बाज़ार में स्वयं ही उसकी मांग उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने प्रतिभागियों को यह भी सुझाव दिया कि वे उत्पाद निर्माण से पहले ग्राहक की मानसिकता, आवश्यकताओं और व्यवहार को समझें और उसके अनुरूप नवाचार करें।
संस्थापक अध्यक्ष राशि गर्ग ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से हमने महिला उद्यमियों को नवाचार की वह दृष्टि देने का प्रयास किया है, जो उन्हें प्रतिस्पर्धा के इस युग में न केवल आगे बढ़ने बल्कि नेतृत्व करने योग्य बनाए। डिज़ाइन थिंकिंग महिला सशक्तिकरण का प्रभावी औजार है।
संयोजक पूजा लूथरा ने बताया कि कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों से आईं महिला उद्यमियों, स्टार्टअप संस्थापकों और शिक्षा व नवाचार क्षेत्र की महिलाओं ने सहभागिता की।
कार्यशाला प्रतिभागियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रही बल्कि उन्हें ग्राहक-केंद्रित सोच, व्यावहारिक नवाचार और उद्यमशीलता में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की दिशा में प्रेरित भी किया।
इस अवसर पर दिव्या गुप्ता, अंकिता माथुर, कृषिका, रोली, कृतिका, मीनाक्षी, अक्षिता, कीर्ति, रुचि, अनुष्का, अंशिका सरकार, दीपिका, दीक्षा, सुनैना आदि ने सहभागिता की।
: उत्तर प्रदेश सिन्धी अकादमी ने सजाई ‘’सिंधियत जी सुहिणी शाम’’
Mon, Jul 7, 2025
आगरा। 07 जुलाई 2025। उत्तर प्रदेश सिन्धी अकादमी द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष पर ’’सिंधियत जी सुहिणी शाम’’ कार्यक्रम का आयोजन सूरसदन प्रेक्षाग्रह में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पीर डॉ शंकरनाथ योगी, मठाधीश श्री सोमनाथ धाम, मुख्य अतिथि धर्मेंद्र जी, प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विशिष्ट अतिथि अकादमी निदेशक अभिषेक कुमार अखिल, कार्यक्रम संयोजक हेमंत भोजवानी द्वारा मां सरस्वती व भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
’’सिंधियत जी सुहिणी शाम’’ कार्यक्रम में राष्ट्रीय कलाकार गायक जितिन उदासी द्वारा सिंधी भजन, गजल, समसामायिक गीतो की प्रस्तुति दी गयी।
अकादमी के निदेशक अभिषेक कुमार अखिल द्वारा अवगत कराया गया कि सिंधी भाषा कला संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु लोकगीत, सिंधी नृत्य, सिंधी चटा भेटी, सिंधी वेश भूषा, सिंधी परंपराओं को समय समय पर समाज के मध्य कराए जाने का कार्य करती है जिससे सिंधी भाषा का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाए।
कार्यक्रम में विशेष सहयोगी संस्था श्री गुरु ठाकुर नाथ सेवा समिति आगरा का रहा। कार्यक्रम संयोजक हेमंत भोजवानी पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के साथ जयप्रकाश धर्मानी, श्याम भोजवानी, सुंदर लाल चेतवानी, कन्हैया सोनी, नरेश लखवानी, भरत मंगलानी, घनश्याम खियानी, टीकम लालवानी, नंदू भाई, खेमचंद तेजानी, पी डी भाई, लालचंद मोटवानी, महेश भाई, लक्ष्मण भावनानी, नरेश चावला, राजू लालवानी, जगदीश तौरानी आदि रहे। कार्यक्रम के अंत में अभिषेक कुमार अखिल द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
: गौतम तिवारी, हरिओम माहौर और दीपाली सिंह को मिला कला गुरू सम्मान
Mon, Jul 7, 2025
गुरुजन सम्मान समिति आगरा ने इंजी. राजेंद्र प्रसाद शर्मा, हार्ड बम कांड से जुड़े स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव गुप्ता एवं आचार्य ताराचंद शास्त्री की पुण्य स्मृति में किया गुरुजन सम्मान एवं संगीत संध्या का हृदय स्पर्शी आयोजन
आगरा। गुरुजन सम्मान समिति, आगरा द्वारा इंजी. राजेंद्र प्रसाद शर्मा, हार्डी बम कांड से जुड़े स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव गुप्ता एवं आचार्य ताराचंद शास्त्री की पुण्य स्मृति में सोमवार सायं विजयनगर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुजन सम्मान एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया।
समारोह-अध्यक्ष और स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव गुप्ता के सुपुत्र प्रमोद कुमार अग्रवाल, मुख्य अतिथि इंजी. सुरेंद्र बंसल (कनक सान्वी ज्वेलर्स), विशिष्ट अतिथि टैक्सेशन बार एसोसिएशन आगरा के महासचिव एड. संजीव वशिष्ठ और टीसी चंद्रा एजुकेशन ग्रुप के निदेशक डॉ. करतार चंद्र शास्त्री ने स्मृतिशेष महापुरुषों की तस्वीरों पर माल्यार्पण और समक्ष दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया।
वरिष्ठ समाजसेवी व कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष आलोक आर्य, कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ कवि राज बहादुर सिंह ‘राज’, गुरुजन सम्मान समिति आगरा के अध्यक्ष विजयवीर सिंह, मंत्री सुनील अग्रवाल, ग्या प्रसाद शर्मा और सुशील कुमार दौनेरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में मंचस्थ अतिथियों व आयोजकों द्वारा गौतम तिवारी (शास्त्रीय गायन), हरिओम माहौर (तबला आचार्य) और दिपाली सिंह (कथक नृत्य निर्देशिका) को कला गुरु सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान हरिदत्त शर्मा की गुरु वंदना, ध्रुव अग्रवाल के बाँसुरी व दलजीत सिंह के तबला वादन, भावना के भजन, झंकार जैन के कथक शैली में भाव नृत्य, गौरांगी के कथक नृत्य, अहाना व अराध्या के युगल नृत्य और विशाल, प्रिंस, निरुपमा व मोनिका की समूह गान प्रस्तुति ने समारोह को जीवंत कर दिया।
वरिष्ठ कवि-साहित्यकार राज बहादुर सिंह ‘राज’ ने संचालन, प्रो. नीलू शर्मा ने नृत्य निर्देशन और आलोक आर्य ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान निखिल अग्रवाल, नरेश चुघ, गुंजन जादौन, श्यामवीर सिंह, बृजराज सिंह, डॉ. रामवीर शर्मा श्रविश्, राजीव अग्रवाल, उमाशंकर मिश्रा, संजय दौनेरिया, अजय शर्मा, डॉ. सरोज भार्गव, डॉ. बृज बिहारी लाल बिरजू और रामेंद्र शर्मा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।