: आगरा कॉलेज ने किया अभिविन्यास का आयोजन
Tue, Nov 21, 2023
आगरा। शिक्षा संकाय आगरा कॉलेज आगरा में अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर अनुराग शुक्ला, प्रो केडी मिश्रा, प्रो केपी तिवारी, प्रो अमित अग्रवाल, डॉ आनंद पांडे एवं विभागाध्यक्षा डा रमा सिसोदिया द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर नवागंतुक छात्र-अध्यापक व छात्र-अध्यापिकाओं का विभाग की तरफ से स्वागत किया गया तथा विभाग में वर्ष भर होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई ।
प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रो के जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व है। अनुशासित जीवन ही सफलता की कुंजी है ।
विभागाध्यक्षा डॉ रामा सिसोदिया द्वारा नवागंतुक छात्र-अध्यापक व छात्र-अध्यापिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप भावी शिक्षक हैं, शिक्षक समाज की धुरी है, जो अपने प्रकाश से समस्त समाज को प्रकाशित करता है ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. ममता सिंह, डॉ सुषमा गोयल, नीलम मिश्रा, डॉ प्रिया कुलश्रेष्ठ, डॉ रंजना, बृजेश सिंह, राज प्रकाश सक्सेना, आनंद शर्मा एवं डॉ कल्पना शर्मा ने अपना सहयोग प्रदान किया।
: डॉ एमपीएस ग्रुप में हुआ युवा-टेक एक्जीबिशन का आयोजन, बिजनेस स्टडीज के छात्रों ने बनाई मशीनें
Thu, Nov 9, 2023
आगरा। सिकन्दरा स्थित डा. एम.पी.एस. मेमोरियल कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज में नव प्रवेशित बी. बी. ए. प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में युवा टेक नामक एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस आयोजन की विशेषता यह थी कि इसमें प्रतिभाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राएँ बिजनेस स्टडीज विभाग के थे न कि कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी विभाग के। इसके बावजूद भी छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक प्रौद्योगिकी पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया गया।
संस्थान के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर (से. नि.) ए. के. सिंह ने इस प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उनकी रचनात्मकता के उत्साह वर्धन किया एवं भविष्य में ऐसे ही समाज के लिए उपयोगी प्रौद्योगिकी का विकास करने का आह्वान किया।
अमन कुमार द्वारा लीड की जाने वाली टीम ने महिला सुरक्षा की एक ऐसी डिवाइस बनाई जो आपातकाल में विद्युत प्रवाह कर असमाजिक तत्वों को दूर भगा सकती है। वंश देवपुरी की टीम ने ए.टी.एम. की सुरक्षा में सेंध लगने पर बजने वाले एक अलार्म को प्रदर्शित किया। श्रेय अग्रवाल ने सेंसर युक्त एक ऐसी कार को प्रदर्शित किया जो कि आपातकाल में अपने आप रास्ता बदलकर कार में बैठे व्यक्तियों को सुरक्षित रख सके। अवनी गुप्ता की टीम ने आंखो से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक ऐसी बैंड को प्रदर्शित किया जो कि उसे रास्तों में आने वाले व्यवधानों से सतर्क कर बचा सके। आदर्श गौतम ने एक ऐसी प्रणाली का प्रदर्शन किया जिससे मोबाइल के जरिये घर के सभी विद्युत उपकरणों का संचालन किया जा सकता हो ।
इस अवसर पर निदेशक अकादमिक डॉ. विक्रांत शास्त्री, निदेशक प्रशासन डॉ. ए. के. गोयल, एच.ओ.डी. बिजनेस स्टडीज राहुल शर्मा, आमेन्द्र सिहं, संदीप सक्सेना, डॉ. खालिद अंसारी, हिमांशु आर्य, डॉ प्रबल प्रताप सिहं मुख्य रूप से उपस्थित रहे।आयोजन को सफल बनाने में ज्योति गुप्ता, संजू कुमार, डा. लक्ष्मी एस, मनोज सिंघल इत्यादि का विशेष योगदान रहा।
: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई आगरा कॉलेज आगरा ने निकाली अमृत कलश यात्रा
Tue, Oct 31, 2023
आगरा। आगरा कॉलेज आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (रा०से०यो०) इकाई द्वारा आयोजित मेरी माटी, मेरा देश अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर कॉलेज प्राचार्य की उपस्थिति में राष्ट्रीय शिविरार्थी शिवम सारस्वत ने स्वयंसेवकों को शपथ दिलाकर अमृत कलश यात्रा निकाली। आगरा कॉलेज से होते हुए सैंट जॉन्स चौराहा से घूमते हुए कलश यात्रा का समापन आगरा कॉलेज, आगरा के प्रांगण में हुआ।
अमृत कलश यात्रा के सु-अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुराग शुक्ला एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आनंद पांडेय, डॉ. बृजेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. श्यामगोविंद सिंह, डॉ. चंद्रवीर सिंह, डॉ. अनुराधा नेगी और डॉ. संध्या मान की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिविरार्थी शिवम सारस्वत, शुभम पाठक, शुभम सिंह व स्वयं सेविका संजना वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम संचालित किया गया।