: रास गरबा में दिखी नृत्य की इंद्रधनुषी छटा, होली पब्लिक ग्रुप के छात्रों ने किया धमाल
Sat, Oct 21, 2023
आगरा। इनक्रेडिबल ताज कंसर्ट के अंतर्गत आगरा डवलपमेंट फॉउंडेशन (आईडीएफ) द्वारा आयोजित नवरात्रि रास गरबा के द्वितीय संस्करण में छठवें दिन शनिवार को जोनल पार्क चौपाटी के एमपी थियेटर में नवरात्रि रास गरबा का आयोजन हुआ जिसमें होली पब्लिक ग्रुप ऑफ स्कूल्स परिवार ने प्रतिभाग किया। छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों ने एक से एक अद्धभुत प्रस्तुति देकर सभी को रोमांचित कर दिया। गरबा परमात्मा के नारी रूप की श्रद्धा और पूजा की अभिव्यक्ति है, जिसके माध्यम से भक्त उस देवी के प्रति प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें अपनी बाह्य व आंतरिक बुराइयों को नष्ट करने और अपने अंदर की सकारात्मक ऊर्जा तक पहुँचने के लिए प्रेरित किया। यह बात मुख्य नगर नियोजक मुख्य अतिथि प्रभात कुमार ने अपने सम्बोधन में कही।
इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य नगर नियोजक प्रभात कुमार, विशिष्ट अतिथि अलका सिंह खिरवार, एडीएम एफआर यशवर्धन श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मण्डल उप महाप्रबंधक रेलवे अमन वर्मा आगरा, डीजीसी रिवेन्यू अशोक चौबे, होली पब्लिक ग्रुप के चेयरमैन संजय तोमर को-चेयरपर्सन राधा तोमर ने संयक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस गरबा कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों व शिक्षकों के साथ जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान स्कूल चेयरमैन संजय तोमर ने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे आगरा में पर्यटकों का रात्रि प्रवास हो सके। इस दौरान कार्यक्रम में अतिरिक्त कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियाँ दीं। इन कलाकारों के साथ लोग भी देर रात तक डांडिया की मस्ती में झूमते रहे।
विद्यालय के प्रबंधन के सभी सदस्यों ने एवं स्कूल प्रधानाचार्य सोनिका चौहान ने डांडिया नर्तकों व नर्तकियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर गरबा कर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति व आकर्षक वेशभूषा के लिए विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
इस मौके पर भारत विकास परिषद के डॉ. तरुण शर्मा, एड. बसंत गुप्ता, सोम देव सारस्वत, धरम गोपाल मित्तल, एड. अखिलेश भटनागर, राजेश गोयल, मुकेश मित्तल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान होली पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर शम्मी तोमर, को-डायरेक्टर शिविका तोमर, स्कूल प्रधानाचार्या, सोनिका चौहान सिटी कॉर्डिनेटर् ऋचा शर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अविनाश वर्मा ने किया।
: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना पर मचा हड़कंप, संघन चेकिंग के बाद नहीं मिला कुछ
Sat, Oct 21, 2023
Agra. रेलवे विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब आगरा कैंट स्टेशन पर बम होने की सूचना मिली। इस सूचना पर तुरंत आरपीएफ और जीआरपी एक्टिव मोड पर आया। बम की सूचना पर डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर टीम को बुला लिया गया, पूरे कैंट स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। बीडीएस डॉग स्क्वायड और मेटल डिडेक्टर टीम ने स्टेशन पर यात्रियों के सामान की सघन चेकिंग शुरू कर दी। इतना ही नहीं स्टेशन पर लगे डस्टबिन, स्टेशन की चप्पे-चप्पे को खंगाला। लेकिन पूरा स्टेशन खंगालने के बाद भी आरपीएफ और सीआरपीएफ टीम को कुछ हाथ नहीं लगा। यानी किसी ने स्टेशन पर बम होने की झूठी सूचना दी थी।
लगभग 8:30 बजे की है घटना
घटना लगभग 8:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सूचना मिली थी कि आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बम रखा हुआ है। यह सूचना मिलते ही तुरंत आरपीएफ और जीआरपी एक्टिव मोड पर आ गया। तुरंत बीडीएस टीम के साथ-साथ डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर टीम को बुलाया गया। पूरी कैंट स्टेशन को छावनी में तब्दील करने के साथ ही चेकिंग शुरू कर दी गई। स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों को भी चेक किया गया, साथ ही स्टेशन से बाहर निकल रहे यात्रियों के सामान की भी चेकिंग की गई।
सूचना से यात्रियों में भी दहशत
भारी संख्या में पुलिस बल और फिर यात्रियों की चेकिंग देखकर यात्रियों ने भी जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। जैसे ही उन्हें पता चला कि आगरा कैंट स्टेशन पर बम होने की सूचना है तो यात्री बुरी तरह से सहम गए। जिन लोगों को आगरा कैंट स्टेशन से बाहर निकलना था। उन्हें दौड़ लगाना शुरू कर दिया और जो लोग ट्रेन में सवार थे वह प्रभु से प्रार्थना करने लगे कि कही इसी ट्रेन में बम ना हो लेकिन जब पता चला कि बम की सूचना अफवाह है तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।
बम होने की सूचना निकली झूठी
पूरे स्टेशन को छावनी बनाकर सघन चेकिंग अभियान चलाने के बाद भी जब कुछ हाथ नहीं लगा तो आरपीएफ और जीआरपी को समझ आ गया कि बम की सूचना झूठी थी। बम की सूचना झूठी निकलने पर जीआरपी और आरपीएफ ने भी राहत की सांस ली लेकिन आधीनस्थों को स्टेशन पर सतर्क और लगातार चेकिंग करते रहने की निर्देश जारी जरूर किये।
: श्री राम जी चले वनवास, अयोध्या नगरी सुनी भई…
Sat, Oct 21, 2023
श्रीमनःकामेश्वर बाल विद्यालय, दिगनेर में चल रहे श्रीराम लीला महोत्सव में राम वनवास प्रसंग देख द्रवित हुए श्रद्धालु
आगरा। सुनु जननी सोई सुत बड़भागी, जो पितु मातु बचन अनुरागी। तनय मातु पितु तोषनिहारा, दुर्लभ जननी सकल संसारा…. मर्यादा पुरुषाेत्तम राम अपने वनगमन से पूर्व व्याकुल माता कौशल्या को समझाते हैं कि मां पुत्र वही है जो माता− पिता के वचनों का अनुरागी है।
शनिवार को श्रीमनःकामेश्वर बाल विद्यालय, दिगनेर में चल रहे श्रीराम लीला महोत्सव में जब राम वनवास प्रसंग हुआ तो ये चाैपाई हर श्रद्धालु के लिए संदेश की भांति बन गयी। भगवान राम अयोध्या सुनी करके वन की ओर प्रस्थान करने की लीला प्रसंग ने हर हृदय को द्रवित कर दिया। श्रीमहंत योगेश पुरी और मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने स्वरूपों की आरती उतारी। प्रसंग लीला में मंचन हुआ कि माता कैकई के राजा दशरथ से अपने वचनों में श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास और अपने पुत्र भरत को राजगद्दी सौंपने का वर मांग लिया। अयोध्या नगरी में शाेक छा गया।
पिता दशरथ के वचन का पालन करने के लिए भगवान राम पत्नी सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ वन जाने लगे। वन गमन के दौरान नगरवासियों ने उन्हें मनाने की कोशिश की किंतु उनके नहीं मानने पर नगरवासी भी उनके साथ चल दिए को पार करने के लिए भगवान राम केवट की सहायता मांगते हैं, केवट श्रद्धाभाव से श्रीराम, लक्ष्मण व सीता माता को अपनी नाव में नदी पार करवाते हैं। उधर अयोध्या में जब भरत अपनी निनहाल से लौटते हैं और सारा हाल जानते हैं तो अपनी जननी कैकई से सारे रिश्ते तोड़ लेते हैं। एक भाई की व्यथा का चित्रण देख हर आंख भर आती है और लीला प्रसंग का समापन होता है। रविावर को भरत मिलाप, सीता हरण, सुग्रीव मित्रता प्रसंग होंगे।