Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एंगलो बंगाली गर्ल्स इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका बर्खास्त, नियम विरुद्ध प्रधानाचार्य बनने का था आरोप

Pragya News 24

Fri, Feb 2, 2024
Post views : 71

आगरा के रकाबगंज स्थित एंग्लो बंगाली गर्ल्स इंटर कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में है। एंगलो बंगाली गर्ल्स इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका को बर्खास्त कर दिया गया है। यह अध्यापिका कॉलेज में नियम विरुद्ध प्रधानाचार्य बन गयी थी। जिसकी प्रबंधन समिति ने जांच करने के बाद निलंबित कर दिया था और अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था लेकिन निलंबित हुई सहायक अध्यापिका ने कोई पक्ष नहीं रखा और समिति के समक्ष भी प्रस्तुत नहीं हुई। इस पर प्रबंधन समिति की बैठक हुई और सर्वसम्मति से अध्यापिका को बर्खास्त कर दिया गया।

एंग्लो बंगाली गर्ल्स इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका सीमा त्यागी को बर्खास्त कर दिया गया है। उन पर नियम विरुद्ध प्रधानाचार्य बनकर पैसे निकालने के आरोप थे। प्रबंधन समिति में इस संबंध में जांच शुरू की थी और उस दौरान सीमा त्यागी को निलंबित कर दिया गया था। पूरे मामले की जांच समिति जांच कर रही थी लेकिन सीमा त्यागी उसमें कोई सहयोग नहीं कर रही थी। अभी तक उन्होंने अपना पक्ष भी नही रखा और न ही वो जांच समिति के सामने उपस्थित हुई। उनके इस रवैये के चलते प्रबंधन समिति की फिर 25 जनवरी को बैठक हुई और सर्वसम्मति से समिति के अध्यक्ष ने उन्हें बर्खास्त कर दिया।

जानकारी के मुताबिक एंग्लो बंगाली गर्ल्स इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका सीमा त्यागी आगरा के डीआईओएस कार्यालय में तैनात चर्चित बाबू की पत्नी है। आरोप है बाबू के कारगुजरी के चलते वह कॉलेज की नियम विरुद्ध प्रधानाचार्य बन गयी और कॉलेज के फंड का इस्तेमाल किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन