जगनेर, आगरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार जगनेर द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित 4 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज तृतीय दिवस के दिन प्रातः कालीन सत्र में 9 कुण्डी गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें जगनेर के परिजनों ने भारी संख्या में भाग लिया। जिसमें आंवलखेड़ा जोन से पधारे जोन समन्वयक जे एस कुशवाह, उपजोन समन्वयक सुरेश यादव ने लोगों को साधना, आराधना, उपासना, 2 तप अंशदान, समयदान के बारे में बताया। सायंकाल बेला में दीप यज्ञ सुरेश चंद सक्सेना ने सूत्र पद्धति से कराया। जिसमें जगनेर की महिलाओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर परिवार को सुसंस्कृत बनाने के गुण सीखें। कार्यक्रम को आगरा जिला से पधारी टोली ने कराया।
अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि कल चतुर्थ दिवस 17 दिसंबर का यज्ञ प्रातः 9 बजे प्रारंभ होगा और 12 बजे पूर्णाहुति होकर समापन होगा। उन्होंने जगनेरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में यज्ञ में शामिल हो कर कार्यक्रम को सफल बनाए।
कार्यक्रम में जिला युवा संयोजक गिरधर गोपाल, सुरेश चंद अग्रवाल, हरिओम मंगल, सुरेश बंसल, नरेंद्र पाठक पूर्व चेयरमैन, पुरुषोत्तम बंसल, अरविंद गर्ग, राधेश्याम अग्रवाल, रामनिवास भाटिया, संदीप बिंदल, उमेश चौधरी, अर्पित बिंदल, अमन मंगल, सरोज शर्मा, आरती, शिल्पी, राखी, पूर्वी, बीना देवी, रेनू आदि उपस्थित रहे।