Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जाड़ता राजा' महानाट्य की नींव पड़ी, दुनिया का सबसे बड़ा ऐतिहासिक महानाट्य 4-9 अक्टूबर को!

Pragya News 24

Tue, Sep 23, 2025
Post views : 152
  • आयोजन स्थल कलाकृति कन्वेंशन सेंटर फतेहाबाद रोड पर वैदिक क्रियाओं के साथ संपन्न हुआ भूमि पूजन

आगरा। ताजनगरी के दिल में हिंदवी स्वराज्य की ज्वाला सुलगने वाली है! छत्रपति शिवाजी महाराज के अमर जीवन पर आधारित विश्व का सबसे भव्य ऐतिहासिक महानाट्य 'जाडता राजा' अब आगरा की धरती पर उतरेगा। सोमवार को नवरात्रि के पावन प्रथम दिन कार्यक्रम स्थल कलाकृति कन्वेंशन सेंटर, फतेहाबाद रोड पर भूमि पूजन के साथ इस महाकाय आयोजन की तैयारियां विधिवत रूप से शुरू हो गईं। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबीरानी मौर्य और दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक श्रद्धेय आशीष गौतम भैया जी ने वैदिक संकल्पों के बीच भूमि पूजन किया। यह न केवल एक नाट्य-प्रदर्शन है, बल्कि स्वराज्य की भावना को जगाने वाला सांस्कृतिक संग्राम है।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 4 से 9 अक्टूबर 2025 तक रोजाना सायंकालीन सत्रों में मंचित होगा, जहां दर्शक कुंभ जैसी दिव्यता का अनुभव करेंगे। भैया जी ने कहा, 12 दिनों की साधना के बाद 4 अक्टूबर से स्वराज्य की गाथा गूंजेगी।" उन्होंने बताया कि आसपास के 20 जिलों में 20 हजार से अधिक लोगों से प्रत्यक्ष संपर्क कर प्रचार किया गया है, जिसमें मातृ शक्ति एवं युवा सम्मेलन तथा व्याख्यान मालाएं शामिल हैं। आज से ही आयोजन स्थल पर भव्य मंडप में भगवान शिव की कलश स्थापना हो चुकी है। प्रतिदिन रुद्राभिषेक और दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ केंद्रीय कार्यालय भी यहीं स्थानांतरित हो गया है, जहां से सारी व्यवस्थाएं संचालित होंगी।

कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने उत्साह से कहा, "27 वर्ष पूर्व मैं आगरा की महापौर के रूप में इस महानाट्य का साक्षी बनी थी। तब भी शिवाजी महाराज के चरित्र ने सभी को झकझोर दिया था। आज फिर हम दृढ़ संकल्प के साथ इसे सफल बनाएंगे, जो युवाओं में स्वाभिमान जगाएगा। उनके शब्दों में यह आयोजन वीर शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को एकजुट करने का माध्यम बनेगा।

27 सितंबर को भव्य व्याख्यानमाला: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह का सान्निध्य
महानाट्य की उत्तेजना बढ़ाते हुए 27 सितंबर (शनिवार) को सायं 4:30 बजे कलाकृति कल्चर एंड कन्वेंशन सेंटर के ग्राउंड में भव्य व्याख्यान का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि मा. सुरेश भैया जी जोशी (आरएसएस पूर्व सरकार्यवाह) और पावन सान्निध्य पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ज्योतिर्मठ बद्रीनाथ (हिमालय) जी महाराज का रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रकवि डॉ. हरिओम पंवार करेंगे। यह व्याख्यान स्वराज्य की संनातन भावना पर केंद्रित होगा, जो दर्शकों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देगा।

भूमि पूजन के अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय चतुर्वेदी, स्वागत समिति महामंत्री अभिनव मौर्य, संयोजक ललित शर्मा, सोम कुमार मित्तल जी, गोविंद दुबे, मुकेश गोयल जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 'जानता राजा' न केवल आगरा का सांस्कृतिक गौरव बढ़ाएगा, बल्कि हिंदवी स्वराज्य की ज्योति पूरे देश में फैलाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन