: अहिंसा ग्रांड ग्रीन वैली टाउनशिप का हुआ आज भूमि पूजन
Fri, Oct 4, 2024
आगरा। आर आर आर इन्फ्रा डवलपर्स, आगरा द्वारा आगरा फतेहाबाद रोड पर डॉकी के पास, एक और शानदार, नई आवासीय योजना ‘अहिंसा ग्रांड ग्रीन वैली टाउनशिप’ का आज भूमि पूजन कर, योजना को जन सामान्य के लिए लॉन्च किया गया। इस अवसर पर टाउनशिप के निर्माण करता बिल्डर ग्रुप के डायरेक्टर रोहित जैन, रचित जैन, संजय गुप्ता एवं जितेंद्र यादव ने बताया कि उनका पूर्व प्रोजेक्ट जो की एत्मादपुर के पास कुबेरपुर पर अहिंसा ग्रीन वैली लॉन्च किया गया था उस सभी उपभोक्ता अत्यंत खुश एवं संतुष्ट हैं, इसीलिए उनका भी मनोबल बढ़ा और यह नया प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया। सबका सुखद अनुभव रहा पिछले प्रोजेक्ट का। उन सभी ग्राहकों ने भी खूब खुशी से इस दूसरे प्रोजेक्ट में भी अपना इन्वेस्टमेंट कर प्लॉट बुक कराए है। यही नहीं आयोजकों ने इस अवसर पर आए हुए सभी लोगों का स्वागत अभिनंदन किया। आज के इस विशेष अवसर पर जितने भी लोगों ने प्लॉट बुक कराए हैं उन सभी उपभोक्ताओं को उपहार स्वरूप सोने का सिक्का एवं एक एलइडी टीवी भी दी गई। उपस्थित उपभोक्ताओं से बात कर जानकारी मिली के बिल्डर द्वारा पूर्व में भी जो प्रोजेक्ट लाया गया उससे भी लोग खुश हैं और इसीलिए इस प्रोजेक्ट में भी पैसा लगाया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में, बीता जी चैहान, जितेंद्र जी चैहान विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप जैन पीएनसी इंफ्राटेक, अभिनंदन जैन, जीवन जैन अहिंसा, राहुल जैन, आलोक जैन, जगदीश प्रसाद जैन, पारस बाबू जैन, पीयूष जैन, मनोज जैन आदि उपस्थित रहे।
: महाराजा अग्रसेन जयन्ती पर हवन कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Thu, Oct 3, 2024
अग्रवाल संगठन रामबाग ने मनायी महाराजा अग्रसेन जयंती
जयन्ती के उपलक्ष्य में शिव शक्ति वाटिका में किया गया हवन पूजन, कल निकलेगी शोभायात्रा
आगरा। महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में आज अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा शिवशक्ति वाटिका में हवन पूजन का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। 4 अक्टूबर को शाम 4 बजे से राधाकृष्ण मंदिर कटरा वजीर खां से शोभायात्रा प्रारम्भ होकर धूमधाम से निकलेगी। जिसमें 15 आकर्षक झांकियां होंगी।
हवन पूजन कार्यक्रम का शुभारम्भ विनोद अग्रवाल, अनिल बंसल, अनिल अग्रवाल, संगठन की अध्यक्ष निशा सिंघल, महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के स्वरूप लाजपत अग्रवाल, निर्मला देवी ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया। इसके उपरान्त विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन किया गया। महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के खूब जयकारे लगे। 4 अक्टूबर को रामबाग राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होने वाली भव्य शोभायात्रा के लिए क्षेत्रीय नागरिकों को आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संयोजक राजेश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण, विजय, गोपाल, भगवती प्रसाद मित्तल, ओमप्रकाश अग्रवाल, गौरव, मौनू, सोनू, मुकेश, मनीष, सुनीता, रानी, गीता, नेहा, प्रीति आदि उपस्थित थीं।
: पूजन व हवन के साथ खूब लगे महाराजा अग्रसेन के जयकारे
Thu, Oct 3, 2024
अग्रवाल महासभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में किया गया आयोजन
मदिया कटरा स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर किया पूजन व हवन-यज्ञ
आगरा। महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के जयकारों संग अग्रवाल महासभा ने उत्साह व उमंग के साथ महाराजा अग्रसेन जयन्ती मनायी। मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग व पूर्व विधायक महेश गोयल ने मदिया कटरा स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का पूजन कर माल्यार्पण किया। इसके उपरान्त कार्यक्रम में मौजूद जिलेभर के सैकड़ों अग्रबंधुओं द्वारा हवन-यज्ञ में आहूति दी गई। अतिथियों ने इस अवसर पर युवा पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन के सहयोग व समानता के सिद्धात का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महासभा के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल, संयोजक देवेन्द्र बंसल, निट्ठल लाल गोयल, रवि प्रकाश अग्रवाल, जीवन लाल मित्तल, सुरेश चंद अग्रवाल (बोहरे जी), रामप्रकाश अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, डॉ. मंजु बंसल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, सतेन्द्र अग्रवाल, कुलवन्त मित्तल, साकेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मनोज जैन, सुरेश कंसल, केदारनाथ अग्रवाल, डॉ. संत कुमार मंगल, विजय कुमार गोयल, दिनेश मित्तल, ब्रजेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अशोक गोयल, निखिल गर्ग, नीरज अग्रवाल आदि उपस्थित थे।