Sun 13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मलिन बस्तियों की बदहाली पर कांग्रेस का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान हरि बोल ट्रस्ट का भव्य नंदोत्सव 14 सितंबर को, दाल-बाटी महाप्रसाद का भी होगा आयोजन आगरा सत्याग्रह की तैयारियां पूरी, विभिन्न जिलों से लोगों के पहुंचने का दावा जनकपुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री वार्ष्णेय महिला मंडल : तीज उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और मेहंदी ने बांधा समां

Pragya News 24

Sat, Aug 15, 2026
Post views : 115

आगरा। श्री वार्ष्णेय सभा के अंतर्गत श्री वार्ष्णेय महिला मंडल की ओर से सौंठ की मंडी स्थित अक्रूर वाटिका में हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। सावन के झूलों, मल्हार और पारंपरिक गीत-संगीत के बीच महिलाओं ने उत्सव का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में मनोरंजक खेल, सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां, विभिन्न प्रतियोगिताएं, मेहंदी और पुरस्कार वितरण प्रमुख आकर्षण रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसकी प्रस्तुति प्रियांशी वार्ष्णेय ने दी। इसके बाद मुख्य अतिथि पार्षद रेनू गुप्ता, डॉ. शशि प्रभा, हंसा वार्ष्णेय एवं नीना गुप्ता ने राधा-कृष्ण के स्वरूपों को झूला झुलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। पूरे परिसर में सावन की उमंग और तीज के उल्लास से सराबोर मनोहारी वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम संयोजिका श्वेता वार्ष्णेय तथा सह संयोजिकाओं अंजली गुप्ता और रजनी वार्ष्णेय ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक गीत-संगीत, मेहंदी और रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में तीज के पारंपरिक रंगों को और गहरा कर दिया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष उषा गुप्ता, नीतू गुप्ता, रुचि गुप्ता, अंजू गुप्ता, निर्मल वार्ष्णेय, माधुरी गुप्ता, संजू गुप्ता, सन्तोष वार्ष्णेय, सौम्या वार्ष्णेय, राशि गुप्ता, तान्या वार्ष्णेय, प्रतीक्षा वार्ष्णेय, रिता वार्ष्णेय, हीरा वार्ष्णेय, मनीषा वार्ष्णेय, नीरू वार्ष्णेय, कंचन गुप्ता, मीना गुप्ता, खुशबू वार्ष्णेय, पूजा गुप्ता, क्षमा गुप्ता, आरजू वार्ष्णेय, बबिता वार्ष्णेय, सोनिया वार्ष्णेय, ज्योति वार्ष्णेय, सुनिधि वार्ष्णेय, नेहा गुप्ता, दीक्षा गुप्ता, तनु वार्ष्णेय, कुमकुम गुप्ता, मिनी गुप्ता, ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय, मीनाक्षी वार्ष्णेय एवं प्रेरणा गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की व्यवस्था समिति में मंत्री विनोद कुमार गुप्ता, विनय वार्ष्णेय, भानु प्रकाश वार्ष्णेय, मदन मोहन वार्ष्णेय, संजीव बाबू गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी केएम गुप्ता ने सहयोग प्रदान किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन