: सेठ अचल सिंह और निहाल सिंह जैसे जनप्रतिनिधियों की आज देश को जरूरत: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
Sun, Jun 22, 2025
कृतज्ञ शहरवासियों सँग आगरा और देश के शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने किया पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन का भावपूर्ण स्मरण
निहाल सिंह जैन की स्मृति में जरदोजी कलाकार रईसुद्दीन, फैजानुद्दीन व फरदीनुद्दीन के साथ पेंटिंग कलाकार भावना पांडे को कला उद्यमी तथा सीनियर क्रिकेटर पीटर पॉल व क्रिकेट कोच मनोज कुशवाह को मिला खेल प्रतिभा सम्मान
सामाजिक सरोकारों के तहत 11 मेधावी बेटियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर किया सम्मानित
आगरा। निहाल सिंह जी का व्यवहार ऐसा था कि पक्ष-विपक्ष सब उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते थे। देश की सेवा के क्षेत्र में उन्होंने सेठ अचल सिंह की विरासत को बेहतर ढंग से संभाला और आगरा के विकास में भागीदारी की। आज देश को सेठ अचल सिंह और निहाल सिंह जैसे जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता है..
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और शीर्ष कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने ये विचार रविवार शाम बीडी जैन कन्या महाविद्यालय में निहाल सिंह फाउंडेशन द्वारा पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्निहालश् पुण्य स्मरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। इससे पूर्व श्री अशोक गहलोत, समारोह-अध्यक्ष और फाउंडेशन के संरक्षक शशि शिरोमणि, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पाठक (मथुरा), करौली के विधायक संजय जाटव, धौलपुर की विधायक शोभा रानी कुशवाह, जयपुर के विधायक रफीक खान, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कुसुम चतुर्वेदी, और निहाल सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष व विधायक रोहित बौहरा ने निहाल सिंह जैन जी के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित करके कृतज्ञ शहरवासियों व कांग्रेस नेताओं के साथ उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
पूर्व महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चुल्लू, राम टंडन, कैंसर सर्जन डॉ. संदीप अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ. मधुरिमा शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरजा शंकर शर्मा और समाजसेवी राजकुमार जैन ने निहाल सिंह जैन जी से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए कहा कि पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन ने आगरा के विकास में महती भूमिका निभाई। वह जन समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव तत्पर रहते थे। विपक्षी भी उनकी सादगी, सरलता और बेदाग छवि का लोहा मानते थे।
फाउंडेशन सचिव मनोज जैन बौहरा ने स्वागत भाषण देते हुए अपने पिता को कुछ यूँ याद किया- ष् घर में है आज तक वही खुशबू बसी हुई। लगता है यूँ कि जैसे वो आकर नहीं गया.. ष्
फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मंच का कुशल संचालन कर रहे हरीश श्चिमटीश् ने जब इन पंक्तियों से पुण्य स्मरण कार्यक्रम का उद्घोष किया तो सब लोग निहाल सिंह जी की स्मृतियों में खो गए-‘‘सर से लेकर पाँव तक सारी कहानी याद है। आज भी ये शख्स मुझको मुँह जबानी याद है..’’
फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मोहित बोहरा (दीपू भाई) ने सभी का आभार व्यक्त किया। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चिमटी ने कुशल संचालन किया।
कोषाध्यक्ष रोहित जैन बौहरा, ऋषभ बौहरा, राहुल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, आईडी श्रीवास्तव, बासु जैसवाल, समीर चतुर्वेदी, अजीत बौहरा, विमल शर्मा, डॉ. सुषमा गुप्ता, भारत भूषण गप्पी राजीव लोचन भारद्वाज, शिवांगी, वीरेंद्र बौहरा, अशोक राठी, डॉ. निधि जैन, शुभम बौहरा, सौरभ शर्मा, डॉ. शिखा श्रीधर, डॉ. मंजरी शर्मा, नवीन गोस्वामी, रामनाथ सिकरवार फौजी भाई, संजय अग्रवाल, अमित सिंह, नंदलाल भारती, अशोक सिंह और सचिन चौधरी ने स्वागत किया।
इन्हें मिला ‘निहाल’ स्मृति सम्मान
पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन की स्मृति में जरदोजी कलाकार रईसुद्दीन, फैजानुद्दीन व फरदीनुद्दीन के साथ पेंटिंग कलाकार भावना पांडे को कला उद्यमी तथा सीनियर क्रिकेटर पीटर पॉल व क्रिकेट कोच मनोज कुशवाह को खेल प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही, सामाजिक सरोकारों के तहत बीडी जैन कन्या इंटर कॉलेज की 11 मेधावी बेटियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री निहाल सिंह जैन की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम बौहरा, श्रीमती मंजू बापना (भोपाल) और श्रीमती शोभना बौहरा ने छात्रवृत्ति वितरित की।
: आवास विकास में निकली आमंत्रण यात्रा, रथयात्रा का दिया बुलावा
Sun, Jun 22, 2025
श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव 27 जून को, 26 जून को नयन उत्सव में 15 दिन बाद भक्तों को दर्शन देंगे श्रीहरि
आगरा। हरे राम हरे कृष्णा… के संकीर्तन ने हर किसी को भक्ति की गंगा में डुबा दिया। मंजीरे और मृदंग के भक्तिमय सुरों पर झूमते नाचते श्रद्धालुओं ने आज आवास विकास से 27 जून को आयोजित होने जा रहे भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के लिए शहरवासियों को आमंत्रित करने के लिए आमंत्रण निकाली। होटल भावना क्लार्क से प्रारम्भ हुई आमंत्रण यात्रा ने आवास विकास कालोनी में भ्रमण करते हुए आर्केड शास्त्रीपुरम पर विश्राम लिया।
भक्तों का इंतजार समाप्त होने वाला है। 26 जून को कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में आयोजित नयन उत्सव में श्रीहरि 15 दिन बाद भक्तों को दर्शन देंगे। वहीं 27 जून को बल्केश्वर महालक्ष्मी मंदिर से भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न शहरों के हजारों भक्तजन भाग लेंगे। रशिया के भक्त भी लेने पहुंचेंगे। रथयात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में आज भक्तों को आमंत्रित करेने के लिए इस्कॉन आगरा अध्यक्ष अरविन्द प्रभु के नेतृत्व में आमंत्रण यात्रा का आयोजन किया गया। ढोलक,मृदंग, मंजीरों संग श्रीहरि के भक्त हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्णा…कीर्तन करते हुए आवास विकास क्षेत्र का भ्रमण किया और भक्तों को रथयात्रा के लिए निमंत्रण दिया।
श्रीजगन्नाथ भगवान की भक्ति में झूमते नाचते भक्तों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कुछ लोग भक्ति के इस उत्सव में शामिल हो गए तो कुछ दूर खड़े हरे राम, हरे कृष्णा… का कीर्तन करने लगे। अरविन्द प्रभु ने बताया कि सभी भक्त भक्तिभाव के साथ रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं। भक्तों के घर में छप्पन भोग के लिए पकवान बन रहे हैं तो कहीं श्रीहरि की पोशाक तैयार की जा रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, प्रदीप बंसल, राजीव मल्होत्रा, मुकेश अग्रवाल, रमेश यादव रीनकेश, शाश्वत नन्दलाल अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, सुशील अग्रवाल, नीलेश आदि उपस्थित थे।
23 जून को बल्केश्वर महालक्ष्मी मंदिर से निकलेगी आमंत्रण यात्रा
आगरा। 23 जून को श्रीजगन्नाथ महोत्सव में भक्तों को आमंत्रित करने के लिए आमंत्रण यात्रा बल्केश्वर व कमला नगर क्षेत्र में भ्रमण करेगी। मृदंग मंजीरों संग श्रीहरि के भक्तजन बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर से आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ करेंगे। बल्केश्वर कमला नगर में भ्रमण करते हुए श्रीजगन्नाथ मंदिर पहुंचकर आमंत्रण यात्रा विश्राम लेगी।
: अनुभव निधि आश्रम में वृद्धजनों संग मनाया शताब्दी वर्ष
Sun, Jun 22, 2025
•
भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, विधि विदान से पूजन कर गऊदान किया, आश्रम में भेंट किए उपहार
आगरा। उजरई कला स्थित अनुभव निधि आश्रम में आज अनोखा उत्सव था। 99 वर्ष पूरे कर 100वें वर्ष में प्रवेश कर रही शांति देवी अग्रवाल का शताब्दी वर्ष आश्रम के वृद्धजनों संग मनाया गया। जो भी उपहार आए, आश्रम के वृद्धजनों में वितरित किए गए। इस अवसर पर धार्मिक सांस्कृतिक भी आयोजित किए गए। जिसमें सभी परिवजनों व आश्रम के वृद्धजनों ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया और न्य लोगों को भी वृद्धाश्रम में इस तरह के आयोजन करने के लिए प्रेरित किया।
हाथरस रोड उजरई स्थित अनुभव निधि आश्रम में आज उत्साह व उमंग बिखरा था। सर्वप्रथम परिवारीजनों ने शांति देवी अग्रवाल पूजन कर आरती की और अपनी माता सहित आश्रम के सभी वृद्धजनों से आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर शांति देवी ने विधि विधान से पूजन कर गऊदान भी किया। आश्रम के लेगों ने भी शुभकामनाएं देकर र्शीवाद प्रदीन किया। राधा-कृष्ण की भक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर कोई भक्ति के रंग में डूबा नजर या। इस अवसर पर मुख्य रूप से गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, माधव प्रसाद, मीना, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, मीरा, राजेन्द्र प्रसाद, आशा अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।