महालक्ष्मी मंदिर : महालक्ष्मी मंदिर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस उत्सव
Pragya News 24
Sat, Aug 15, 2026
आगरा। बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर परिसर में महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस उत्सव हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। मंदिर ट्रस्टी राम मोहन कपूर, सतीश कपूर, अपिल कपूर, तुषार कपूर तथा श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री मनोज जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल आदि ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया।
इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं भक्त मंडल के सदस्यों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन