: आगरा से 6 हजार रामभक्त जाएंगे अयोध्या नगरी, करेंगे रामलला के दिव्य दर्शन
Tue, Feb 13, 2024
आगरा. केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रो. एसपी सिंह बघेल की अध्यक्षता में जनपद के रामभक्तों को रामलला के दिव्य दर्शनों हेतु अयोध्या नगरी ले जाने तथा सुगम दर्शन यात्रा की व्यवस्था के दृष्टिगत बैठक संपन्न हुई। केंद्रीय मंत्री बघेल ने बताया कि सैकड़ों वर्षों के विधिक संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है आगरा के श्रद्धालुओं को श्री राम लला के दिव्य दर्शन कराने हेतु 100 बसों की व्यवस्था की गई है जिसमें 6 हजार से अधिक रामभक्त अयोध्या नगरी जाकर दर्शन करेंगे।
बैठक में श्रद्धालुओं हेतु बसों के ठहराव हेतु मंडी समिति, जीआईसी मैदान तथा आगरा कैंट आदि स्थानों पर विचार किया गया, श्रद्धालुओं की सुगम,सरल, सुरक्षित दर्शन यात्रा हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु मंत्री द्वारा निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी, डॉ. जीएस धर्मेश, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, दिगंबर सिंह धाकरे, पार्षद गौरव शर्मा, नवीन गौतम सहित प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद।
: जीआरपी आगरा कैंट ने तीन गाँजा तस्करों को किया गिरफ़्तार
Tue, Feb 13, 2024
Agra. जीआरपी आगरा कैंट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जीआरपी आगरा कैंट तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। जीआरपी आगरा कैंट ने गांजा तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
पूरा मामला जीआरपी आगरा कैंट से जुड़ा हुआ है। आपको बताते चलें कि ट्रेनों के माध्यम से गांजा तस्कर गांजे की तस्करी करने में लगे हुए हैं। ट्रेनों से गांजे की तस्करी करने का एक बहुत बड़ा नेटवर्क है। यह सभी गांजा तस्कर विशाखापटनम से गाँजा लाकर देश के अन्य राज्यों में सप्लाई करते हैं। गांजा तस्कर नेटवर्क को तोड़ने में जुटी जीआरपी आगरा कैंट को मुखबिर खास से सूचना मिली कि तीन लोग चलती ट्रेन से ईदगाह रेलवे पुल के नीचे उतरे हैं। उनके पास भारी मात्रा में गांजा है।
जीआरपी आगरा कैंट प्रभारी ने तुरंत आगरा कैंट पर चेकिंग में लगी टीम को निर्देशित किया। जीआरपी और आरपीएफ चेकिंग टीम तुरंत एक्टिव हुई और मुखबिर खास के बताए स्थान की घेराबंदी की और तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया जिनके पास तीन बड़े बैग थे। जीआरपी आगरा कैट ने तीनों बैगों की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। जीआरपी आगरा कैंट ने तुरंत तीनों गांजा तस्करों को हिरासत में लिया और कानूनी कार्रवाई करना शुरू कर दिया।
सीओ जीआरपी नजमुल हक नकवी ने बताया कि आगरा कैंट पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम चेकिंग में जुटी हुई थी तभी मुखबिर खास से गांजा तस्करों की सूचना मिली थी। सूचना पर तुरंत कार्रवाई की गई तो पुल के नीचे से संदिग्ध अवस्था में बैठे तीन युवक मिले। उनकी तलाशी दी गई तो उनके बैग से गांजा बराबर हुआ। गांजा लगभग 22 किलो से ज्यादा है। गांजा तस्कर इस गंजे की सप्लाई अलीगढ़ में करने वाले थे। तीनों तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम देकर न्यायालय भेज दिया गया है। इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए गांजा तस्करों की धरपकड़ की जा रही है।
: पर्यटकों को फील गुड कराने को पर्यटक सुरक्षा अभियान की हुई शुरुआत
Tue, Feb 13, 2024
Agra. पर्यटकों को फील गुड करने, पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी न होने और उन्हें सही जानकारी देने के लिए आगरा पर्यटन पुलिस ने पर्यटक सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान की शुरुआत के दौरान एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने टूरिस्ट गाइड वेंडर्स और पर्यटन से जुड़े हुए व्यापारियों से वार्ता की। ताज महल के निकट ही सभी को पर्यटक सुरक्षा से संबंधित शपथ भी दिलाई गई। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्यटन पुलिस ने खास इस अभियान को चलाया है। इससे पहले पर्यटन पुलिस ने टूरिस्ट डीलाइट अभियान की शुरुआत की थी।
एसीपी ताज सुरक्षा ने सभी लोगों को एक पत्र दिया जिसमें शपथ लिखी हुई थी। टूरिस्ट गाइड वेंडर्स और पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों ने शपथ ली कि "वह सभी अथिति देवो भव: का पालन करेंगे। आगरा आने वाले पर्यटक के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे उन्हें सही जानकारी उपलब्ध कराएंगे और उनके साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी नही करेंगे और न ही करने देंगे।"
एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा व उनके साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पर्यटक सुरक्षा अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान से टूरिस्ट गाइड, वेंडर्स व इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को जोड़ा गया है। आज उनके साथ संवाद किया गया और पर्यटक की सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई गई है। यह अभियान एक महीने तक चलाया जाएगा।
टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि आज सभी लोगों ने पर्यटक हित में शपथ ली है। आगरा आने वाले पर्यटक को फील गुड कराना है जिससे वो आपके काम और व्यवस्था से सन्तुष्ठ होकर वापस लौटे। इससे कारोबार बढेगा तो वहीं शहर का नाम भी रोशन होगा।