Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 250 मरीजों का नेत्र परीक्षण और 37 मोतियाबिंद के आपरेशन करा बी एन ग्रुप और महानतम ने किया सेवा कार्य

Pragya News 24

Sun, Jan 19, 2025
Post views : 58
  • बी एन वेलफेयर फाउंडेशन एवं लॉयंस क्लब आगरा महानतम ने समीर नेत्रालय में लगाया नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद आपरेशन शिविर
  • निःशुल्क आपरेशन, दवा एवं चश्मा वितरण का मरीजों को मिला लाभ, हर जरूरमंद की सेवा का लिया संकल्प

आगरा। जब तक आंख है, तब तक रोशन जहान है। धन तो सभी के पास होता है लेकिन उसे समाज की सेवा में लगाने की सोच बहुत कम लोगों में होती है। लॉयंस क्लब आगरा महानतम इसी सोच को लगातार विस्तार दे रहा है। यह कहना था लॉयंस क्लब के पूर्व अंतरर्राष्ट्रीय डायरेक्टर जितेंद्र चौहान का।
रविवार को जवाहर नगर स्थित समीर नेत्रालय पर लॉयंस क्लब आगरा महानतम ने बीएन वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद आपरेशन शिविर लगाया। मुख्य अतिथि लॉयंस क्लब के पूर्व अंतरर्राष्ट्रीय डायरेक्टर जितेंद्र चौहान, विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ स्वाति माथुर ने दीप प्रज्वलन के साथ शिविर का शुभारंभ किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ स्वाति माथुर ने कहा कि लॉयंस क्लब विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से समाज सेवा के कार्य में संलग्न है।

अध्यक्ष डॉ आरसी अग्रवाल और सचिव दिलीप गर्ग ने बताया कि क्लब द्वारा करीब 15 वर्षाें से हर वर्ष नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद आपरेशन शिविर लगाया जाता रहा है। कोषाध्यक्ष संजय गोयल एवं कार्यक्रम प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 250 से अधिक मरीजों के निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं 37 मोतियाबिंद के आपरेशन, औषधि एवं चश्मा वितरण किये गए।

डॉ समीर प्रकाश ने कहा कि नेत्र शरीर का सबसे बड़ा बहुमूल्य अंग है, आंखाें की सेवा और सुरक्षा करना हर व्यक्ति का दायित्व है। इसलिए नेत्रदान को सबसे बड़ा दान बताया गया है। शिविर से मरीजों को खाद्य सामग्री भी देकर भेजा गया। सभी ऑपरेशन फेको विधि से हुए। उन्होंने कहा कि अब प्रतिदिन ये सेवा कार्य जारी रहेगा। रोजाना दो जरूरतमंद मरीजों के निः शुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। डॉक्टर समीर प्रकाश ने बी एन ग्रुप के चेयरमैन श्री अजय अग्रवाल के प्रति आभार प्रकट किया कि उन्होंने फाउंडेशन के माध्यम से 102 मोतियाबिंद ऑपरेशन स्पान्सर किए।

चेयरमैन अजय अग्रवाल ने कहा कि समाज के कारण ही कोई भी व्यक्ति सफलता प्राप्त करता है। इसलिए समाज को परमार्थ के कार्य कर ऋण चुकाना चाहिए। बी एन वेलफेयर फाउंडेशन के डायरेक्टर मानस रघुवंशी ने बताया कि संस्था लगातार सेवा कार्य में सहयोग के कार्य कर रही है।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सीए संजय अग्रवाल, शशिकांत जैन, भुवेश अग्रवाल, नवीन गर्ग, नरेश चुग, डॉ तरुण सिंघल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन