: फिल्म अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह ने हाथियों और भालुओं के संरक्षण प्रयासों का किया समर्थन
Fri, May 10, 2024
आगरा/मथुरा. भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह ने हाल ही में मथुरा और आगरा में स्थित वाइल्डलाइफ एसओएस केंद्रों का दौरा किया, जहां उन्होंने हाथी और भालू संरक्षण पर जागरूकता पहल के बारे में सीखा। अपनी विज़िट के दौरान, दिव्या को हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र, आगरा भालू संरक्षण केंद्र और हाथी अस्पताल परिसर को नज़दीक से जानने का अवसर मिला, जिससे उन्हें जानवरों को बचाने और पुनर्वास में वाइल्डलाइफ एसओएस के समर्पित प्रयासों की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हुई।
शुरुआत में, दिव्या ने मथुरा में भारत के पहले हाथी अस्पताल का दौरा किया। यहां, उन्होंने कैद से छुड़ाए गए हाथियों के सामने आने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जाना और घायल, बीमार और वृद्ध हाथियों के इलाज में एनजीओ की पशु चिकित्सा टीम के प्रयासों को देखा। अस्पताल की अपनी यात्रा के दौरान, दिव्या ने अन्य निवासी हाथियों को देखने के अलावा, बुज़ुर्ग मादा हथिनी जिंजर को नियमित चिकित्सा उपचार और लेजर थेरेपी से गुजरते हुए देखा।
हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में, दिव्या को अभयारण्य में बचाए गए हाथियों के इतिहास से परिचित कराया गया। उन्होंने देखा कि कैसे एक बार दुर्व्यवहार और क्रूरता का शिकार होने वाले इन हाथियों को जीवन जीने का दूसरा मौका प्रदान किया गया है। संस्था के हाथी देखभाल कर्मचारियों और पशु चिकित्सकों की टीम के साथ जानकारीपूर्ण सत्रों में शामिल होकर, दिव्या ने भारत में एशियाई हाथियों के बचाव और संरक्षण में सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों के बारे में गहनता से जाना।
दिव्या के एक दिवसीय दौरे का समापन आगरा भालू संरक्षण केंद्र के दौरे के साथ हुआ, जो स्लॉथ भालुओं के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बचाव केंद्र है। यहां अभिनेत्री को कुछ निवासी भालुओं की कहानियों के माध्यम से क्रूर 'डांसिंग' भालू प्रथा के बारे में पता चला। इसके अतिरिक्त, दिव्या ने देखा कि कैसे वाइल्डलाइफ एसओएस ने इस प्रथा को हल किया और सुविधा में लगभग 100 स्लॉथ भालूओं को नया जीवन दिया।
अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह ने कहा “मैं आप सभी से आग्रह करुँगी कि आप भारत के पहले हाथी अस्पताल का दौरा करें और स्वयं देखें कि इन हाथियों को यहां कितने सुरक्षित रूप से रखा गया है। यहां टीम उन्हें सर्वोत्तम उपचार और आहार प्रदान करती है, और वे यह सुनिश्चित करते हैं कि हाथी अपने दुखद अतीत को भूल जाएं। मैं आप सभी से ट्रेन दुर्घटनाओ में घायल हुए हाथियों पर वाइल्डलाइफ एसओएस की याचिका पर हस्ताक्षर करने का भी आग्रह करुँगी, और बानी की कहानी के माध्यम से - एक हाथी का बच्चा जिसे रेलवे दुर्घटना से बचाया गया था - यह सुनिश्चित करें कि हमारी ट्रेनें और रेलवे ट्रैक हाथी गलियारों में सतर्क रूप से अपना कार्य करें''
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “दिव्या का हमारे केंद्रों में आने का निर्णय वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और हाथियों और भालुओं की भलाई की वकालत करने की उनकी इच्छा को दर्शाता है। एक सेलिब्रिटी के रूप में, जितना संभव हो उतने लोगों तक पहुंचने और जागरूकता बढ़ाने के लिए अपनी आवाज का उपयोग करना उनका एक बेहद सराहनीय कदम है।
: श्रील गोपाल कृष्ण के विरह उत्सव में उमड़े श्रद्धालुओं ने दी श्रद्धांजलि
Wed, May 8, 2024
महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित विरह उत्सव में कीर्तन संग आरती, फूल बंगला व छप्पन भोग का भी हुआ आयोजन
आगरा। इस्कॉन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य श्रील गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के श्री राधा श्यामसुन्दर की नित्य लीला में प्रवेश करने पर कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में श्रद्धांजलि सभा (विरह उत्सव) का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रील गोपाल कृष्ण गोस्वामी को श्रद्धांजलि प्रदान की।
इस अवसर पर हरे राम हरे कृष्णा… कीर्तन संग फूल बंगला व छप्पन भोग का भी आयोजन किया गया। विधि विधान के साथ आरती की गई। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप प्रभु ने कहा कि श्रील गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी आध्यात्मिक पिता थे। पूरी दुनियां में उनके बहुत से शिष्य हैं। आज सबी दुखी हो रहे हैं। भक्तों की सेवा करते रहे और भगवान चैतन्य के मिशन पर चलते रहे। उनका संसार को छोड़कर चले जाना समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है। अरविन्द स्वरूप प्रभु ने विस्तार से उनके जीवन के बारे में बताया। कहा ऐसे महान संत को हम बारम्बार प्रणाम करते हैं। इस अवसर पर श्रील गोस्वामी कृष्ण द्वारा दिए गए उपदेशों को भी भक्तों को एलईडी स्क्रीन पर सुनाया गया। सभी श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित तक श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, कान्ता प्रसाद अग्रवाल, आशु मित्तल, विनय अग्रवाल, ओमप्रकाश ग्रवाल, विपिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, शशांक प्रभु, हर्ष प्रभु, रमेश यादव, गौरव अग्रवाल, संजय कुकरैजा आदि उपस्थित थे।
: मतदान के दौरान बुजुर्गों का भी दिखा उत्साह, परिवार सहित डाला वोट
Wed, May 8, 2024
Agra. लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बुजुर्गों का उत्साह भी अलग हो देखने को मिला। सुबह 7 बजे से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन देखने को मिली। इन लाइन में बुजुर्ग भी लगे हुए नजर आए। दिन चढ़ते ही सूर्य देवता की तपिश भी बढ़ने लगी लेकिन बुजुर्ग मतदाताओं का उत्साह कम नजर नहीं आई।
इस भीषण गर्मी में 90 साल और उससे अधिक उम्र के मतदाता मतदान के लिए मतदान स्थल पहुंचे और मतदान किया। एक बुजुर्ग महिला जिसकी उम्र लगभग 90 से साल से अधिक थी उसे उसके परिवार के लोग मतदान कराने के लिए पहुंचे। चलने फिरने में असमर्थ इस बुजुर्ग महिला में भी मतदान को लेकर उत्साह कम नजर नहीं आ रहा था। जब उससे पूछा तो उन्होंने कहा कि वह सिर्फ मतदान करने के लिए आई है जिससे वह भी लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी आहुति दे सके।
ऐसी एक और तस्वीर मतदान स्थल पर देखने को मिली एक और बुजुर्ग अपनी परिजनों के सहारे मतदान करने के लिए पहुंचा था। मतदान करने के बाद जब उनसे वार्ता हुई तो उनका कहना था कि मतदान हर किसी का हक है और हर किसी को मतदान करना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की ही कि वे अपने मत का प्रयोग जरूर करें।