: पिता की डांट पर छोड़ा घर, ट्रेन में शोहदों ने घेरा
Sat, Feb 17, 2024
•
गलत हाथों में जाने से बचाई किशोरी
•
चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट की शिकायत पर जीआरपी और आरपीएफ ने मुरैना में ट्रेन से कराया रेस्क्यू
•
पिता की पिटाई से क्षुब्द होकर किशोरी ने छोड़ा था घर
यात्री की सतर्कता और चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट की पहल पर एक किशोरी गलत हाथों में जाने से बच गई। शोहदे उसे ट्रेन में परेशान कर रहे थे। जीआरपी और आरपीएफ ने उसे मुरैना में सुरक्षित रेस्क्यू किया। किशोरी के परिजनों को खोजा जा रहा है। उनके आने पर किशोरी को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
बिना टिकट यात्रा कर रही थी किशोरी
शनिवार की सुबह आगरा कैंट स्टेशन पर पंजाब मेल में स्लीपर कोच में एक किशोरी सहमी हुई बैठी थी। ट्रेन छूटने के बाद जब यात्री समझ से सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की पंजाब मेल अकेली सफर कर रही है। वह किसी को कुछ नहीं बता रही थी। ट्रेन छूट चुकी थी। बच्ची से बात की तो उसने बताया कि घर से नाराज़ होकर ट्रेन में बैठ गई है। जीआरपी आगरा से बात की। तब तक ट्रेन आगरा पार कर चुकी थी। धौलपुर के आसपास थी। जीआरपी आगरा ने मध्यप्रदेश में संपर्क करने को कहा। इसके बाद जीआरपी भोपाल में संपर्क कर जानकारी दी। आरपीएफ को भी सूचना दी। इसके बाद रेल मंत्रालय, जीआरपी और आरपीएफ को ट्वीट किया। जिसके बाद किशोरी को मुरैना में सुरक्षित उतार लिया गया।
शोहदों से बचने को स्लीपर में चढ़ी
ट्रेन में बैठे यात्री डॉ लोकेश शर्मा ने चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट नरेश पारस को किशोरी की सूचना दी। वह किसी को कुछ नहीं बता रही थी। नरेश पारस ने फोन पर किशोरी की काउंसलिंग की तो उसने अपना नाम राखी बताया। उम्र लगभग 12 वर्ष है। पिता श्रीगंगा और मां का नाम निशा बताया। छोटा भाई सुरेश कक्षा तीन में पढ़ता है तथा खुद राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ती है। मूल रूप से मुंबई की रहने वाली है। पिता जलालाबाद पंजाब में मजदूरी करते हैं। वह अपनी मां के साथ पिता से मिलने पंजाब गयी थी। माता पिता में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मां की पिटाई कर दी जिस पर वह बापस मुंबई लौट गई। पिता राखी को भी प्रताड़ित कर रहे थे जिससे नाराज़ होकर राखी ने घर छोड़ दिया। किसी तरह दिल्ली पहुंची। जिसके बाद वह बिना टिकट पंजाब मेल ट्रेन में बैठ गई। जनरल बोगी में शोहदे उसे परेशान कर रहे थे। जिनसे बचने के लिए वह स्लीपर कोच में चढ़ गई।
वन स्टाप सेंटर में मिला आश्रय
नरेश पारस की शिकायत पर किशोरी को मुरैना स्टेशन पर रेस्क्यू करने के बाद उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। बाल कल्याण समिति ने उसे वन स्टाप सेंटर में आश्रय दिला दिया। सेंटर प्रभारी माधवी शर्मा ने नरेश पारस को बताया कि किशोरी लगातार रो रही है। वह अपना सही पता नहीं बता पा रही है। सामान्य होने पर उसकी काउंसलिंग की जाएगी। जिसके आधार पर उसके परिवार से संपर्क किया जाएगा। नरेश पारस ने कहा कि किशोरी के परिवार को खोजा जा रहा है। जल्दी ही परिजनों के सुपुर्द कराया जाएगा।
: अवैध निर्माणों पर गरजा एडीए का महाबली, निर्माणाधीन अवासीय कॉलोनी ध्वस्त, होटल सील
Fri, Feb 16, 2024
Agra. अवैध निर्माणों पर एडीए की कार्यवाही तेजी के साथ हो रही है। अवैध अवासीय कॉलोनियों पर एडीए का बुलडोजर तेजी के साथ दहाड़ रहा है तो वहीं अवैध निर्माणों पर सील लगाई जा रही है। एडीए ने बगदा स्थित 125 फुट रोड पर अवैध रूप से 50 हजार वर्ग गज भूमि पर विकसित अवैध कॉलोनी भोले बाबा धाम को ध्वस्त किया तो वहीं नगला मेवाती में घर में भू उपयोग के विपरीत संचालित होटल द पार्क व्यू मैक्स एंड मोर कैफे और शहीद नगर में अवैध रूप से बनाई छह दुकानों की मार्केट को सील कर दिया।
ताजनगरी फेज-2 नगला मेवाती में खसरा संख्या 404 व 406, प्लॉट नंबर 6 पर हुसैन मोहम्मद पुत्र हसनुद्दीन ने 200 वर्ग गज में तीन मंजिल घर का नक्शा पास कराया। नक्शे के विरुद्ध निर्माण किया। सेटबैक नहीं छोड़ा। बिना भू उपयोग बदले आवासीय मानचित्र पर होटल खोल लिया। 28 जुलाई 2023 को एडीए ने होटल बंद करने का नोटिस दिया, लेकिन हुसैन मोहम्मद ने होटल बंद नहीं किया जिस पर प्रभारी प्रवर्तन के निर्देश पर नगर योजना एवं विकास अधिनियम की धारा 28 क के तहत होटल को सील कर दिया गया है।
शहीद नगर में भवन संख्या ई-3/1385 एवं ई-3/1386 को तोड़कर राकेश राजपूत, गोविंद सिंह, बृजेश कुमार सिंह ने छह दुकानों की दो मंजिल अवैध मार्केट खड़ी कर दी। जिसका मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया। छह दुकानों सहित मार्केट को सील किया गया है।
वहीं एडीए प्रवर्तन विभाग की लापरवाही का नमूना देखिए। 16 अगस्त 2021 को एडीए ने अवैध रूप से विकसित भोले बाबा धाम को ध्वस्त करने के आदेश हुए। तीन साल तक आदेश फाइलों में दबा रहा। उधर अवैध कॉलोनी भोले बाबा धाम में मकान बन गए। जिस पर अब एडीए का बुलडोजर चल गया है। सड़क व प्लॉट की दीवार तोड़ ध्वस्तीकरण की रस्म अदायी की गयी। 50 हजार वर्ग गज की कॉलोनी में 50 मिनट भी बुलडोजर नहीं चला।
: जिला अधिकारी भानु गोस्वामी ने आगरा मेट्रो का किया औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश
Fri, Feb 16, 2024
Agra. आगरा मेट्रो का काम तेजी के साथ चल रहा है। प्रायरिटी कॉरिडोर का काम लगभग पूरा हो गया है। इस प्रायरिटी कॉरिडोर के तीन स्टेशन जो भूमिगत है उनमें अप एंड डाउन दोनों ओर रेलवे ट्रैक बिछने के बाद ट्रायल जारी है। इस बीच जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने ताजमहल वेस्ट गेट, पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन और भूमिगत मेट्रो ट्रैक का निरीक्षण किया।
आपकों बताते चले कि आगरा मेट्रो भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार प्रायरिटी कॉरिडोर को पूरा करके मेट्रो का संचालन कर शहर को तोहफा देने में जुटी हुई है। इस बीच मेट्रो के कार्य प्रगति का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी पहुँच गए। उन्होंने ताजमहल वेस्ट गेट, पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन और भूमिगत मेट्रो ट्रैक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेट्रो अधिकारी से मेट्रो कार्य प्रगति की जानकारी ली और कार्य को समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश। इस दौरान नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल सहित मेट्रो के अधिकारी मौजूद रहे।