Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

भव्य कलश यात्रा के साथ 10 दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ : हनुमान आरती के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा, भक्ति में डूबा लंगड़े की चौकी क्षेत्र

Pragya News 24

Thu, Mar 12, 2026
Post views : 145

आगरा। गणेश दुर्गा महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में लंगड़े की चौकी, शास्त्री नगर में आयोजित 10 दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और महिलाओं की सहभागिता से निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने प्राचीन हनुमान मंदिर, लंगड़े की चौकी में हनुमान जी की आरती उतारकर किया। इसके पश्चात मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 501 महिलाओं ने पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर भाग लिया। भजन-कीर्तन और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष लालू जादौन और पिंकी जादौन सिर पर श्रीरामचरितमानस धारण कर श्रद्धापूर्वक यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।

कथा व्यास भरत उपाध्याय ने कलश यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कलश भारतीय संस्कृति में पवित्रता, समृद्धि और मंगल का प्रतीक माना जाता है। कलश यात्रा के माध्यम से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरने और समाज को धर्म व संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया जाता है।

कलश यात्रा के उपरांत श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के महात्म्य का वर्णन करते हुए भरत उपाध्याय ने कहा कि श्रीराम कथा मानव जीवन को आदर्श और मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। भगवान श्रीराम का चरित्र सत्य, कर्तव्य और करुणा का संदेश देता है, जिससे समाज में सद्भाव और नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है। उन्होंने राम नाम के वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “राम” का उच्चारण करने से मन और मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। राम नाम का जप मानसिक शांति, आत्मबल और एकाग्रता प्रदान करता है। यह केवल आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी माना गया है।

प्राचीन हनुमान मंदिर, लंगड़े की चौकी के महंत गोपी गुरु ने अपने उद्बोधन में कहा कि कलयुग में श्रीराम कथा मनुष्य के जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और समाज को संस्कारित बना सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कथा श्रवण करने का आह्वान किया।

डॉ दीपेश उपाध्याय ने बताया कि 11 मार्च से 20 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन शास्त्री नगर में किया जाएगा तथा 20 मार्च को हवन और प्रसादी वितरण के साथ कथा का समापन होगा।

इस अवसर पर पुष्कर गुप्ता, राम टंडन, राघव उपाध्याय, पार्षद किशन नायक और प्रदीप अग्रवाल, राजदीप ग्रोवर, आकाश शर्मा, राधा भारद्वाज, रेखा शर्मा, महंत गोविन्द गुरु और गोपाल गुरु, इनू महाजन, राजकुमार, लाला आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन