Tue 11 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एलेन हाउस पब्लिक स्कूल का शुभारंभ करेंगी बॉलीवुड अभिनेत्री ग्रुशा कपूर

Pragya News 24

Wed, Mar 6, 2024
Post views : 180

एलेन स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मिलेगी शिक्षा
एजुकेशन के साथ बच्चों का शारीरिक मानसिक और सर्वांगीण विकास एलेन का लक्ष्य: गुरुलीन कौर
कानपुर, लखनऊ ,बरेली के बाद एलेन देगा आगरा में क्वालिटी एजुकेशन

आगरा। एलेन पब्लिक स्कूल का शुभारंभ बॉलीवुड अभिनेत्री ग्रुशा कपूर एक भव्य आयोजन के दौरान करेंगी।  शास्त्रीपुरम स्थित स्कूल परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल गुरलीन कौर ने बताया आज के समय में शिक्षा प्रतिस्पर्धा को देखते हुए एलेन ग्रुप क्वालिटी और स्किल एजुकेशन के प्रति समर्पित है। उन्होंने बताया कि प्ले ग्रुप से लेकर पांचवी तक आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध आगरा का यह पहला ऐसा स्कूल है जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बच्चों के शैक्षिक शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण विकास पर फोकस करते हुए क्लीन हाइजीनिक वातावरण में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि 7 मार्च को सायं साढ़े छह बजे बॉलीवुड अभिनेत्री ग्रुशा कपूर, एलेन ग्रुप आफ एजुकेशन मैनेजमेंट के पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्कूल का शुभारम्भ करेंगी। स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि विद्यालय के शुभारंभ के अवसर पर मॉम एंड मी, डैड एंड मी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभिभावकों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

ग्रुप डिस्कशन के साथ रोबोटिक और एनीमेशन पर फोकस
एलेन ग्रुप के स्कूल में बच्चों के लिए तनाव रहित माहौल बनाने के लिए ग्रुप डिस्कशन के साथ भविष्य की सोच को ध्यान में रखते हुए रोबोटिक एनीमेशन की क्लासेस पर भी फोकस किया जाएगा। डिजिटल क्लासेस के साथ बच्चों में खेल भावना के प्रोत्साहन के लिए एलेन स्पोर्ट्स अकादमी के 17 खेल बच्चों को खेलने को मिलेंगे।

हाई सिक्योरिटी के साथ स्कूल में मिलेगा ग्रीन क्लीन हाइजीनिक वातावरण
स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि छोटे बच्चों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए स्कूल परिसर के अलावा स्कूल की बसों में सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस के साथ विद्यालय परिसर में ग्रीन क्लीन हाइजीनिक वातावरण को ध्यान में रखा गया है। छोटे बच्चों की जरूरत के अनुरूप सुविधाएं प्रशिक्षित स्टाफ की देखरेख में बच्चों को मिलेंगी।

प्रेस वार्ता के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल गुरलीन कौर, गोविंद गुप्ता, आमिर खान, उदिता गोयल, इकरा हुसैन सहित स्कूल स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन