: विचारों को अभिव्यक्त करने में कठिनाई होती है ऑटिज्म पीड़ित बच्चों को
Mon, Apr 8, 2024
आध्यान्त फाउंडेशन ऑफ ऑटिज्म संस्था द्वारा ऑटिज्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई कार्यशाला
पीड़ित बच्चों के अभिभावकों को किया गया जागरूक
आगरा। अपने मन के विचारों को ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों को व्यक्त करने में परेशानी महसूस होती है। यह एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है। इसमें शब्दों, इशारों, चेहरे के भाव और स्पर्श के माध्यम से बच्चों को कुछ हद तक ठीक किया जा सकता है। ऑटिज्म से पीड़ित बच्चे मंदबुद्धि नहीं होते। यह दिमाग की एक कंडीशन है, कोई बीमारी नहीं। इस कंडीशन को हमें कैसे हैंडिल करना है और इसके साथ हम कैसे जीयें, यह ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के अभिभावकों को बच्चों को सिखाना है। लेकिन समाज को जागरूक किए बिना इसमें सफल नहीं हो सकते। बच्चों को थैरपी, अभिभावकों को ट्रेनिंग देने के साथ समाज को जागरूक करना बेहद जरूरी है। ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों को एक सामान्य जीवन जीने का माहौल प्रदान करना और बिना किसी हीन भावना के उन्हें स्वीकारना समाज की जिम्मेदारी है। यह जानकारी शाहगंज स्थित आध्यान्त फाउंडेशन ऑफ ऑटिज्म संस्था द्वारा ऑटिज्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला में सेंटर की निदेशक डॉ. रेनू तिवारी ने अभिभावकों को दी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ एसीपी मयंक तिवारी, राहुल मिश्रा, नीरज तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ रेनू रावत तिवारी ने ऑटिज्म के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा की है कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को इस डिसऑर्डर के प्रति जागरुक करना है। जिससे इससे पीड़ित बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद मिल सके। मिथक भ्रान्तियाँ दूर हो सके। अतिथियों का स्वागत सेंटर के संरक्षक पंकज तिवारी, चेयरमैन नीरज तिवारी ने बुके देकर गर्मजोशी से किया, इस दौरान कार्यक्रम में आये सभी डॉक्टर्स ने अभिभावकों को ऑटिज्म की जानकारी देते हुए विशेष बच्चों की हर सम्भव मदद का आश्वाशन दिया।
संचालन धीरज वाथम व संजय दुबे ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई प्रबुद्धजनों के साथ डॉ राजीव पचैरी, डॉ आशीष गौतम, डॉ राजीव डॉ राजीव गोयल, डॉ शिवानी गोयल, डॉ संजय शर्मा, डॉ नेहा गर्ग, डॉ मिहिर गुप्ता, डॉ गरिमा बंसल, डॉ ऋषि बंसल, डॉ भूपेंद्र चाहर, डॉ जे एस इंदोलिया, डॉ जय बाबू, डॉ अमित अग्रवाल मौजूद रहे।
: फतेहपुर सीकरी आये सांसद रवि किशन ने पीएम मोदी को बताया संत, 'देश की सेवा करने के लिए हुए अवतरित'
Mon, Apr 8, 2024
आगरा। 'पीएम नरेंद्र मोदी निस्वार्थ संत है। देश में रामराज्य लाने के लिए अवतरित हुए हैं। सदियों में एक ऐसा संत पैदा होता है जो अपने से पहले अपने देश और फिर दूसरों की फिक्र करें। सब जानते हैं कि यह चुनाव पीएम मोदी का चुनाव है इसीलिए उनके साथ हर व्यक्ति चलने को तैयार है। वह परिवारवाद वंशवाद और भ्रष्टाचार को भी खत्म कर रहे हैं। देश विकसित देशों की गिनती में आ चुका है और इकोनॉमी भी बढ़ने लगी है। देश की यह स्थिति पीएम मोदी के चलते ही संभव हुई है।' यह कहना था अभिनेता व सांसद रवि किशन का जो फतेहपुर सीकरी लोकसभा सोशल मीडिया सम्मेलन में भाग लेने आए थे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद रवि किशन ने कहा आज विपक्ष मुद्दाविहीन है। यह लोग भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हैं। जो भ्रष्टाचार करेगा जेल में जाएगा ही। आज यह ईडी पर सवाल उठा रहे हैं, आखिर यह ईडी सिर्फ भ्रष्टाचारियों के यहां ही क्यों जाती है और किसी के यहां ईडी का छापा क्यों नहीं पड़ता। क्योंकि ईडी साक्ष्यों के साथ उनके यहां छापामार कार्रवाई करती है। आज यह लोग घबराए हुए हैं, आज पूरे देश में हर कोने से सिर्फ एक ही आवाज आ रही है वह मोदी और सिर्फ मोदी।
आगरा पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक रवि किशन ने कहा कि आज पूरा देश जान रहा है कि चुनना मोदी जी को है। डबल इंजन की सरकार मोदी -योगी के काल खंड में जो पूरे देश में उत्तर प्रदेश में राम राज्य देखा है या देख रहे हैं वह ऐतिहासिक है। पीएम मोदी ने जो कहा वह किया, झूठ कहते नहीं। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में पीएम मोदी को इसलिए पसंद कर रहे हैं क्योंकि वह निस्वार्थ संत हैं। ना परिवारवाद है ना ही भ्रष्टाचार। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनियां की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। पीएम मोदी को देश का कोई भी व्यक्ति खोना नहीं चाहता, उनके लिए हर आदमी बाहर आकर निकल रहा है। उन्होंने कहा कि हर धर्म, हर जाति हर बिरादरी का, हिंदू हो, मुस्लिम हो, यादव हो, पिछड़ा हो अति पीछड़ा हो हर व्यक्ति मोदी जी के लिए जान देने के लिए तैयार है। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि ऐसे निस्वार्थ संत सदियों में एक बार होते हैं।
भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता पीएम मोदी जो कि निस्वार्थ संत हैं। जो कि भारत की सेवा करने आए हैं, अवतरित हुए हैं उनको तीसरी बार 400 पार से जिताएगा, भारत को विकसित बनायेगा, विश्व गुरू बनायेगा। उन्होंने कहा कि मेरा भारत, मेरा युवा, मेरी बेटियां, मेरे देश की बेटियां यही चाह रही हैं कि सिर्फ मोदी चाहिए और कोई नहीं चाहिए। भाजपा के स्टार प्रचारक रवि किशन ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि देश के सभी भ्रष्टाचारियों की जमानत जब्त होगी। जाति -पांति का जहर फैलाने वालों की जमानत जब्त होगी।
जब उनसे पूछा गया कि जेल से बाहर आकर संजय सिंह आरोप लगा रहे हैं कि यह शराब का घोटाला भाजपा की देन है। आज पूरा विपक्ष एकजुट होकर भाजपा पर आरोप लगा रहा है। इस पर भाजपा के स्टार प्रचारक रवि किशन ने कहा कि दिल्ली ही नहीं पूरा देश देख रहा है, देश जान रहा है कि सच क्या है। चार जून को जब लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आएगा तब सच और झूठ साफ हो जाएगा।
भाजपा सांसद ने कहा कि मैं जमीन से जुड़ा हुआ हूं, मैं नाम का सुपर स्टार हूं, मैं यह ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं कह रहा हूँ। मेरे फैंस देशभर में हैं। शहर की अपेक्षा देहात गांव में अधिक हैं। वह सब लोग मुझे जानकारी उपलब्ध कराते रहते हैं। मुझे पूरे देश की रिपोर्ट मिलती रहती है। मैं वह रिपोर्ट दे रहा हूं जो देश भर के गांव के जमीनी लोग मुझे बताते हैं।
उन्होंने कहा कि मेरे देश की जनता डिजिटल हो चुकी है मेरे देश की जनता पढ़ी-लिखी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता को बेवकूफ बनाने का समय चला गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को ट्रेंड कर दिया है। आज का युग 80 और 90 के दशक का नहीं है। आज जनता जागरुक है डिजिटल है।
: दुकान से उधार सामान न देने पर दबंगों ने बेरहमी से कर दी पिटाई
Mon, Apr 8, 2024
Agra. उधार सामान नहीं दिया तो दबंगों का कहर कमजोर दुकानदार पर टूट पड़ा। बेरहमी से दुकानदार और उसके भाई के साथ मारपीट की गई और उसकी दुकान तोड़ने के साथ साथ सामान भी फेंक दिया। दुकान के गल्ले में जो रुपए थे वो भी निकालकर ले गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए आगरा के जिला अस्पताल लाया गया।
पूरा मामला थाना अछनेरा के मांगरोल का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित की परचूनी की दुकान है। घर के पास रहने वाले युवक ने उनकी दुकान से सौदा लिया और बिना पैसे दिए चलने लगा। जब उससे पैसे मांगे तो उसने मारपीट शुरू कर दी। दुकान का सामान तोड़ दिया और गल्ले से पैसे निकालकर फरार हो गए। भाई आया तो उसे भी दबंगो ने मारा।
पीड़ित का कहना है कि इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने मेडिकल व इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित ने बताया कि आधा दर्जन लोगों में उसकी दुकान पर हमला बोल कर मारपीट की।