: ‘‘कपड़ों की तरह रिश्तों को बदलते देखा है, आदमी को हैवान होते देखा है’’ -श्रुति सिन्हा
Wed, Nov 29, 2023
श्याम तुम जो मिले राधिका हो गई, दीप से तुम जले वर्तिका हो गई।
पुस्तक मेले के काव्य मंच पर कवित्रियों ने बहाई काव्य रसधार
जीआईसी मैदान में पुस्तक मेले के पांचवें दिन साहित्य, संगीत और कला का दिखा अनूठा संगम
अक्षरा साहित्य अकादमी के साहित्य उत्सव में पुस्तकें दे रहीं समय की सीख
आगरा। समय के बदलते दौर पर प्रहार करते हुए कवित्री श्रुति सिन्हा ने अक्षरा साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक मेले एवं साहित्यिक उत्सव के काव्य मंच पर अपनी पंक्तियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने काव्य पाठ में कहा ‘‘कपड़ों की तरह रिश्तो को बदलते देखा है। आदमी को हैवान होते देखा है।’’
जीआईसी मैदान पर आयोजित पुस्तक मेले के साहित्यिक मंच पर काव्य पाठ प्रस्तुत करती कवित्रियां।
जीआईसी मैदान पर आयोजित पुस्तक मेले के पांचवें दिन साहित्यिक मंच पर कवित्रियों ने अपने काव्य पाठ से समसामयिक रचनाएं प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि समाज सेवी सुनील जैन और विशिष्ट अतिथि डॉ शरद गुप्ता थे। कवित्री सम्मेलन का शुभारंभ मां शारदे की प्रस्तुति के साथ डॉ ज्योत्सना शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया ‘‘करते हैं वंदना हम मां शारदे तुम्हारी हर हाल में तुम्हीं ने यह लेखनी संवारी’’। कवित्री रितु गोयल ने अपने काव्य पाठ में प्रकृति के प्रति जागरुक करते हुए लोगों के समक्ष काव्य पाठ में कहा प्रकृति दहन करते हो तो डरते नहीं, मानवता हनन करते हो तो डरते नहीं, आज जब दिख गई है मौत तुमको, क्यों भला गलती को याद करते नहीं। कवित्री निशि राज ने अपनी रचना में कहा ष्हर किसी से ना शिकवा गिला कीजिए दुश्मनों से भी हंसकर मिला कीजिए।श्कवित्री सम्मेलन में श्रृंगार रस के काव्य पाठ में कंचन लता पांडे ने अपनी प्रस्तुति में कहा ष्एक तरफ चाहत तुम्हारी फतेह हिमालय शिखर और फिर डरते भी होकर रहा में पत्थर बहुत हैंश्। कवित्री सम्मेलन में ब्रज रंग को रंगते हुए डॉ रमा रश्मि ने भगवान कृष्ण और राधिका के मिलन पर काव्य पाठ की प्रस्तुति में कहा ष्श्याम तुम जो मिले राधिका हो गई। दीप से तुम जले वर्तिका हो गई। मैंने जीवन समर्पित तुम्हीं को किया। शब्दों में तुम ढले शादिका हो गई। डॉ ज्योत्सना शर्मा ने काव्य पाठ करते हुए अपनी रचना में कहा एक टूटा मैं हमारा और कितने काम हैं, हर किसी के भाग्य में होते कहां विश्राम हैं। यशोधरा यादव यशो ने मुस्कुराती हुई जिंदगी बेटियां और बहती हुई एक नदी है बेटियां। हौसला जो मिले आसमान चूम लें अप्सरा लोक की परी है बेटियां। भावना वाजपेई ने काव्य पाठ में प्रेम रस बरसाते हुए कहा कोई सखी कह बोल उठी, सिय से सुन सुंदर मोहक प्यारी, लागत है एक दीपक जोत करें, उजियार सभी यह क्यारी।। पूजा आहूजा ने नाच नाच नाच तू नाच जिंदगी नाच मौत से लड़ती हुई अंतिम सांस पर नाच कविता प्रस्तुत कर जीवन की सच्चाई को इंगित किया। काव्य पाठ में रीता शर्मा ने यहां आपाधापी के मेले हैं मेले में मुखोंटों के ठेले हैं। सीना ही बाकी बचा रह गया पीठ के बार तो बहुत झेले हैं। रानू बंसल ने तसकित हूं त्याज हूं। अपेक्षित हूं उपहास हूं। कलंकित हूं कुरुप हूं हां मैं झूठा हूं। कविता प्रस्तुत कर झूठ पर प्रहार किया।
वरिष्ठ चिकित्सकों का हुआ सम्मान
राष्ट्रीय पुस्तक मेले एवं साहित्यिक उत्सव के पांचवें दिन जीआईसी ग्राउंड में कार्यक्रमों के पहले सत्र में साहित्यिक मंच पर बच्चों ने कई प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं। विभिन्न संस्थाओं के बच्चों ने प्रस्तुतियों के बाद पुस्तक मेले का अवलोकन कर कई पुस्तकों के बारे में गहनता से जानकारी ली। इस मौके पर मुख्य अतिथि शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डॉ मुनीश्वर गुप्ता और डॉ राकेश भाटिया का संस्था अध्यक्ष डॉ विनोद महेश्वरी, सचिव दीपक सरीन , कोषाध्यक्ष श्रुति सिन्हा के साथ समिति पदाधिकारियों ने सम्मान किया। इस मौके पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। अवलोकन के दौरान अधिकांश बच्चों की जिज्ञासा पढ़ाई की पुस्तकों के अलावा हास्य व्यंग्य और आध्यात्मिक ज्ञानवर्धक पुस्तकों की ओर रहा।
अक्षरा साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित पुस्तक मेले के साहित्यिक मंच पर शहर के प्रमुख चिकित्सकों को सम्मानित करते समिति के पदाधिकारी।
कंप्यूटर के युग में भी रहेगी पुस्तकों की उपयोगिता
राष्ट्रीय पुस्तक मेले के साहित्यिक मंच पर कार्यक्रम के चौथे सत्र में ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित विचार गोष्ठी में डिजिटल मीडिया के दौर में पुस्तकों की उपयोगिता पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में अतिथि प्रो सुगम आनंद, प्रो लवकुश मिश्रा, आईएमए सचिव डॉ पंकज नगायच थे। इस मौके पर पंडित मधुकर चतुर्वेदी ने साहित्य साधना की उपयोगिता बताते हुए तबले पर अपनी संगत से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रुति सिन्हा ने किया।
‘‘आशाओं के वातायन’’ से पुस्तक पर चर्चा
लेखिका प्रीति आनंद के कहानी संग्रह आशाओं के वातायन पुस्तक पर विमोचन कियागया। डॉ अपर्णा पोद्दार ने कहानी संग्रह पर चर्चा की। उन्होंने कहा समय के बदले दौर में भी पुस्तकें हमारे एकाकी जीवन को समाज से जोड़ती हैं। डिजिटल युग में भी पुस्तकों की उपयोगिता को कम नहीं आंका जा सकता।
बुजुर्गों के साथ युवाओं को भा रही साहित्यिक और आध्यात्मिक पुस्तकें
जीआईसी मैदान पर आयोजित पुस्तक मेले में ज्ञान का ऐसा संगम पुस्तकों में देखने को मिल रहा है जहां बुजुर्गों के साथ युवाओं को साहित्य साधना के साथ जीवन सफलता और आध्यात्मिक की पुस्तकें आकर्षित कर रही हैं। पुस्तक मेले में हर उम्र के लोग शैक्षिक, साहित्यिक, आध्यात्मिक, योग साधना की पुस्तकों को देखकर जिज्ञासु बन रहे हैं।
इनकी रही सहभागिता
अक्षरा साहित्यिक अकादमी के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक मेले में समिति की अध्यक्ष डॉ विनोद महेश्वरी, उपाध्यक्ष वत्सला प्रभाकर, सह सचिव शीला बहल, सचिव दीपक सिंह सरीन, कोषाध्यक्ष श्रुति सिन्हा, आरके कपूर, श्वेता अग्निहोत्री, शरद गुप्ता आदि ने अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वहन करते हुए कार्यक्रमों में आए अतिथियों का स्वागत किया।
: एस०एन० मेडिकल कालेज, आगरा में की गयी टूटी पसलियों की जटिल सर्जरी
Wed, Nov 29, 2023
आगरा। 25 वर्षीय मरीज की सड़क दुर्घटना में पसलियाँ टूटकर फेफडें में जा धंसी। मरीज असहनीय दर्द व साँस लेने में अत्यंत परेशानी के साथ इमरजेंसी में भर्ती हुआ। मरीज की करीब 9 पसलियाँ दांयें फेफड़े में टूट कर धंस गयी थी।
मरीज की जाँचों के उपरान्त उसे सुपर स्पेशलिस्ट, डॉ. सुशील सिंघल (सी०टी०वी०एस०) द्वारा सर्जरी कर कृत्रिम पसली लगायी गयी और प्लेटिंग कर रिबफिक्सेशन किया गया। ऑपरेशन के उपरान्त मरीज को कोई दर्द नहीं है एवं फेफड़े में कोई संक्रमण नहीं है। वर्तमान में मरीज स्वस्थ है।
डॉ. सुशील ने बताया कि इस प्रकार का ऑपरेशन जिसमें मरीज का रिबफिक्सेशन एवं स्टेबलाइजेशन किया गया है, आगरा एवं आस-पास के क्षेत्रों में पहली बार हुआ है। इस ऑपरेशन में डॉ. श्रिया श्रीवास्तव एवं डॉ. यशवर्धन का सहयोग रहा।
प्रधानाचार्य डॉ. प्रशान्त गुप्ता द्वारा बताया गया कि वर्तमान में एस०एन० मेडिकल कॉलेज, आगरा के सुपर स्पेशलिस्ट सर्जन द्वारा मरीजों की जटिलतम सर्जरी की जा रहीं हैं, जिससे आगरा एवं आस-पास के मरीज लाभांवित हो रहे हैं।
यह भी हुए कार्यक्रम
एस०एन० मेडिकल कालेज, आगरा में यू०जी०सी० एवं महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा के दिशा निर्देशानुसार ‘‘फिट इण्डिया सप्ताह’’ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। 28 नवम्बर को इन्डोर गेम्स जैसे- टेबिल टैनिस, कैरम, चैस आदि का आयोजन किया गया एवं एवं 30 नवम्बर को कबड्डी मैच का आयोजन किया जायेगा। इन खेलों में एम०बी०बी०एस० बैच 2023 के छात्र-छात्रओं द्वारा भाग लिया गया। 19 नवम्बर को प्रातः 06.30 बजे मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें एम०बी०बी०एस० 2023 बैच के छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया गया।
डा० प्रशान्त गुप्ता, प्रधानाचार्य, एस. एन. मेडिकल कॉलेज आगरा द्वारा छात्र-छात्राओं को फिटनेस की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम का संचालन डॉ.दिव्या श्रीवास्तव एवं डॉ. हरेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया।
: कीर्ति सेवा समिति ने किया गरीब कन्या का विवाह
Wed, Nov 29, 2023
आगरा। कीर्ति सेवा समिति द्वारा एक गरीब कन्या का विवाह किशन लाल की बगीची, सिर की मंडी में बड़े हर्षाेल्लास एवं बैंड बाजे के साथ संपन्न कराया गया। विवाह का आरम्भ मुख्य अतिथि जयपुर हाउस पार्षद रेनू गुप्ताजी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित के साथ राधा कृष्ण की प्रतिमा को माला पहना कर किया गया।
विशिष्ट अतिथियों में निधि बेदी, डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. भूपेंद्र गरिमा गुप्ता, बबीता पाठक, प्रिया श्रीवास्तव, अनु अरोड़ा, पूजा तुलसानी, सुभाष मानवानी, एवं संस्था के संस्थापक पवन श्रीवास्तव जी द्वारा वर वधु की जयमाला कराई गई। सभी अतिथियों के द्वारा वर वधु को ढेरो आशीर्वाद दिए व उनके वैवाहिक जीवन के सुखमय होने की मंगल कामना की वर वधू को गृहस्थी का सारा सामान उपहार स्वरूप भेट दिया गया। संस्थापक पवन श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में तुषार वर्मा, सुभाष राजोरिया, पंडित संतोष सारस्वत, कीर्ति भावना वर्मा हर्षित आदि उपस्थित रहे।