Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अग्रवाल महासभा : अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजन कर मनाया स्थापना दिवस

Pragya News 24

Sat, May 2, 2026
Post views : 82

आगरा। अग्रवाल महासभा आगरा (रजि.) द्वारा आज 31वां स्थापना दिवस मदिया कटरा चौराहा स्थित भगवान महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, महामंत्री सत्येन्द्र कु. अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विष्णु बिहारी गोयल सहित समस्त पदाधिकारियों ने स्मारक स्थल पर 31दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रम के लिए विशेष लाइटिंग एवं साउंड की व्यवस्था की गई थी।

अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 1996 में स्थापित अग्रवाल महासभा आगरा आज अपने 31 वर्ष पूरे कर रही है। यह सफर समाज के सहयोग और महाराजा अग्रसेन जी के ‘एक ईंट-एक रुपया’ के सिद्धांतों पर चलते हुए तय हुआ है। आगामी वर्ष में महासभा द्वारा विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसमें समाज के ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ा जाएगा समाज को एकजुट करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। महासभा ने शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक एकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेगी।

महामंत्री सत्येन्द्र अग्रवाल ने कहा, 31 वर्षों की यह यात्रा सभी समाजबंधुओं के अटूट विश्वास का परिणाम है। हमारा उद्देश्य महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना है। कोषाध्यक्ष विष्णु बिहारी गोयल ने कहा, समाज के आर्थिक सहयोग से ही महासभा सेवा कार्यों को निरंतर गति दे पाई है। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारीगण संयोजक संजय अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक गणेश कुमार बंसल, अम्बुज अग्रवाल, तनुज गर्ग सहित समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महाराजा अग्रसेन जी के जयकारे लगाए गए और प्रसाद वितरण किया गया। अंत में महामंत्री सत्येन्द्र कु. अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश चंद गर्ग, कामता प्रसाद अग्रवाल, बीडी अग्रवाल, रामरतन सिंघल, विनोद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, सुरेश चंद अग्रवाल, शंकर बंसल, सीताराम अग्रवाल, महेन्द्र कंसल, कुलदीप कंसल, अशोक अग्रवाल (अंबा), देवेन्द्र अग्रवाल, डॉ. मंजू बंसल, डॉ., सुरेश चंद अग्रवाल, उषा फतेहपुर अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल, सुशील अग्रवाल, ऊषा बंसल, वीरेंद्र गोयल उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन