Sun 09 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: किरावली पर अवध तो अछनेरा पर अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का होगा ठहराव

Pragya News 24

Fri, Oct 20, 2023
Post views : 125

Agra. देहात की एक बड़ी आबादी को अवध एक्सप्रेस और अजमेर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस से सफर करने के लिए आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन की दौड़ लगानी पड़ती है लेकिन अब यह दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अवध एक्सप्रेस का किरावली और अजमेर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का अछनेरा पर ठहराव दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इसके लिए फतेहपुर सीकरी सांसद ने रेल मंत्री से मुलाकात की थी।

सांसद राजकुमार चाहर ने रेल मंत्री से किरावली स्टेशन पर बांद्रा टर्मिनल- बरौनी अवध एक्सप्रेस और अछनेरा पर अजमेर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की थी जो अब पूरी हो चुकी है। 27 अक्टूबर से बांद्रा टर्मिनल- बरौनी अवध एक्सप्रेस का किरावली स्टेशन पर और 23 अक्टूबर से अजमेर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का अछनेरा स्टेशन पर ठहराव होगा। दोनों ही ट्रेन अप और डाउन पर दोनों ही स्टेशनों पर रुकेंगी।

आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि हाल ही में ट्रेनों स्टॉपेज बढ़ाये गए हैं, उसी में से आगरा मंडल को अछनेरा और किरावली पर ट्रेनों के नए स्टॉपेज मिले हैं। प्रयोगात्मक रूप से 23 अक्टूबर से अजमेर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का अछनेरा स्टेशन पर ठहराव होगा तो वहीं 27 अक्टूबर से बांद्रा टर्मिनल- बरौनी अवध एक्सप्रेस का किरावली स्टेशन पर ठहराव होगा। दोनों ही ट्रेन अप और डाउन पर स्टेशनों पर रुकेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन