: दीपावली पर्व पर यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, रेलवे चलाएगा ये 15 स्पेशल ट्रेन
Thu, Nov 9, 2023
Agra. पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व पर यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की दिक्कत ना हो इसको लेकर रेलवे ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है। फेस्टिवल सीजन को देखते हुए रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 15 स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन करने जा रहा है। यह स्पेशल रेल सेवा आज से ही शुरू हो गयी है। इतना ही नहीं कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जा रहे हैं जिससे रेल यात्रियों को राहत मिल सके। रेलवे द्वारा यात्री भार की समीक्षा कर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है
क्र.सं. गाडी सं. दिनांक से - तक फेरे-
1 - 09185 मुंबई सेन्ट्रल - कानपुर अनवरगंज (साप्ताहिक) 12.11.23 से 26.11.23 03 (प्रत्येक रविवार)
2 - 09186 कानपुर अनवरगंज - मुंबई सेन्ट्रल (साप्ताहिक) 13.11.23 से 27.11.23 03 (प्रत्येक सोमवार)
3 - 09075 - मुंबई सेन्ट्रल - काठगोदाम (साप्ताहिक) 08.11.23 से 29.11.23 03 (प्रत्येक बुधवार )
4 - 09076 काठगोदाम - मुंबई सेन्ट्रल 09.11.23 से 30.11.23 03 (प्रत्येक गुरुवार )
5 - 09097 – बांद्रा टर्मिनस – जम्मूतवी (साप्ताहिक) 12.11.23 से 26.11.23 03 (प्रत्येक रविवार)
6 - 09098 जम्मूतवी- बांद्रा टर्मिनस (साप्ताहिक) 14.11.23 से 28.11.23 03 (प्रत्येक मंगलवार )
7 - 04123 सूबेदारगंज-बलसाड (वन वे ) 02.11.23. 01 (गुरुवार )
8 - 09569 राजकोट –बरौनी (साप्ताहिक ) 03.11.23 से 29.12.23 09 (प्रत्येक शुक्रवार )
9 - 09570 बरौनी – राजकोट (साप्ताहिक ) 03.11.23 से 29.12.23 09 (प्रत्येक रविवार )
10 - 09403 साबरमती - दानापुर (साप्ताहिक ) 12.11.23 से 26.11.23 03 (प्रत्येक रविवार )
11 - 09404 दानापुर -साबरमती (साप्ताहिक ) 14.11.23 से 27.11.23 03 (प्रत्येक सोमवार)
12 - 09129 वड़ोदरा– हरिद्वार (साप्ताहिक ) 11.11.23 से 25.11.23 03 (प्रत्येक शनिवार)
13 - 09130 हरिद्वार- वड़ोदरा (साप्ताहिक ) 12.11.23 से 26.11.23 03 (प्रत्येक रविवार)
14 - 09101 वड़ोदरा – गोरखपुर (साप्ताहिक ) 13.11.23 से 27.11.23 03 (प्रत्येक सोमवार)
15 - 09102 गोरखपुर- वड़ोदरा (साप्ताहिक) 15.11.23 से 29.11.23 03 (प्रत्येक बुधवार)
: स्वास्तिक ने किया नेशनल पेनमैन चैंपियनशिप 2024 का पोस्टर जारी
Thu, Nov 9, 2023
पहली बार आगरा सहित देश के विभिन्न शहरों में होगी ऑफलाइन प्रतियोगिता
स्वास्तिक वेलफेयर ट्रस्ट प्रतिवर्ष कराता है ऑनलाइन प्रतियोगिता, लेते हैं देशभर के प्रतिभागी भाग
आगरा। सनातन धर्म और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित संस्था स्वास्तिक वेलफेयर ट्रस्ट व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण हस्तलेखन सुधार के लिए भी लगातार कार्य कर रहा है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए पहली बार ऑफलाइन प्लेटफार्म पर राष्ट्रीय स्तर की हस्तलेखन प्रतियोगिता नेशनल पेनमैन चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया जा रहा है।
बुधवार को हाथरस रोड स्थित सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल में नेशनल पेनमैन चैंपियनशिप 2024 का पोस्टर जारी किया गया। अध्यक्ष विनीता मित्तल ने बताया कि विगत तीन वर्षों से स्वास्तिक वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा नेशनल पेनमैन चैंपियनशिप प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की जाती रही है। जिसमें हरवर्ष देशभर से करीब 1000 प्रतिभागी भाग लेते हैं। 2024 में पहली बार प्रतियोगिता का आयोजन ऑफलाइन किया जाएगा। प्रतियोगिता में आगरा के 10 स्कूल और 10 स्कूल भारतवर्ष के विभिन्न शहरों से मेजबानी करेंगे। नेशनल पेनमैन चैंपियनशिप 2024 में इंग्लिश और हिंदी में चार- चार श्रेणी, ड्रॉइंग और पेंटिंग में छह श्रेणी एवं रंगोली, अल्पना और निबंध लेखन सहित 17 प्रतियोगिताओं में आवेदन स्वीकार किए जायेंगे। प्रतियोगिता में 6 से 60 वर्ष तक के इक्षुक प्रतिभागी आवेदन कर सकते हैं।
संयोजिका श्रुति दास ने बताया कि प्रतियोगिता के रजिस्ट्रेशन 10 नवंबर 2023 से खुल रहे हैं। रजिट्रेशन ऑनलाइन होंगे। जो स्कूल प्रतियोगिता से जुड़ेंगे प्रतियोगिताएं वहीं आयोजित की जाएंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तय की गई।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर प्रांजल शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ सुनील कुमार उपाध्याय, वाइस प्रिंसिपल रीनू त्रिवेदी, केलीग्राफी विशेषज्ञ शिखा गौतम, स्पीड राइटिंग विशेषज्ञ पर्ल ललवानी, विवेक शर्मा, मनोज कुमार, निशिमा अरोड़ा, अक्षिता अग्रवाल, शिवम कुमार आदि उपस्थित रहे।
: आगरा के नितिन सेठी को यूटी 69 में राज कुन्द्रा का स्पेशल थैंक्स
Wed, Nov 8, 2023
31 अगस्त को नितिन सेठी से पंचकुण्डीय यज्ञ सम्पन्न कराने पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ आगरा आए थे राज कुन्द्रा
आगरा। शायद ऐसा पहली बार होगा जब फिल्म में किसी तरह के सहयोग के बिना स्पेशल थैंक्स मिला है। राज कुन्द्रा ने अपनी फिल्म यूटी 69 में आगरा के नितिन सेठी को स्पेशल थैंक्स देकर आभार जताया है। राज कुन्द्रा पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ 31 अगस्त को रेलवे कालोनी, कैंट स्थित प्राचीन बगलामुखी मंदिर में नितिन सेठी से पंचकुण्डीय यज्ञ सम्पन्न कराने पहुंचे थे।
नितिन सेठी ने जानकारी देते हुए बताया कि वॉलीबुड से उनका पुराना परिचय है। 2013 में टी-सीरीज के लिए उन्होंने माता रानी के भजनों पर पांच एल्बम बनायी थीं, जिन्हें खासा पसंद किया गया था। उन्हीं एल्बम की लोकप्रियता के बाद उन्हें शाहरुख खान के साथ आई-10 का विज्ञापन करने का मौका मिला। 2014 में आशुतोष राणा, सुनील शेट्टी, जया भानुशाली के साथ वह देसी कट्टे फिल्म में भी दमदार किरदार में नजर आए थे। वह कहते हैं, माता रानी की सेवा तो हमेशा चलती रहेगी। उन्हें अभिनय का भी शौक है। अभी भी उनके पास कुछ फिल्मों के ऑफर हैं, जिन पर वह विचार कर रहे हैं। राज कुन्द्रा की फिल्म यूटी 69 के लिए भी उन्होंने प्रमोशन के लिए कई रील्स तैयार की थी। जिन्हें राज कुन्द्रा ने काफी सराहा है।