: श्रीमद्भागवत कथा में हुआ श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन
Fri, Mar 1, 2024
आगरा। यशोदा मैया का दुलार और कुन्हैया की शरारतें, गोपियों का प्रेम से परिपूर्ण उलाहना और महादेव का श्रीहरि के दर्शन को गोकुल आना। कन्हैया की बाल लीलाओं की कथा सुन सभी श्रद्धालू भक्ति के सरोबर में ऐसे डूबे मानों गोकुल और वृन्दावन धाम पहुंच गए। श्रीहरि सत्संग समिति द्वारा विजय नगर स्थित स्पोर्टबज में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य श्री मृदुल कान्त शास्त्री ने आज कन्हैया की बाल लीलाओं का वर्णन किया।
कन्हैया के स्वरूप की व्याख्या करते हुए कहा कि सभी भगवानों में सिर्फ कन्हैया हैं, जिनके हाथ में कोई शस्त्र नहीं बल्कि मुस्कान भरे अधरों पर बासुरी विराजती है। जिसके बेफिक्र चेहरे पर मस्ती है। कन्हैया ने ब्रज में कभी शस्त्र नहीं उठाया, परन्तु जरूरत पड़ने पर श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में शस्त्र धारण किया। बांसुरी बजाता कृष्ण कन्हैया, मुरलीधारी वृन्दावन विहारी कन्हैया का माधुर्य स्वरूप है। जबकि द्वारिका में श्रीकृष्ण एश्वर्य स्वरूप हैं। माधुर्य में द्विभुज कन्हैया और एश्वर्य में चतुर्भुज नारायण हैं। माधुर्य स्वरूप में समीपता है, जहां श्रहरि ने भक्तों का झूठा भी खाया, उलाहना भी सुनी, साथ में रास भी रचाया। इसलिए ब्रज की कथा अच्छी लगती है, क्योंकि वहां माधुर्य है। भगवान को अपनी शक्ति से नहीं बल्कि सिर्फ प्रेम और भाव से बांधा जा सकता है। मैया तेरे द्वार एक बाला जोगी आया, दर्शन अलख जगाया…, दे दो दर्शन यशोदा रानी कि जोगी तेरे दर पे खड़ा…, घर-घर जावे और माखन चुरावे, तू समझे गयो गैया चराने, बड़े नटखट है तेरो लाल यशोदा इसको सम्भाल… जैसे भजन पर हर श्रद्धालु श्रीहरि की भक्ति में झूमता नजर आया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूरन डाबर, अध्यक्ष शांति स्वरूप गोयल, महामंत्री उमेश बंसल, संयोजक संजय गोयल, संजय मित्तल, भगवानदास बंसल, अनिल अग्रवाल, जितेन्द्र बंसल, उमेश कंसल, राकेश शरद, प्रमोद ग्रवाल, अंशु अग्रवाल, मधु गोयल, शशि बंसल, मीनू त्यागी आदि उपस्थित थीं।
कपड़े, मोबाइल की मत नहीं व्यक्तित्व देखकर करें व्यक्ति का आंकलन
कथा व्यास पूज्य श्री मृदुल कान्त शास्त्री ने कहा कि आजकल व्यक्ति के चरित्र और व्यक्तित्व देखकर नहीं बल्कि हाथ में महंगा मोबाइल, कपड़े और लम्बी गाड़ी देखकर उसका आंकलन किया जाता है। भले ही यह धन वैभव गलत तरीके से कमाया गया हो। यदि देश और समाज को सही दिशा देनी है तो जीवन में सही लोगों का सम्मान और चयन करना सीखें।
: बिरज में हो रही जय-जयकार नंद घर लाला जायो है…
Wed, Feb 28, 2024
•
श्रीहरि सत्संग समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर फूलों और गुब्बारों से सजा कथा स्थल
•
श्रृद्धालुओं ने लगाए राधा-कृष्ण के जयकारे, खूब लुटाए गए उपहार
आगरा। भक्ति का ऐसा आनन्द जो परमानन्द बन गया। कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव होते ही हर तरफ राधा-कृष्ण के जयकारे गूंजने लगे। कथा स्थल को आज विशेष रूप से पुष्प व गुब्बारों से सजाया गया था। भक्त भी गोपी और सखा के रूप में सज धज कर कथा श्रवण करने पहुंचे। मानों कथा स्थल नंदगांव बन गया, जहां हर श्रद्धालू श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियों में डूबा था। खूब उपहार लुटाए गए। मंगल गीत गाए।
श्रीहरि सत्संग समिति द्वारा विजय नगर स्थित स्पोर्टबज में आज श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य श्री मृदुल कान्त शास्त्री ने श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनाई। समुन्द्र मंथन की कथा का वर्णन करते हुए कहा श्रीहरि के कच्छप, मोहिनी व धनवन्तरी स्वरूप का वर्णन किया। वामन अवतार की कथा की व्याख्या करते हुए कहा कि भक्तों के लिए भगवान किसी के भी सामने हाथ फैला सकते हैं। भगवान के प्रति भाव हो तो विषाद भी प्रसाद बन जाते है। जीवन का सुख बड़ा बनने में नहीं बल्कि संतुष्ट रहने में है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्य मंत्री राकेश गर्ग, अध्यक्ष शांति स्वरूप गोयल, महामंत्री उमेश बंसल, संयोजक संजय गोयल, संजय मित्तल, भगवानदास बंसल, अनिल अग्रवाल, जितेन्द्र बंसल, उमेश कंसल, राकेश शरद, प्रमोद अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, मधु गोयल, शशि बंसल, मीनू त्यागी आदि उपस्थित थीं।
दहेज मांग कर अपने बच्चों की बोली न लगाए
कथा व्यास पूज्यश्री मृदुल कान्त शास्त्री ने समुन्द्र मंथन से प्रकट हुई माता लक्ष्मी व नारायण के विवाह का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि विवाह वह संस्कार है, जिसमें दिखावा नहीं होना चाहिए। मांग कर या उपहार स्वरूप दहेज लेने की प्रथा का विरोध करते हुए कहा कि अपने बच्चे को बेचकर जिस बहू को घर लाएंगे, उसका व्यवहार कैसा होगा समझ लीजिए। शराब की लत से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि जहर भोजन की थाली से महंगा है। शराब ऐसी चीज है जो आपका धन, स्वास्थ और परिवार और कुल सब छीन लेता है। लोग मंगल अवसर पर भी शराब के रूप में जहर पीते हैं। हम आसुरी शक्ति के अधीन हो रहे हैं। संस्कार खत्म हो रहे हैं। धर्म की व्याख्या करते हुए धर्म का अर्थ केवल छप्पन भोग लगाना नहीं। अपने आचरण और व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। बाहर से इत्र छिड़कने के बजाय अपने चरित्र को सुगंधित बनाए कि सब आपका सम्मान करें।
: डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल किंडर चैम्प्स में हुआ ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन
Wed, Feb 28, 2024
आगरा। सिकंदरा आगरा स्थित डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में केजी के छात्रों ने कक्षा 1 में प्रवेश किया। इस अवसर पर ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल की प्री प्राइमरी शाखा किंडर चैम्प्स द्वारा ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित की गयी। जिसमें केजी के छात्रों को हैट लगाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर कक्षा 1 में प्रोन्नत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा. एमपीएस ग्रुप के चैयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह एवं स्कूल के प्रधानाचार्य डा. सीबी जदली ने दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पपश्चात् प्ले ग्रुप से केजी के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ पेश की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वप्रथम केजी के नन्हें मुन्ने छात्रों द्वारा समूह गायन प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात् कक्षा-1 के नौनिहालों द्वारा बड़ा ही सुंदर डांस किया गया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा ।
अन्य कार्यक्रमों में अंग्रेजी कैरोल्स पर आधारित नृत्य, कविताएँ, नाट्य, किंडरगार्टेन का परिचय आदि रहे। तत्पश्चात केजी के छात्रों कार्तिक प्रकाश व शनाया शर्मा को चेयरपर्सन शाइनिंग स्टार अवार्ड तथा मो. शाह व आयत को प्रिंसिपल एप्रीशियेसन अवार्ड से सम्मानित करके कक्षा 1 में प्रवेश देने की प्रक्रिया का आरम्भ हुआ। समस्त छात्रों को मंच पर आमंत्रित कर पारम्परिक तरीके से हैट पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर ग्रेजुएट की उपाधि दी गयी। डा. एमपीएस ग्रुप के चैयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने सभी छात्रों को कक्षा 1 में प्रवेश होने पर शुभकामनाऐं दीं तथा उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ सभी गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया। साथ ही अभिभावकों को संबोधित करते हुए कुछ महत्वपूर्ण पेरेंटिंग टिप्स भी दिये।
प्रधानाचार्य डॉ. सीबी जदली ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद देते हुए कहा कि इस ग्रेजुएशन सेरेमनी के माध्यम से छात्रों को यह संदेश दिया गया है कि वह अब शिक्षा के अगले स्तर में प्रवेश कर चुके हैं एवं उन्हें बेहतर प्रदर्शन कर अपने शहर एवं अपने परिवार का नाम रोशन करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डीन एकेडमिक्स श्री एच एल गुप्ता, किंडर चैंप की कॉर्डिनेटर दीपा शर्मा, किंजल जैन, रिंपी कक्कड, चरनजीत कौर जान्या जयसिंघानी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।