Tue 01 Sep 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर बलि-वामन प्रसंग और श्रीराम चरित्र के बाद मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को नई कार्यकारिणी देगी भव्य विस्तार, महिला प्रकोष्ठ का भी होगा गठन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ऋषि साहित्य सिखाता है जीवन जीने की कला … उमानंद शर्मा

Pragya News 24

Wed, Feb 7, 2024
Post views : 119
  • गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 402वाँ युगऋषि ऋषि वाङ्मय की स्थापना

गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘श्री शिव चन्द्र पब्लिक इंटर कालेज, पंचवटी कालोनी खुर्रम नगर रोड़ लखनऊ’’ के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 402 वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्त्री सुश्री रेनू श्रीवास्तव ने अपने पूज्य पिता स्व. बी.डी. श्रीवास्तव एवं पूज्य माता स्व0 उर्मिला श्रीवास्तव जी की स्मृति में भेंट किया तथा उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं को भी उन्होंने अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘ऋषि साहित्य जीवन जीने की कला सिखाता है’’ एवं श्री वी.के. श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक शुक्ला ने भी अपने विचार रखे। संस्थान की प्रधानाचार्या श्रीमती कुसुम शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।

इस अवसर पर उमानंद शर्मा, श्रीमती ऊषा सिंह, श्रीमती सावित्री शर्मा, सुश्री रेनू श्रीवास्तव संस्थान के चेयरमैन डॉ. अभिषेक शुक्ला, निदेशक श्रीमती मंजू शुक्ला, व्यवस्थापक श्रीमती विभा सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती कुसुम शर्मा, नीलिमा श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकायें एवं छात्र/छात्रायें उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन