Sat 26 Sep 2026
Breaking News Exclusive
सेवा और जागरूकता के संदेश के साथ मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस एक्मा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, संजय अग्रवाल बने अध्यक्ष दीनदयाल धाम में 7 से 10 अक्टूबर तक होगा जन्मोत्सव मेला, सीएम योगी ने किया पोस्टर विमोचन गणेश पूजन और मुकुट पूजन के साथ ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का शुभारम्भ अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रामलीला में जगत जननी के जन्म की लीला का हुआ मंचन, मिथिला में बाजी बधाई

Pragya News 24

Sun, Sep 14, 2025
Post views : 108

आगरा। मिथिला नगरी बना रामलीला मैदान। चारों ओर छाया धार्मिक उल्लास। मिथला नगरी में माता सीता के जन्म की खबर से समूची मिथिला नगरी में खुशियां मनाई जा रही हैं। भक्तगण बेसब्री से माता सीता के दर्शन की झलक पाने को व्याकुल है। रामलीला मैदान बढ़ा ही मनमोहक व मनभावन सजा हुआ है।

लीला के प्रारभ में दिखाया कि राजा जनक के सामने प्रजा त्राहिमाम त्राहिमाम करती हुई राज्य में सूखे की दुहाई देती है। बरसात न होने की वजह से किसान खेत नहीं जोत पा रहे हैं। जिस पर राजा जनक ने रानी सुनयना के साथ खेतों में हल चलाने का निश्चय किया। खेतों में हल चलाते समय उनका हल खेत में एक घड़े से टकराता है। जिसमें से माता सीता प्रकट होती हैं। माता सीता के प्रकट होते ही वर्षा आरम्भ होती है और जनकपुर वासी खुशी से झूम उठते हैं। माता सीता के जन्म पर जनकपुर में बधाई गान गाये जा रहे हैं

रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भी एक-दूसरे को बधाई दी। माता सीता के जन्म े पालने में झुलाया गया तथा जन्म के उपलक्ष्य में पूरी जनकपुर नगरी में सीता जन्मोत्सव मनाया गया। खिलौने, मिठाई फल, मेवा, चॉकलेट व टॉफियों का वितरण पूरे पण्डाल में किया गया। राजा जनक के पूरे परिवार ने इष्ट मित्रों के साथ बधाई गान गाये। मंगल गीत गाये गये तथा महिलाओं द्वारा एक-दूसरे के गले लगाकर नृत्य करके माता सीता के जन्म को मनाया गया। राजा जनक की भूमिका राजेश अग्रवाल व रानी सुनयना की भूमिका अन्जू अग्रवाल द्वारा निभाई गई।

रामलीला मैदान में आज अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, तारा चन्द, जगदीश बागला, संजय तिवारी, टी.एन.अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, मुकेश अग्रवाल, विनोद जौहरी, मनोज अग्रवाल (पोली भाई), मुकेश जौहरी, अंजुल बंसल, आनन्द मंगल, रामानशु शर्मा, आयुष तार, प्रवीन गर्ग, राकेश जैन, राकेश अग्रवाल, दिलीप कुमार अग्रवाल, मनीष शर्मा, अजय अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रकाश चन्द, निक्की जौहरी, योगेन्द्र अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, प्रसुन मंगल, गिरधर शरण, अनुज वर्मा, अशोक गोयल, संजय अग्रवाल, राहुल गौतम आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन