: लघु उद्यमी पॉलीटेक्निक-ITI के छात्रों को दें प्रशिक्षण, यूपी में 1.10 करोड़ रोजगार का होगा सृजन
Thu, Oct 12, 2023
आगरा। आज लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश उद्यमी महा अधिवेशन के तृतीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। मुख्यमंत्री का बुके देकर, गणेश प्रतिमा भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने भारत माता तथा चित्रगुप्त के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित यूपी के 60 जिलों के 1500 उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे लघु उद्योग भारती के साथ तीन महीने में तीसरी बार जुड़ने का सौभाग्य मिला। इससे पूर्व ग्रेटर नोएडा के ट्रेड शो में भी लघु उद्योग भारती सहयोगी थी। जिसमें 500 विदेशी उद्योगपति भी मौजूद थे और उद्योग के क्षेत्र में पूरी दुनियां ने यूपी की सामर्थ्य देखी।मुख्यमंत्री ने कहा कि लघु उद्योग अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है। कम खर्च, कम स्थान पर्यावरण के सभी मानक पूर्ण कर ज्यादा रोजगार का सृजन और ज्यादा परिवारों को रोजगार व आर्थिक स्वावलंबन देना, ये लघु उद्योग के माध्यम से ही हो सकता है।
सीएम योगी ने कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही लघु उद्यम का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद और प्रेरणा से पुनर्जीवित करने का काम ओडीओपी के माध्यम से किया गया जिसमें डिजाइन, तकनीकि, पैकिंग, मार्केट उपलब्ध कराने का सरकार द्वारा प्रयास किया गया। जिसके अच्छे परिणाम देखने को मिले, और 5 वर्ष में ढाई सौ गुना एक्सपोर्ट बढ़ा। उत्तर प्रदेश जैसे बीमारू राज्य को हमने आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया।
सीएम योगी ने यूपी की नई एमएसएमई पॉलिसी का जिक्र करते हुए कहा कि आज जब कोई उद्यमी नया उद्योग खोलता है तो उसे 01 हजार दिनों तक कोई एनओसी नहीं लेनी। वह पहले अपना उत्पाद तैयार कर सकता है, हमारी सरकार ने अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर दिया है और इस क्षेत्र में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स प्रारंभ किया और 38 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले जिससे यूपी के युवाओं को 1 करोड़ 10 लाख रोजगार का सृजन होगा। हम केंद्र सरकार के साथ मिलकर सबसे बड़ी आबादी के प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं, ईज ऑफ डूइंग बिजनस के अंतर्गत सभी सहूलियतें दे रहे हैं।
सीएम योगी ने प्रदेश सरकार की अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति की नीति पर बोलते हुए कहा कि आज यूपी की कानून व्यवस्था नजीर बनी है, हम सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे, चाहे वो कोई भी हो। अगर किसी ने खिलवाड़ किया तो उसका खामियाजा भुगतना पडे़गा। 2023 के चुनाव में पहली बार हुआ कि कानून व्यवस्था चुनावी मुद्दा बने और जनता प्रदेश सरकार के साथ खड़ी दिखे, हमें जनता का कानून व्यवस्था पर अपार समर्थन मिल रहा है।
सीएम ने उद्यमियों से कहा कि आप उद्योग लगाना चाहते हैं या लगाया है तो आप किसी स्थानीय संस्थान से आईटीआई, पॉलीटेक्निक आपका टाईअप हो जाए तो वहां के बच्चे आपको मैन पावर की सुविधा उपलब्ध करा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान जिन बच्चों को रखेंगे, जिस दौरान से काम करेंगे, अगर इनका सीएम इंटर्नशिप स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो आधा मानदेय सरकारी देगी। इससे फायदा होगा कि हमारे पास अनुभवी लोगों की टीम खड़ी होगी। अपने युवाओं को अधिक से अधिक प्रशिक्षित करते हैं तो इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
मुख्यमंत्री ने लघु उद्यमियों को प्रेरित करते हुए कहा कि साफ नीयत, बेहतर संवाद के साथ व्यवसाय के लिए आगे बढ़ें, उद्योग के क्षेत्र में यूपी को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। डबल इंजन की सरकार बचनबद्ध तथा पूरी प्रतिबद्धता के साथ आपके साथ खड़ी है, आपकी सुरक्षा, संरक्षा हेतु सरकार आपके साथ है।
