: भारत विकास परिषद अमृतम् शाखा द्वारा वृहद स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
Sun, Jul 6, 2025
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आमजन को मिला चिकित्सा लाभ, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया मार्गदर्शन
आगरा। भारत विकास परिषद अमृतम् शाखा द्वारा परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की 105वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को हेल्पिंग इंडिया ट्रॉमा सेंटर, मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सुल्तानगंज की पुलिया पर वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए निःशुल्क जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त किया। शिविर में रक्तचाप, शुगर, मौसमी संक्रमण, थकान, हृदय संबंधी लक्षण जैसी समस्याओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया।
शिविर का संचालन डॉ. विजय सिंघल (एसएन मेडिकल कॉलेज) एवं डॉ. रुचि सिंघल के निर्देशन में किया गया। दोनों चिकित्सकों ने शिविर में आए लोगों की गंभीरता से जांच कर निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता राम भाई ने बताया कि भारत विकास परिषद की मूल भावना—सेवा, संस्कार, सहयोग, समर्पण और राष्ट्रभावना—को साकार करने का प्रयास हर आयोजन में होता है। यह स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सीय सेवा पहुंचाने का एक विनम्र प्रयास है। हमें गर्व है कि परिषद के सदस्य सेवा के इस पथ पर पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। आने वाले समय में ऐसे प्रयास और भी व्यापक स्तर पर किए जाएंगे।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा, संरक्षक व संस्थापक R S गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल,अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (रामभाई), सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, महिला संयोजिका रेखा राज अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, पिंटू भाई , सुदेश अग्रवाल, दीपक भार्गव, कुसुम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
: शिवहरे समाज के शिविर में 50 यूनिट रक्तदान
Fri, Jul 4, 2025
आगरा। शिवहरे समाज एकता परिषद की ओर से शुक्रवार को आयोजित ‘रक्तदान शिविर’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परिषद के संस्थापक अध्यक्ष स्व. श्री अतुल शिवहरे की प्रथम पुण्यतिथि पर लगाए गए ‘रक्तदान शिविर’ में लगभग 50 यूनिट रक्तदान हुआ जिसमें स्वजातीय बंधुओं की बड़ी भागीदारी रही।
दिल्ली गेट स्थित समर्पण ब्लड बैंक में हुए शिविर का उदघाटन एमएलसी विजय शिवहरे ने किया। उन्होंने कहा कि शिवहरे समाज का यह पहला रक्तदान शिविर है और भविष्य में समाज के विभिन्न संगठनों से भी रक्तदान-महादान के शिविर आयोजित करते रहने की अपेक्षा है। इस दौरान दाऊजी मंदिर अध्यक्ष बिजनेश शिवहरे, राधाकृष्ण मंदिर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, शिवहरे समाज फिरोजाबाद के अध्यक्ष कमल गुप्ता एडवोकेट मंचासीन रहे। संचालन शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू ने किया, परिषद के अध्यक्ष अंशुल शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त किया। परिषद के अमित शिवहरे, डा. गौरव गुप्ता, हिमांशु शिवहरे, अंकुर गुप्ता, वरुण गुप्ता एडवोकेट, अंकित शिवहरे, पंकज शिवहरे, कुशल गुप्ता, सुगम शिवहरे, सरजू गुप्ता ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
शिविर में धर्मेश शिवहरे, आशीष शिवहरे, वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, अजय शिवहरे अग्गू, किशन गुप्ता, सूरज शिवहरे, विकास गुप्ता, नवनीत गुप्ता, यश गुप्ता, निखिल शिवहरे, अमित शिवहरे, आनंद शिवहरे समेत बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।
: कमला नगर के शिवम पार्क में सजेगा अलौकिक जनक महल, कमला नगर में बहेगी विकास की गंगा
Thu, Jul 3, 2025
पार्षद प्रदीप अग्रवाल को महामंत्री तथा पार्षद पंकज अग्रवाल के साथ नितिन कोहली को बनाया संयोजक
जनकपुरी महोत्सव के लिए 300 सक्रिय कार्यकर्ताओं की जरूरत, अभी और बनाएंगे पदाधिकारी - नवीन जैन, राज्यसभा सांसद
हर ब्लॉक, हर गली, हर कोने में होगा विकास कार्य - मुरारी प्रसाद अग्रवाल
आगरा। कमला नगर क्षेत्र में आयोजित होने वाले विशाल और भव्य जनकपुरी महोत्सव के लिए महोत्सव समिति को विस्तार देते हुए पार्षद प्रदीप अग्रवाल को महामंत्री और पार्षद पंकज अग्रवाल के साथ नितिन कोहली को संयोजक बनाया गया।
गुरुवार सायं सेलिब्रेशन रेस्टोरेंट में इन पदों की घोषणा करते हुए जनकपुरी महोत्सव समिति के मुख्य संरक्षक राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने नये पदाधिकारियों का माला पहनकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अभी जनकपुरी महोत्सव के लिए 300 सक्रिय कार्यकर्ताओं की जरूरत है। अभी और पदाधिकारी बनाए जाएंगे। जो लोग समय दे सकते हैं, वे स्वेच्छा से अपना नाम लिखवा सकते हैं।
बैठक में नये चुने गए महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने स्टैंडिंग कमेटी द्वारा कई दिनों के मंथन के बाद जनक महल के लिए चुने गए बी ब्लॉक स्थित शिवम पार्क की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिवम पार्क में अलौकिक जनक महल सजाया जाएगा। मिथिला वासियों में उत्साह की लहर छा गई। सबने जय जय सियाराम के नारे लगाए।
जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स) ने कहा कि कमला नगर में इस बार विकास की गंगा बहेगी। जनकपुरी महोत्सव के लिए कमला नगर की हर गली, हर सड़क, हर क्षेत्र सहित कोने कोने में लाइट, सीवर, सफाई और निर्माण से संबंधित हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
इस दौरान राजा जनक राजेश अग्रवाल, महामंत्री उमेश कंसल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल, विशिष्ट संरक्षक चौधरी विजेंद्र सिंह, श्री भगवान रैपुरिया, समन्वयक सत्य प्रकाश गुप्ता और सलाहकार विजय अग्रवाल हुंडी वाले भी मंच पर मौजूद रहे।
पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, पार्षद हरिओम गोयल बाबा, सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक, राकेश अग्रवाल (आकांक्षा), रामगोपाल गोयल दाउजी, रंगेश त्यागी, मोहित अग्रवाल, कृष्ण कुमार गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, आशीष मित्तल, राजकुमार अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, हरीश शर्मा गुड्डू, पवन अग्रवाल, अरुण कुमार जैन, केके अग्रवाल, अनिल अग्रवाल एडवोकेट, प्रवीण अग्रवाल, संजय चौहान, नवल तिवारी, जितेंद्र तिवारी बबलू के साथ महिला समिति की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, मीनू त्यागी, श्वेता बंसल, रुचि अग्रवाल, चारू गर्ग भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।