: अग्रवाल युवा संगठन के सदस्यों ने 96 यूनिट रक्तदान किया
Mon, Feb 26, 2024
आगरा। अग्रवाल युवा संगठन द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर, आगरा पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप) एवं शकुन बंसल (कातिब) ने महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके किया गया। अतिथि श्री सकुन बंसल (कातिब) ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए समाजिक कार्यों के लिए उत्साहित। संगठन के संस्थापक विनोद अग्रवाल जी ने सभी युवा साथियों को अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
लोकहितम ब्लड बैंक के महासचिव अखिलेश अग्रवाल ने सभी साथियों को रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान कई जिन्दगियां बचा सकता है। शिविर में संगठन की सभी नवनिर्वाचित इकाइयों में बने हुए युवा साथियों एवं महिलाएं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और 96 यूनिट का रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। संगठन के अध्यक्ष श्री गणेश बंसल ने सभी साथियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतने कम समय में अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर इस रक्तदान शिविर को सफल बनाया। उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया। संचालन महामंत्री अम्बुज अग्रवाल ने किया।
शिविर के आयोजन में मुख्य रूप से बिभु सिंघल प्रतीक गोयल (कोषाध्यक्ष), केशव अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अंशुल बंसल, प्रियाकांत बंसल, निशा सिंगल राजेश सिंगल, संदीप अग्रवाल अनन्य अग्रवाल, मयंक गर्ग, अंकित अग्रवाल जितेंद्र अग्रवाल, कपिल अग्रवाल रुपेश अग्रवाल पीयूष तायल भूपेंद्र अग्रवाल उज्जवल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल प्रवीण अग्रवाल, ऋतिक मित्तल निखिल गोयल उमेश अग्रवाल अमित बंसल रामकुमार अग्रवाल रवि गोयल नीरज बंसल संतोष अग्रवाल, शिवम गर्ग, दीपक बंसल, गौरव अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, विवेक गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।
: कलश यात्रा में श्रीहरि की भक्ति में झूमें श्रद्धालूसत्य-चित्त और आनन्द ही सच्चिदानन्द
Mon, Feb 26, 2024
•
श्रीहरि सत्संग समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ, विजय नगर श्रीराधा-कृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुई कलश यात्रा
आगरा। पुष्प, अशोक पत्ते व पवित्र श्रीफल से सुशोभित कलशों को सिर पर उठाए श्रद्धालू और श्रीबांके बिहारी की आकर्षक झांकी। बैंड बाजों पर गूंजती भक्ति की स्वरलहरियां और झूमते गाते श्रद्धालू। कुछ ऐसा ही भक्तिमय नजारा था श्रीहरि सत्संग समिति द्वारा आयोजित की जा रही श्रमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में निकाल गी कलश यात्रा का, जिसने विजय नगर स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होकर कथा स्थल स्पोर्टबज पर विश्राम लिया। जगह-जगह भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सबसे आगे मुख्य यजमान पदमचंद अग्रवाल व रेका अग्रवाल श्रीमद्भागवत कथा को सिर पर विराजमान किए चल रहे थे। कलश यात्रा के कथा स्थल पर विश्राम लेने के उपरान्त विधि विदान के साथ कलशों की स्थापना की गई।
वृन्दावन धाम और सद्गुरु की महिमा का भक्तिमय वर्णन के साथ श्रीमद्बागवत कथा का शुभारम्भ हुआ। श्रीमद्भागवत जी की आरती व शंखनाद के साथ जैसे ही पूज्य श्रीमृदुल कान्त शास्त्री ने भक्तिमय भजन पंडाल में गूंजा तो सभी भक्तों ने दोनों हाथ ऊपर करते हुए खुद को श्रीहरि को समर्पित कर दिया। प्रथम दिन श्रीमद्भगवत का महात्मय बताते हुए राजा परिक्षित व शुकदेव का प्रसंग का वर्णन किया। श्रीहरि के स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा कि सच्चिदानन्द यानि सत्य-चित और आनन्द है श्रीहरि। सभी तरह के पापों को मिटाने वाला है भगवान का स्वरूप। कहा भगवान का जितना उत्सव मनाओगे भगवान आपके जीवन को उतना ही उत्सवमय बना देगा। कथा विश्राम पर आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अंशु अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, रश्मि सिंघल, मधु गोयल, रितु अग्रवाल, सीमा बंसल, मीनू त्यागी, पूनम वार्ष्णेय, योगेश्वरी त्यागी, सीमा बंसल, पुष्पलता अग्रवाल, सपना अग्रवाल, मंजु अग्रवाल, साधना अग्रवाल, ममता सिंह, संगीता जैन, प्रीति बंसल, समिति के अध्यक्ष शांति स्वरूप गोयल, महामंत्री उमेश बंसल, संयोजक संजय गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, रमेश चंद मित्तल, भगवान दास बंसल आदि उपस्थित थे।
: लायंस क्लब आगरा विशाल के मेगा हेल्थ कैंप में 800 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Mon, Feb 26, 2024
•
तंबाकू और धूम्रपान से गांव में भी बढ़ रहा है हृदय रोग का खतरा
•
गांव के लोग मधुमेह के प्रति नहीं होते जागरूक बीमारी बढ़ने पर लेते हैं चिकित्सक की सलाह - डॉ अरविंद जैन
•
लायंस क्लब आफ आगरा विशाल के चिकित्सा शिविर में जांच के साथ मरीज को मिली दवाइयां और परामर्श
आगरा। लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल द्वारा चले गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर स्टडीज आगरा मथुरा रोड पर विशाल मधुमेह एवं हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। डायबिटीज एवं हृदय रोग जांच शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि शारदा यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डॉ नवीन गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के 800 से ज्यादा मरीज ने डायबिटीज एवं हृदय रोग की जांच कर निशुल्क परामर्श एवं दवाइयां प्राप्त कीं। मरीजों को परामर्श देते हुए सीनियर फिजिशियन डॉ. अरविंद जैन ने बताया कि देशभर में 10 करोड़ से ज्यादा लोग मधुमेह से पीड़ित हैं। इसके अलावा प्री डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगभग 12 करोड़ है। उन्होंने कहा गांव में भी डायबिटीज रोगियों की संख्या कम नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी की वजह से लोग डायबिटीज के प्रति बेफिक्र रहते हैं लेकिन जब शरीर के अंगों पर इसका प्रभाव दिखाई देता है तब चिकित्सक से परामर्श लेते हैं। उन्होंने कहा संयमित खानपान एवं नियमित एक्सरसाइज और जांच से मधुमेह की गंभीर समस्या से बचा जा सकता है।
पहले 50 और अब 20 - 25 वर्ष की उम्र से होने लगता है हृदय रोग का खतरा - डॉ हिमांशु यादव
लायंस क्लब आगरा विशाल के निशुल्क डायबिटीज एवं हृदय रोग जांच शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ हिमांशु यादव ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए बताया कि पहले 50 वर्ष की उम्र तक पहुंचने पर हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा होता था लेकिन अब बदले हुए खानपान एवं असंतुलित दिनचर्या से 20 से 25 वर्ष की आयु में ही हृदय रोग का खतरा शुरू हो जाता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरुक करते हुए कहा ग्रामीण क्षेत्रों में तंबाकू एवं धूम्रपान की वजह से हृदय रोग की बीमारियों का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में वातावरण और खान-पान भले ही शहरी क्षेत्र की अपेक्षा अच्छा है लेकिन तंबाकू धूम्रपान आदि की वजह से यह खतरा अब ग्रामीण क्षेत्र में भी दिन व दिन बढ़ रहा है।
हृदय रोग एवं डायबिटीज की हुई निशुल्क जांच, मिली दवाइयां
लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में 800 से ज्यादा मरीजों को विषय विशेषज्ञों ने परामर्श देकर रोगों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। कैंप में 800 से ज्यादा मरीजों की डायबिटीज एवं हृदय रोग से संबंधित विभिन्न जांचों के साथ दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।
ग्रामीण अंचल के लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ
लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल द्वारा आयोजित निशुल्क डायबिटीज एवं हृदय रोग चिकित्सा शिविर में ग्रामीण अंचल के लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। फरह के पास गांव में रहने वाले राम बिहारी को बरसों से पता नहीं था कि उन्हें डायबीटीज है। पेशाब में परेशानी होती थी। शहर में जब जांच की गई तब उन्हें पता चला कि वह मधुमेह से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा मैं अभी तक क्षेत्रीय चिकित्सक से दवाई और परामर्श ले रहा था लेकिन आज तक यह पता नहीं था कि मैं डायबिटीज से पीड़ित हूं। ऐसे ही रैपुरा जाट की रहने वाली रामवती के सीने में कई महीने से दर्द की शिकायत थी, दर्द की दवाइयां ले रही थी जांच के बाद पता चला के हृदय रोग से संबंधित परेशानी है।
डायबिटीज से पड़ता है आंखों और दांतों पर असर
निशुल्क चिकित्सा शिविर में सीनियर फिजिशियन डॉ अरविंद जैन ने बताया के मधुमेह की वजह से आंखों और दांतों से संबंधित बीमारियां भी होती हैं। डायबिटीज को नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक हो सकता है। चिकित्सा शिविर में नेत्र परीक्षण और दंत परीक्षण के लिए भी विषय विशेषज्ञ मौजूद रहे।
इन चिकित्सकों ने दी सेवाएं
लायंस क्लब आगरा विशाल द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में सीनियर फिजिशियन डॉक्टर अरविंद जैन, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ हिमांशु यादव, डॉ शुभम जैन, सीनियर डेंटल सर्जन डॉ वैभव गर्ग, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कौस्तुभ साने जैसे चिकित्सकों के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ और फार्मेसी डिपार्मेंट के लोग मौजूद रहे।
इन्होंने दिखाई सहभागिता
शिविर में कैंप चेयरपर्सन सुनील कुमार गुप्ता, अध्यक्ष रविंद्र कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश अग्रवाल सीए, कोषाध्यक्ष अश्विनी धवन, अजय बंसल, चंदर महेश्वर, संतोष महेश्वरी, अनूप गुप्ता, नंदी बंसल, विनय बाना, संजय बंसल, अजय गुप्ता श्याम मोहन, शिव कुमार, हेमेंद्र अग्रवाल, सुरेश जैन, किशोर जैन राजेंद्र अग्रवाल सहित क्लब से जुड़े हुए पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।