Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सरदार पटेल की जयंती पर आगरा फोर्ट पर हुआ 'रन फ़ॉर यूनिटी' का आयोजन

Pragya News 24

Tue, Oct 31, 2023
Post views : 107

Agra. देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को एनसीसी ग्रुप हैडक्वाटर ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। लगभग 500 एनसीसी कैडेट्स, अधिकारी, ए एन ओ कैप्टन नीलम कांत और आगरा ग्रुप के कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ इस दौड़ में भाग लिया। आगरा कैंट में ब्रिगेडियर अरुण यादव, ग्रुप कमांडर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय आगरा द्वारा एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाई गई। इसका समापन ऐतिहासिक आगरा किला में हुआ। प्रो. वंदना अग्रवाल, बी जैन कॉलेज आगरा की प्राचार्या ने एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान के बारे में जानकारी दी ।

सरदार पटेल ने 1928 में बारडोली में अंग्रेजों के बढ़ाए गए जमीन के कर के खिलाफ किसानों को एक-जुट कर आंदोलन किया था। बारडोली में सुखा पड़ने की वजह से किसान कोई फसल नहीं उगा पाए थे और इस वजह से वे कर नहीं चुका सकते थे। अंग्रेजी सरकार से विनती करने पर भी वे कर माफ करने को राजी नहीं हुए। तब वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में बारडोली के किसानों नें आंदोलन शुरू किया, जिसे बारडोली आंदोलन के नाम से जाना जाता है। यह आंदोलन सफल हुआ और तब से वल्लभभाई पटेल को सरदार कहा जाने लगा।

ऐसे बने भारत के लौह पुरुष…

आजादी के बाद लगभग 500 से भी अधिक रजवाड़े, जो स्वतंत्र रूप से अपने क्षेत्र पर राज कर रहे थे, उन्हें सरदार पटेल ने भारतीय यूनियन में शामिल किया। वह भी बिना किसी प्रकार की हिंसा का सहारा लिए हुए। उनकी इस सराहनीय इच्छाशक्ति और भारत को एकजुट करने के दृढ़ संकल्प के कारण इन्हें भारत का लौह पुरुष (Iron Man of India) कहा जाता है।

2014 में हुई राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरुआत

सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत का सम्मान करने के लिए भारत सरकार द्वारा 2014 में आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरुआत की गई थी। पटेल एकजुट एवं मजबूत भारत के कट्टर समर्थक थे और उनके जीवन के कार्यों में यह समर्पण झलकता था। उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में नामित करने का सरकार का निर्णय उनके योगदान के महत्व को रेखांकित करता है।

43वीं जयंती पर भव्य स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

2018 में सरदार वल्लभभाई पटेल की 143वीं जयंती पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में नर्मदा नदी के पास स्थित भव्य स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन किया। पटेल का प्रसिद्ध नारा, "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" आज भी देश को प्रेरित करता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन