Wed 24 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: महाराष्ट्र से आये 140 सदस्यों के दल ने निहारा ताजमहल, पर्यटन पुलिस ने कराया सुखद अहसास

Pragya News 24

Sun, Jun 2, 2024
Post views : 26

Agra. महाराष्ट्र राज्य से आए 140 वरिष्ठ नागरिक एवं महिला पर्यटकों का समूह ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पहुंचा। इस वरिष्ठ नागरिकों के दल का थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ने प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी के निर्देशन में "सेवा सुरक्षा एवं संवेदना" की भावना के साथ स्वागत किया, साथ ही उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया।

इस दौरान पुलिस ने सीनियर सिटीजन से भी खुलकर वार्ता की। उनसे कहा कि आप आगरा में पूरी तरह से सुरक्षित है और ताजमहल के दौरान पर्यटन पुलिस आपके साथ खड़ी है। अगर आपको किसी भी तरह की परेशानी हो या फिर असुविधा हो तो तुरंत पर्यटन पुलिस को सूचित करें। आपकी समस्या समाधान के लिए पर्यटन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचेगी।

उन्हें ताजमहल से संबंधित सभी जानकारियां देकर उनकी हर संभव सहायता करते हुए ताजमहल का सुखद एवं सुरक्षित वातावरण में भ्रमण कराया गया। पर्यटकों के समूह द्वारा ताज सुरक्षा पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए गए एवं पुलिस के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन