: आलोक सभा और राष्ट्रीय कवि संगम के तत्त्वावधान में हुआ विशाल कवि गोष्ठी का आयोजन
Tue, Oct 31, 2023
प्रज्ञा न्यूज…आगरा। सत्यनारायण गोयल छविरत्न (कलाकुंज) की 12वीं पुण्यतिथि पर विद्यारानी सभागार, बाबूलाल गोयल सरस्वती विद्या मंदिर, तहसील मार्ग पंचकुइयां, आगरा एक विशाल कवि गोष्ठी का आयोजन नगर की प्राचीन साहित्यिक संस्था आलोक सभा और राष्ट्रीय कवि संगम ब्रज प्रान्त के संयुक्त तत्वावधान में किया गया
गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि श्रीकृष्णा सीरियल के संवाद लेखक, फिल्म गीतकार, कवि श्री रामेन्द्र मोहन त्रिपाठी जी, मुख्य अतिथि डॉ राजेन्द्र मिलन, विशिष्ट अतिथि भावना मेहरा थी,
इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ और नवोदित कवियों ने काव्य पाठ किया।
सुरेन्द्र वंसल, सुशील सरित, हरीश अग्रवाल, ढपोरशंख, प्रकाश गुप्ता वेबाक, शीलेन्द्र कुमार वशिष्ठ, अंशु छोंकर अवनी, विनय वंसल, पदम् गौतम, मोहित सक्सेना, हीरेन्द्र नरवार, रमेश मुस्कान, असीम आनन्द, राजबहादुर सिंह राज, गयाप्रसाद मौर्य, रजत आदि की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर शहर के सभ्रांत लोग उपस्थित थे। कवि गोष्ठी का सन्चालन राकेश शर्मा निर्मल ने किया। व्यवस्था संजय गोयल ने संभाली। धन्यवाद विजय गोयल ने दिया
: क्रासबोः पहले दिन के मुकाबले में दिखा मानसिक और शारीरिक संतुलन का शानदार योग
Tue, Oct 31, 2023
मेडिबल, फील्डक्रास बो और रीकर्व एंड कम्पाउंड राउंड में हुई प्रतियोगिता
तमिलनाडु से लेकर यूके तक के खिलाड़ी कर रहे हैं प्रतिभाग विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा में
आगरा के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में चल रही है 10 वीं वर्ल्ड क्रास बो शूटिंग चैंपियनशिप
आगरा। शारीरिक संतुलन और मानसिक एकाग्रता का शानदार योग दिख रहा था देश− विदेश से आए खिलाड़ियों में। जरा सा ध्यान चूका और निशाना छूटा। रोमांच के साथ हर भाव के संतुलन की पकड़ के साथ 10 वीं वर्ल्ड क्रास बो शूटिंग चैंपियनशिप के पहले राउंड में खिलाड़ियों ने भाग लिया।
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में चल रही चार दिवसीय प्रतिस्पर्धा का पहला राउंड सोमवार को सम्पन्न हुआ। रविवार और सोमवार को पहला राउंड खेला गया था। सोमवार को सायं परिणामों की घाेषणा की गयी। मुख्य अतिथि ने जूनियर, ओपन और सीनियर श्रेणी के विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इंडियन क्रासबो शूटिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत विज ने बताया कि पहले राउंड की प्रतियोगिता का आधार दो दिन का स्कोर, जिसमें मेडिबल (20 मीटर, 30 मीटर और 40 मीटर), फील्डक्रास बो (45 मीटर, 55 मीटर और 65 मीटर) एवं रीकर्व एंड कम्पाउंड (35 मीटर, 45 मीटर और 55 मीटर) टारगेट शामिल किये गए। प्रतिस्पर्धा तीन वर्गाें में अंडर 18 जूनियर वर्ग, ओपन अंडर 40 और सीनियर वर्ग में संपन्न हुई। कुल
65 खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा में भाग लिया।
दो दिन सुबह से शाम तक चले रोमांचक मुकाबले के निर्णायक वर्ल्ड क्रासबो शूटिंग एसोसिएशन के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्टुअर्ट एटकिन्स, इंडियन क्रासबो शूटिंग एसोसिएशन की उपाध्यक्ष हिना विज और सचिव गौरव कोहली थे। प्रतिस्पर्धा डायरेक्टर आफ स्पोर्टस फ्रांसिस्को के निर्देशन हुयी। इस अवसर फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मयूर, रोटरी क्लब से सुमन भास्कर, अमन सोब्ती, नरेश सूद, प्रेम अस्थाना, दीपक, आलोक शंकर।
ये रहे प्रतिस्पर्धा में विनर
मेडिबल कैटेगरी में ओपन मेल में प्रथम स्थान पर विजेता विकू सार। सीनियर में प्रथम मैलिस पैलो। द्वितीय आरवी इक, तृतीय डेनिस। फ्री स्टाइल में ओपन मेल में प्रथम रुद्र राजू, द्वितीय गत्तव, तृतीय विवेक माहेश्वरी। सीनियर बिल फ्रेड प्रथम, जूनियर में प्रथम अनुथ रेड्डी, द्वितीय लक्ष्य। ओपन अस्सिट फीमेल कैटेगरी में प्रथम नेहा पटनायक, ओपन पुरुष प्रथम त्रिलोक नाथ। जूनियर वर्ग पुरुष में नासिर अली प्रथम, साइ कौशिक, स्टैंडर्ड में ओपन महिला हैले।
31 को होगा महामुकाबला
31 अक्टूबर को दूसरे राउंड की प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण और समापन समारोह होगा। जिसमें तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र, केरल, यूपी समेत एस्टोनिया, आस्ट्रेलिया, स्वीडन, फिनलैंड, यूएसए, यूके और पुर्तगाल से आए 65 खिलाड़ी भाग लेंगे।
: श्री कृष्ण लीला समिति के शताब्दी वर्ष में वर्ष भर होंगे आयोजन
Tue, Oct 31, 2023
श्री कृष्ण लीला महोत्सव 17 से 27 नवंबर तक गौशाला बल्केश्वर में
आयोजन समिति का गठन कर पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी
युवा पीढ़ी को धर्म के प्रति जागृत करने के लिए समिति करेगी विभिन्न आयोजनः मनीष अग्रवाल
आगरा। 1924 में बनी श्री कृष्ण लीला समिति गौशाला बलकेश्वर ने अपने गौरवपूर्ण 100 वर्ष पूरे किए हैं। शताब्दी वर्ष समारोह में वर्ष भर विभिन्न सांस्कृतिक धार्मिक और सामाजिक सेवा के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शताब्दी वर्ष के आयोजन के लिए समिति की ओर से पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई है।
आगामी 17 नवंबर से गौशाला बल्केश्वर में श्री कृष्ण लीला महोत्सव का आयोजन 27 नवंबर तक किया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों के लिए सर्वसम्मति से विजय रस्तोगी महामंत्री, संजय गर्ग कोषाध्यक्ष, अशोक गोयल ट्रांसपोर्टर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शेखर गोयल लीला संयोजक, बृजेश अग्रवाल सवारी व्यवस्था प्रमुख, कृष्ण कन्हैया अग्रवाल व्यवस्था प्रमुख, गिर्राज बंसल कार्यक्रम संयोजक, संजय गोयल चेली गोवर्धन व्यवस्था प्रमुख, प्रभात रोहतगी की व्यवस्था प्रमुख, तनु गुप्ता मीडिया प्रभारी, डॉ एसपी सिंह सुरक्षा व्यवस्था प्रमुख, विष्णु कुमार अग्रवाल गोपाष्टमी व्यवस्था प्रमुख, बनाए गए हैं।
समिति की लीलांजलि पत्रिका के संपादन की जिम्मेदारी आदर्श नंदन गुप्ता को दी गई है। समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि प्रमुख समाजसेवी डॉ विजय किशोर बंसल को समिति का मुख्य संरक्षक बनाया गया है। समिति के मार्गदर्शक मंडल में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट, गजेंद्र शर्मा प्राइम ऑप्टिकल, राजीव अग्रवाल साकेत नगर होंगे।
श्री कृष्ण लीला के लिए गौशाला में सजेगी द्वारकापुरी
समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि श्रीराम शर्मा निर्मय के द्वारा लीला का भव्य मंचन किया जाएगा। इसके लिए कथा स्थल गौशाला प्रांगण में द्वारकापुरी सजाई जाएगी। शताब्दी वर्ष के अवसर पर वर्ष भर विभिन्न सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन युवा पीढ़ी को धर्म के प्रति जागृत किया जाएगा। श्री कृष्ण महिला उत्थान समिति के द्वारा पिछले 10 वर्षों से निरंतर कैंप का आयोजन कर बालिका और महिलाओं को सिलाई कढ़ाई बुनाई ब्यूटीशियन के साथ विभिन्न प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम की पत्रिका के विमोचन के अवसर पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महामंत्री विजय रस्तोगी, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, अशोक गोयल ट्रांसपोर्टर शेखर गोयल, बृजेश अग्रवाल, कृष्ण कन्हैया अग्रवाल, गिर्राज बंसल, विष्णु अग्रवाल अनूप गोयल, डॉक्टर एसपी सिंह, जवाहरलाल, राकेश गुप्ता, पीके मोदी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का पूजन आचार्य कमल पंडित जी के द्वारा संपन्न कराया गया।