Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

परशुराम शोभायात्रा : शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा नगर

Pragya News 24

Sat, May 2, 2026
Post views : 240

शमसाबाद, आगरा। भगवान परशुराम ब्राह्मण सेवा समिति शमसाबाद रजि0 के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई। भगवान परशुराम जी का आकर्षक डोला पूरे भाव और श्रद्धा के साथ सजाकर निकाला गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, शंख ध्वनि और जय परशुराम के उद्घोषों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए।

शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान परशुराम भवन, राजाखेड़ा रोड से श्री श्री 1008 स्वामी केशवा नन्द जी महाराज वृन्दावन धाम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस तथा पूर्व सांसद फतेहपुर सीकरी सीमा उपाध्याय उपस्थित रहीं।

मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने अपने आशीर्वचन में कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र के समन्वय के प्रतीक हैं। आज के युवा को उनके त्याग, तप और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने के संकल्प से प्रेरणा लेनी चाहिए। ब्राह्मण समाज ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई है और आगे भी निभाता रहेगा। यह शोभायात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कारों का संदेश है। सरकार समाज के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है।

भगवान परशुराम का डोला भगवान परशुराम भवन से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ एस.एस. डिग्री कॉलेज मोड़, आगरा रोड पर सम्पन्न हुआ। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

यात्रा समापन के बाद दीक्षित आईस एण्ड कोल्ड स्टोर, शमसाबाद में भव्य ऋषिभोज का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

समिति के अध्यक्ष पं0 राकेश शर्मा, प्रधान ,सूरज शर्मा ने सभी आगंतुकों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन