: दुर्गा सप्तसति और देवी भागवत के मंत्रों से गूंज रहा महायज्ञ स्थल
Fri, Feb 16, 2024
•
महायज्ञ में गुप्त नवरात्रों की सप्तमी के दिन नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा से भी भक्तजन पहुंचे
आगरा। प्रातः छह बजे से शाम छह बजे तक शास्त्रीपुरम स्थित सुनारी में महामाई के मंत्र और जयकारे गूंज रहे हैं। गुप्त नवरात्रों के अवसर पर परम पूज्य संत श्री कीर्तिनाथ जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित महामाई के महायज्ञ में आहूति देने आज स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ नोयडा, गाजियाबाद व मथुरा के भक्तजन आहूति के लिए पहुंचे। प्रधान कुण्ड की 11 परिक्रमा लगाकर श्रीमद्भागवत का श्रवण व महारास का आनन्द लिया।
महायज्ञ का शुभारम्भ प्रतिदिन सुबह 6 बजे गायत्री वन्दना व समस्त देवी देवताओं की वन्दना के साथ प्रारम्भ हो रहा है। प्रातः 6 से 9 वन्दना के उपरान्त 9 से 12 बजे तक यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मिथला, काशी, आसाम, वृन्दावन सहित विभिन्न तीर्थ स्थलों से आए आचार्य 108 दुर्गासप्तसति व देवी भागवत का पाठ कर रहे हैं। प्रधान कुण्ड में 16 आचार्यों द्वारा नियमित देवी पूजन किया जा रहा है। दोपहर 2 बजे से 6 पुनः हवन के उपरान्त सध्या काल 6 बजे महामाई की आरती का समय है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल, वंदना मेड़तवाल, गुड्डा प्रधान, राहुल अग्रवाल, जयशिव छोकर, मुन्ना मिश्रा, शम्भूनाथ चैबे, मुकेश अग्रवाल, अवि गोयल, पवन भदौरिया, सुनील पाराशर, खेमसिंह पहलवान, मीना अग्रवाल, वीरेन्द्र मेड़तवाल, दिव्या मेढतवाल, सीमा गोयल, रीया आदि उपस्थित थे।
मां कामाख्या सहस्त्र चण्डी 108 कुण्डीय महयज्ञ में 18 फरवरी को संतों का विराट सम्मेलन होगा
मां कामाख्या आयोजन सेवा समिति के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि 18 फरवरी को संतों का दोपहर 12 से 2 बजे विराट सम्मेलन, सामूहिक विवाह समारोह व यज्ञोपवित (जनेऊ संस्कार) का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारत के विभिन्न धार्मित स्थलों (काशी, उज्जैन, अयोध्या, मिथिला, आसाम, वृन्दावन) के 300 से अधिक साधू संत भाग लेंगे। सनातम धर्म व संस्कृति विषय पर संवाद होगा। 20 फरवरी को महायज्ञ पूर्णाहूति, सम्मान समारोह व भंडारे का आयोजन होगा। 21 फरवरी को सभी स्थापित मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।
श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम, कल से होगी राम कथा
श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक संजय शास्त्री ने आज श्रीकृष्ण को गांधारी द्वारा दिए गए श्राप, राजा परिक्षित मोक्ष की कथा कही। अंत में आरती के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। रविवार से तीन दिवसीय श्रीराम का का आयोजन किया जाएगा। वहीं संध्या काल में श्रद्धालू रासलीला के माध्यम से श्रीहरि की भक्ति का आनन्द ले रहे हैं।
: श्रीखाटू श्याम भगवत कथा के लिए कार्यकारिणी गठित, 28 मार्च से होगी कथा की अमृत वर्षा
Fri, Feb 16, 2024
•
श्री मोरवीनन्दन सेवा मंडल द्वारा किया जा रहा है दिव्य कथा का आयोजन
•
कथा से पूर्व 5001 कलश की निकलेगी यात्रा, कोठी मीना बाजार में होगा आयोजन
•
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर नर्मदा शंकर पुरी जी महाराज होंगे कथा व्यास
आगरा। आगामी 28 मार्च से होने जा रही देश की सर्वप्रथम श्रीखाटू श्याम जी भगवत कथा की व्यवस्थाएं संभालने के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया है। शुक्रवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित श्री खाटू श्याम जी भगवत कथा कार्यलय पर बैठक का आयोजन किया गया। श्री खाटू श्याम जी भगवत कथा का आयोजन श्री मोरवीनन्दन सेवा मंडल द्वारा किया जा रहा है।
संस्थापक अमित अग्रवाल और राम अग्रवाल ने बताया कि कोठी मीना बाजार में 28 मार्च से 3 अप्रैल तक सप्त दिवसीय कथा आयोजन होगा। देश की सर्वप्रथम श्री खाटू श्याम जी भगवत कथा के व्यास श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर नर्मदा शंकर पुरी जी महाराज (जयपुर) होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यालय पर हुयी बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति के संरक्षक मधु बघेल, हेमेंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल और जीतू चैधरी, अध्यक्ष राम अग्रवाल, उपाध्यक्ष आलोक आर्या, महामंत्री अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुरारी लाल गोयल, संयोजक मनीष “अग्रसेना”, सह कोषाध्यक्ष दिग्विजय पचैरी, महिला अध्यक्ष सुमन गोयल, महिला जिला संयोजिका बबिता पाठक, उपाध्यक्ष पवन मित्तल, उप महामंत्री संजय अग्रवाल को बनाया गया।
अब तक देश-दुनिया में श्री खाटू श्याम जी भजन संध्या के आयोजन से श्याम प्रेमी परिचित भी हैं और बढ़चढ़ कर सहभाग भी करते हैं। किंतु ये पहला अवसर होगा जब भगवान के उस भक्त की कथा का श्रवण होगा जिन्होंने अपने शीश का दान करके भगवान का नाम प्राप्त किया। सात दिवसीय कथा के आरंभ पर मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। 5001 कलशों को लेकर महिलाएं पीत परिधानों में बैंड बाजे के साथ चलेंगी।बैठक में नेहा, मोहिनी, तनुज गर्ग, जीनेश अग्रवाल, सतीश, सोनम पाराशर, तपेश राज आदि उपस्थित रहे।
: 156 परिवारों ने दी महामाई के महायज्ञ में आहूति
Fri, Feb 16, 2024
•
जगमग ज्योत जले मण्डप में, मां कामाख्या के दरबार…
•
गुप्त नवरात्रों की षष्ठी के दिन हजारों श्रद्धालुओं न लगाई मुख्य कुण्ड की परिक्रमा
आगरा। गुप्त नवरात्रों की षष्ठी के दिन मां कामाख्या सहस्त्र चण्डी 108 कुण्डीय महायज्ञ में आज हजारों श्रद्धालुओं ने महामाई के दर्शन कर महामाई के जयकारों संग परिक्रमा लगाई। 156 परिवारों ने महायज्ञ में आहूति दी। यज्ञ कुण्ड पर स्थापित वसोर्धारा से महामाई के महायज्ञ की ज्योति मुख्य कुण्ड में अनवरत प्रज्जवलित है। दोपहर में श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक संजय शास्त्री द्वारा श्रीराम कथा का श्रवण व संध्या काल में महारास का आनन्द लिया।
परम पूज्य संत श्री कीर्तिनाथ जी महाराज के नेतृत्व में शास्त्रीपुरम, सुनारी में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मां कामाख्या व भैरव बाबा के स्थापित ध्वज व मुख्य हवन कुण्ड की प्रतिक्रमा के लिए पहुंच रहे हैं। परिवार के साथ सम्मलित रूप से हवन यज्ञ में आहूति दी जा रही है। कोई मेवाओं से तो कोई पुष्पों से अपनी श्रद्धा के अनुसार परिक्रमा दे रहा है। आज आयोजन समिति के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल ने भी अपनि परिवार के साथ महायज्ञ में आहूति दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल, वंदना मेड़तवाल, गुड्डा प्रधान, राहुल अग्रवाल, शम्भूनाथ चैबे, मुकेश अग्रवाल अवि गोयल, पवन भदौरिया, सुनील पाराशर, खेमसिंह पहलवान, मीना अग्रवाल, जयशिव छोकर, मुन्ना मिश्रा, वीरेन्द्र मेड़तवाल, दिव्या मेढतवाल, सीमा गोयल, रीया आदि उपस्थित थे।
ईको फ्रैंडली है महामाई का दरबार
मां कामाख्या सहस्त्र चण्डी 108 कुण्डीय महायज्ञ में सब कुछ ईको फ्रैंडली है। यज्ञशालाओं को बांस, मिट्टी, धान की फूंस व गोबर से निर्मित किया गया है। वहीं परिसर में सजी 56 मूर्तियां भी इन्ही पदार्थों से बनाई गईं हैं। आसाम से आए परम पूज्य संत श्री कीर्तिनाथ जी महाराज की कुटिया भी फूंस व बासों से तैयार की गई है। भोजन स्थल पर पानी के ग्लास, पत्तलों से लेकर हर जगह ईको फ्रैन्डली चीजों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। साथ ही प्रतिदिन 108 कुण्डों से ऊठती महायज्ञ की धूनी भी वातावरण को शुद्ध कर रही है।
भावी पीढ़ी को महायज्ञ से जोड़े, सनातन से परिचय कराएं
आयोजन समिति के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल ने शहरवासियों से बच्चों को यज्ञस्थल पर लाकर महायज्ञ में आहूति दिवलाने का आग्रह किया। कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से ही भावी पीढ़ी सनातन धर्म और संस्कृति को समझ पाएगी। बेहतर इंसान बनने के लिए शिक्षा के साथ आत्मज्ञान को होना भी जरूरी है।
108 कुण्डीय महयज्ञ 18 फरवरी को संतों का विराट सम्मेलन होगा
मां कामाख्या आयोजन सेवा समिति के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि 18 फरवरी संतों को दोपहर 12-2 बजे विराट सम्मेलन, सामूहिक विवाह समारोह व यज्ञोपवित (जनेऊ संस्कार) का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारत के विभिन्न धार्मित स्थलों (काशी, उज्जैन, अयोध्या, मिथिला, आसाम, वृन्दावन) के 300 से अधिक साधू संत भाग लेंगे। सनातम धर्म व संस्कृति विषय पर संवाद होगा। 20 फरवरी को महायज्ञ पूर्णाहूति, सम्मान समारोह व भंडारे का आयोजन होगा। 21 फरवरी को सभी स्थापित मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।