Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा व्यापार मंडल ने जीएसटी की नई दरों पर की अधिकारियों संग विशेष बैठक, 25 सितंबर को प्रेस वार्ता

Pragya News 24

Tue, Sep 23, 2025
Post views : 85

आगरा। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल के नेतृत्व में जयपुर हाउस स्थित स्टेट जीएसटी कार्यालय में जीएसटी ग्रेड-1 अधिकारी पंकज गांधी के साथ व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जीएसटी ग्रेड-1 अधिकारी पंकज गांधी ने व्यापारियों को हाल ही में घटाई गई जीएसटी दरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से कई आवश्यक उत्पादों पर टैक्स दरों में कमी की है।

दैनिक उपयोग की वस्तुएँ जैसे पैक्ड फूड आइटम्स, डेयरी प्रोडक्ट्स और कुछ मसाले अब 12ः से घटकर 5ः जीएसटी पर उपलब्ध होंगे। कपड़ा उद्योग के अंतर्गत आने वाले कई वस्त्रों पर जीएसटी 12ः से घटाकर 5ः किया गया है। इसके अलावा घरेलू उपकरणों और छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी टैक्स दरें घटाई गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग अपने उत्पादों के मूल्य घटाकर नई दरों के अनुसार ही विक्रय करें ताकि आमजन तक यह राहत पहुँच सके।

अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि आगरा के सभी व्यापारियों को घटाई गई जीएसटी दरों की जानकारी देने और मूल्यों में कमी को लेकर जागरूक करने हेतु 25 सितंबर को वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में एक प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर अशोक मंगवानी, राकेश बंसल, नितेश अग्रवाल, कन्हैयालाल राठौर, जय पुरुषनानी, राजेश अग्रवाल, राकेश सिंघल, संदीप गुप्ता, राजीव गुप्ता, संजीव अग्रवाल, अशोक लालवानी, साहूकार सिंह चाहर आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन