: हाथी घाट पर चला सफाई का महाअभियान, नगर विकास मंत्री ने की सफ़ाई
Sun, Oct 1, 2023
Agra. महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंर्तगत आज यमुना किनारे हाथी घाट पर महासफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा के प्रभारी मंत्री एके शर्मा पहुँचे। नगर निगम की पूरी टीम व समाजसेवी संगठनों के साथ मिलकर प्रभारी मंत्री ने अपने हाथों में झाड़ू थामा और यमुना घाट की सफाई में जुट गए।
सभी ने मिलकर किया श्रमदान
आपकों बताते चले कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का आयोजन किया का रहा है जिसका समापन 2 अक्टूबर को होगा लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को आव्हान किया था कि एक अक्टूबर को सभी लोग एक घंटे का श्रमदान कर देश को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। आज प्रभारी मंत्री ने यमुना घाट पर फावड़ा चलाकर गंदगी को हटाया तो वहीँ लोगों ने तसले में कूड़ा कचरा भरकर एक स्थान पर फेंका। श्रमदान अभियान में शामिल होकर सभी काफी उत्साहित नजर आए।
नदी बनेगी निर्मल
प्रभारी मंत्री का कहना था कि लोगों में जागरूकता लाने के लिए इस पखवाड़े की शुरूआत की गई थी। जिससें लोग राष्ट्र निर्माण के साथ साथ उसे स्वच्छ रखने में सहयोग करे। आज यमुना घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इससे यमुना घाट तो स्वच्छ हुआ ही वहीँ यमुना भी स्वच्छ व निर्मल बनेगी।
: पूर्व महापौर से एक व्यक्ति ने की अभद्रता, मारपीट तक पहुंची नौबत
Sat, Sep 30, 2023
Agra. पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर निकलते ही भाजपा के पूर्व महापौर इंद्रजीत आर्य के साथ समाज के ही एक व्यक्ति ने अभद्रता कर दी। दोनों ओर से गरमा गर्मी हुई तो समाज के लोग बीच में आये और युवक को समझा बुझाकर शांत किया। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद वाल्मीकि समाज मे हड़कंप मचा हुआ है।
पूरा मामला वाल्मीकि जन्मोत्सव शोभायात्रा को लेकर चल रही खींचतान से जुड़ा हुआ है। इस महोत्सव को लेकर वाल्मीकि सामाज में दो फाड़ हो चुके हैं। इस माहौल के बीच वाल्मीकि समाज के लोग पुलिस आयुक्त से मिलने के लिए उनके कार्यकाल पहुँचे। पुलिस अधिकारी से मुलाकात के बाद जैसे ही बाहर निकले तो पूर्व महापौर और समाज के ही एक युवक के बीच टकराव बढ़ गया। युवक ने पूर्व महापौर से अभद्रता कर दी तो स्थिति मारपीट तक पहुँच गयी।
इस बीच उनके साथ मौजूद समाज के लोग दोनों के बीच मे आये और दोनों को अलग कर स्थिति को संभाला। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच राजीनामा कराने के लिए देर रात तक वाल्मीकि महापंचायत के अध्यक्ष मानसिंह के आवास पर प्रयास चलते रहे।
: शहीदों की चिताओं पर हर बरस लगेंगे मेले, वतन पर मिटने वालों का यही आखरी निशा होगी।
Thu, Sep 28, 2023
शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर पंजाबी विरासत आगरा द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह की कुर्बानी को याद करते हुए दीपदान किया व उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद सभी को यह याद दिलाया कि इन शहीदों की कुर्बानी के कारण ही आज हम सब आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। आजादी के संघर्ष में इंकलाब ज़िंदाबाद का नारा बुलंद करने वाले इस महान क्रांतिकारी का भावपूर्ण स्मरण किया गया।
इस दौरान पंजाबी विरासत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, महामंत्री बंटी ग्रोवर, कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, तीनो मंत्री दीपक सरीन, मोहित कत्याल, कुसुम महाजन, मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा, उपाध्यक्ष संदीप अरोरा, हिमांशु सचदेवा, अमित खत्री, धीरज कोहली, अवतार गिल, राज कुमार घई, अशोक अरोरा, एस के बग्गा, प्रवीण ओबरॉय आदि उपस्थित रहे।