: मिड डे मील में बच्चों को खिलाया जा रहा है कीड़े वाला खाना
Wed, Oct 11, 2023
Agra: सरकारी विद्यालयों में मिड डे मील के नाम पर बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। खाने की गुणवत्ता को बिना चेक किये ही खाना बनाया जा रहा है। कीड़े वाला खाना विद्यालयों के छात्रों को परोसा जा रहा है। ताजा मामला मलपुरा के एक प्राथमिक विद्यालय का है।
बच्चों को कीड़े वाला खाना परोसा जाने पर बच्चों के खाने में बड़ी मात्रा में कीड़े पड़े थे। अभिभावकों ने हंगामा कर स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
मामला थाना मलपुरा के गांव नगला ढाका के प्राथमिक विद्यालय का है। मिड डे मील के नाम पर छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया। छात्रों को कीड़े वाला खाना खाने को दिया जा रहा है। छात्रों को जो भोजन दिया गया उसमें बड़ी मात्रा में बड़े-बड़े कीड़े पड़े हुए थे। बच्चों ने जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुँच गए। उन्होंने जमकर हंगामा काटा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने भोजन को देखकर जांच की और गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए।
अभिभावकों का आरोप लगाया कि स्कूल में भोजन की गुणवत्ता खराब है। बच्चों को कीड़े वाला खाना खिलाया जा रहा है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी का कहना है कि भोजन की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
: शिक्षा विभाग के अधिकारी संग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गयी शिक्षिका
Tue, Oct 10, 2023
Agra. शिक्षिका और शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के कुछ ऐसे फ़ोटो वायरल हो रहे हैं जिन्होंने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के मुताबिक दोनों रंगरेलियां मना रहे थे। शिक्षिका के देवर ने उनके फोटो खींच लिए। जिस शिक्षिका के फोटो वायरल हो रहे हैं उसके ससुर ने अपनी बहू की शिकायत भी शिक्षा विभाग में की है और यह फोटो अधिकारियों को दिए है।
आरोप लगाया है कि उनकी बहू और खंड शिक्षाधिकारी की बीच अनैतिक संबंध हैं। वह उनके कमरे पर जाती हैं। जानकारी होने पर जब दोनों के आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा तो फोटो खीचने पर उनकी बहू और खंड शिक्षाधिकारी ने मिलकर उनके छोटे बेटे का गला दबाकर मारने का प्रयास किया है।
शिकायत कर्ता कोटली बगीची निवासी शिक्षिका का ससुर है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि उनके बेटे की शादी देवरी रोड, अमित नगर कालोनी निवासी शिक्षिका से 2021 में बिना दहेज के हुई लेकिन इसके बाद बहू और बेटे में किसी तीसरे के चलते अनबन होने लगीं। उन्होंने कहा कि बहू का चाल-चलन ठीक नहीं है। इसलिए विवाद चल रहा है। 24 सितंबर दोपहर को उनका छोटा बेटा बिचपुरी जा रहा था, तो कारगिल पेट्रोल पंप पर बहू ने उसे रोक लिया और परिचित से मिलने जाने की कहकर उसे साथ ले गई।
बोदला सिकंदरा रोड स्थित ओजी रेजीडेंसी पहुंचकर वह उसे चौकीदार के पास 10 मिनट में आने की बोलकर चली गई, काफी देर बात न लौटने पर पुत्र ने ऊपर जाकर देखा, तो वह सैंया ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार के साथ कमरे में बंद थी। सुमित कुमार लुंगी बनियान में थे, जबकि बहू पलंग पर बैठी थीं। बेटे ने उनकी फोटो खींच ली, तो उन्होंने बेटे को कमरे में खींच लिया और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर लोगों ने उसे बचाया।
पीड़ित ने शिकायत के साथ दोनों के कमरे के अंदर के फोटो भी साक्ष्य के रूप में दिए हैं। इस मामले में बीएसए का कहना है कि शिकायत मिली है। खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ जांच समिति बना दी है। रिपोर्ट आने पर एक्शन लिया जाएगा।