Thu 18 Jun 2026
Breaking News Exclusive
यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा टीबी मुक्त भारत के संकल्प को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया निक्षय दिवस मधुराधीश जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र हरिनाम संकीर्तन और अन्नकूट महोत्सव के साथ सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती : राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

आगरा। स्वाभिमान के राष्ट्रीय प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति, राजपुर चुंगी, शमशाबाद रोड आगरा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य और विशाल शोभा यात्रा विभव नगर स्थित चौधरी गार्डन से शमसाबाद रोड पर टीवी टावर के सामने जीएल फार्म हाउस तक निकाली गई।

शोभा यात्रा में शामिल ऊँट-घोड़ों, बैंड-बाजों, गीत-संगीत, ध्वज पताकाओं और तोपों सँग ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन विजय व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी 25 संदेशप्रद झाँकियों तथा महाराणा प्रताप की आकर्षक डोले ने जन जन को शौर्य, साहस, स्वाभिमान, सामाजिक एकता, राष्ट्रभक्ति और सद्भाव का अनुपम संदेश दिया।

इस दौरान पूरे क्षेत्र में महाराणा प्रताप के गगनभेदी जयकारे रह रह कर गूँजते रहे। राह में क्षेत्रवासियों, क्षत्रिय बंधुओं और सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत सत्कार किया। शोभायात्रा में आगरा और आगरा के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग भारी संख्या में शामिल रहे।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राम प्रताप चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, कुंवर दिनेश प्रताप सिंह (पीली कोठी), कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी, प्रशांत पौनिया, महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति राजपुर चुंगी के अध्यक्ष कुँवर युवराज सिंह परिहार और संरक्षक पप्पू राघव ने संयुक्त रूप से महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर, माल्यार्पण करके, आरती उतार कर और हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।

अध्यक्ष कुँवर युवराज सिंह परिहार और संरक्षक पप्पू राघव ने शोभायात्रा का निर्देशन किया। शोभा यात्रा के समापन पर सभी लोगों के लिए सामूहिक प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।

इस दौरान धनवीर सिंह तोमर, विजय सिंह तोमर, ब्रजमोहन तोमर, ललित रघुवंशी, हरिशंकर जसावत, डॉ. राकेश, अशोक भदौरिया, राजेश तोमर, प्रमोद तोमर, जीपी ठाकुर, गजेंद्र परमार, थान सिंह, देवेंद्र धाकरे, चंद्रभान तोमर, दिगंबर सिंह धाकरे, प्रदीप सिकरवार, कुँवर राजवीर सिंह, लाल सिंह राघव, विक्रम सिंह और गजेंद्र परिहार भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन