: ‘90 के दशक की अनटाइटल्ड थ्रिलर’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ प्रिया बापट होंगी मुख्य भूमिका में
Tue, Nov 21, 2023
निर्देशक सेजल शाह द्वारा निर्देशित और विनोद भानुशाली द्वारा निर्मित बहुप्रतीक्षित 90 के दशक की अनटाइटल्ड थ्रिलर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मुख्य भूमिका में अवॉर्ड विनिंग अभिनेत्री प्रिया बापट नज़र आएंगी। मराठी थिएटर और सिनेमा में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए जानी जाने वाली, प्रिया बापट, दर्शकों को 90 के दशक के मनोरम युग में वापस ले जाने वाली इस मनोरंजक कहानी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
‘‘काकस्पर्श’’, ‘‘हैप्पी जर्नी’’, और ‘‘आम्ही दोघी’’ जैसी मराठी हिट फिल्मों और उल्लेखनीय सिरीज़ ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ में अपनी प्रभावशाली भूमिकाओं के लिए व्यापक रूप से प्रशंसित, प्रिया बापट अपने किरदारों में वास्तविकता लाने के लिए जानी जाती हैं। आपको बता दें कि प्रिया बापट अपने किरदार के लिए खूब तैयारियाँ कर रही हैं, वे नवाजुद्दीन के साथ वर्कशॉप भी कर रही हैं।
निर्देशक सेजल शाह कहती हैं कि, मैं प्रिया बापट के आने से रोमांचित हूं। प्रिया एक शानदार अभिनेत्री हैं और वे अपने हर किरदार को वास्तविकता प्रदान करती हैं। नवाज और प्रिया की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री बहुत ही फ्रेश और यूनिक है।
प्रिया बापट कहती हैं जिस दिन से मैंने फिल्म की कहानी सुनी, तब से मैं इस मनोरंजक थ्रिलर का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित थी और साथ ही इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करना भी शामिल था। स्क्रिप्ट बहुत ही इंटरेस्टिंग है, और 90 के दशक की सेटिंग पुरानी यादों की एक अतिरिक्त परत को जोड़ता है। नवाजुद्दीन के साथ काम करना हर रोज़ कुछ नया सीखने जैसा है और हम इस दिलचस्प कहानी को जीवंत करने के लिए उत्सुक हैं।
40 दिनों की निर्धारित शूटिंग के साथ, मुंबई में इस फिल्म का फिल्मांकन पहले से ही जारी है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लेखक भावेश मंडालिया द्वारा तैयार की गई पटकथा, रहस्य, नाटक और पुरानी यादों की एक रोलर-कोस्टर राइड होगी।
भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और बॉम्बे फेबल्स द्वारा प्रस्तुत, इस अनटाइटल्ड थ्रिलर का निर्माण विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, सेजल शाह और भावेश मंडालिया द्वारा किया गया है।
: गोपाष्टमी पर किया गायों का पूजन
Tue, Nov 21, 2023
गोपाष्टमी के पावन पर्व पर अतिथि वन गौशाला वाटर वर्क्स पर गौ सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
विनय कामरा युवा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं हिमांशी कामरा को गौ सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ। जैसा कि हम सभी जानते हैं 33 कोटि़ देवी देवता गौमाता में वास करते हैं, गौ माता की पूजा एवं सेवा करने से सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं एवं ग्रह शांत होते हैं।
विनय कामरा ने बताया कि हर वर्ष की उपलक्ष में इस बार बहुत ज्यादा गौ सेवक काफी तादाद मैं गौशाला में गौ सेवा कर रहे थे। अतिथि वन गोशाला समिति द्वारा बहुत ही अच्छे तरीके से गायों का रखरखाव किया जाता है एवं उनकी सेवा में किसी भी तरीके की कोई कमी नहीं की जाती है।
: आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Tue, Nov 21, 2023
आगरा। रेलवे सुरक्षा बल महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज ए. एन. सिन्हा के दिशा निर्देशन व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आगरा मंडल अनुभव जैन के कुशल निर्देशन में आगरा मंडल के आगरा छावनी स्टेशन पर निरीक्षक शिशिर कुमार झा के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा जीआरपी आगरा छावनी व रेलवे के अन्य विभागों के साथ वर्तमान त्यौहार सीजन के मद्देनजर तथा ट्रेनों में पटाखे व अन्य ज्वलनशील पदार्थों को लेकर आने-जाने वालों के विरुद्ध आगरा छावनी स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
आगरा छावनी स्टेशन पर सघन चेकिंग करते रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारी
रेलवे सुरक्षा बल सदस्य के द्वारा डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ता के साथ स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, ट्रेन, पार्सल कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया, मुख्य द्वार पर चेकिंग की जा रही है। सीसीटीवी व लगेज स्कैनर पर जानकारी स्टाफ की तैनाती कर चेकिंग की जा रही है। ट्रेनों के सामान्य कोच में पेंट्री कार की चेकिंग में वरीयता दी जा रही है। यात्रियों को जागरूक करने के लिए लगातार अनाउंसमेंट कराया जा रहा है। आरडीएन के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पंपलेट व बैनर की मदद से यात्रियों से ज्वलनशील पदार्थ व पटाखे आदि लेकर यात्रा न करने बाबत अनुरोध किया जा रहा है।