: दरोगा को खंबे से बांधा, पीट पीटकर किया अर्धनग्न, वीडियो वायरल
Mon, Sep 18, 2023
Agra. खाकी का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जिसने खाकी को दागदार बना दिया है। दारू के नशे में एक दरोगा दीवार फांदकर एक घर में घुस गया। कमरे में सो रही लड़की से जबरदस्ती करने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो परिजन जाग गए। परिजनों ने आपत्तिजनक अवस्था में दरोगा को पकड़ लिया। तब तक शोर शराबा सुनकर ग्रामीण भी इक्ट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने दरोगा को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो आक्रोशित हो गए। दरोगा को खंभे से बांध कर जमकर पीटा गया। इसके बाद पुलिस बुला ली। आधी रात जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो दरोगा खंभे में अर्द्धनग्न अवस्था में बंधा था। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। फिलहाल, दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।
बेटी के चीखने पर जागे परिजन
घटना बरहन इलाके के गांव तिहेया की है। गांव वालों ने बताया कि रविवार रात 11 बजे दरोगा घर की दीवार को फांदकर अंदर घुस गया। नशे की हालत में दरोगा ने घर में मौजूद लड़की से छेड़खानी की। उसके कपड़े फाड़ दिए। लड़की के शोर मचाने पर परिजन जाग गए। दरोगा की करतूत देखकर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सामने आया कि घर में घुसने वाला शख्स बरहन थाना पर तैनात दरोगा संदीप कुमार है। इसके बाद लोग और ज्यादा भड़क गए। कहा कि जिन पर हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी है। वहीं हमारी बहू-बेटियों पर गंदी नजर डाल रहे हैं।
मुक़दमा हुआ दर्ज़
पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि, ''आरोपी दरोगा संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभागीय कार्रवाई के लिए भी आदेश कर दिए गए हैं।
: अपर निदेशक और सीएमओ ने आगरा जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
Mon, Sep 18, 2023
Agra. आगरा के जिला अस्पताल की चिकित्सीय व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सीएमओ और अपर निदेशक जिला अस्पताल पहुँचे। यहां पर उन्होंने जिला अस्पताल की ओपीडी पर्चा काउंटर से लेकर एक्स-रे, ब्लड कलेक्शन और पैथोलॉजी का निरीक्षण किया।ओपीडी से लेकर पर्चा काउंटर, एक्स-रे, ब्लड कलेक्शन और पैथोलॉजी में मरीजों की भीड़ को देखकर वह भी दंग रह गए। पर्चा काउंटर पर अत्यधिक भीड़ के चलते धक्का मुक्की हो रही थी तो वहीँ मरीज भी परेशान हो रहे थे। ओपीडी में लगी लंबी लाइन का भी यही हाल था। उन्होंने ओपीडी में टोकन सिस्टम के साथ-साथ पर्चा काउंटर और रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाये जाने की बात कही।आपको बताते चलें कि पिछले दिनों जिला अस्पताल की पर्चा काउंटर पर अत्यधिक भीड़ के कारण मरीजों के जमीन पर बैठने व अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर सोशल मीडिया पर शिकायतें की गई थी जिसका प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री ने संज्ञान लिया। मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले इसीलिए आगरा के स्वास्थ्य अधिकारियों को जिला अस्पताल के साथ-साथ लेडी लॉयल और सीएचसी पर बेहतर व्यस्था करने की निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में आज सीएमओ आगरा और अपर निदेशक मंडल दोनों ही दलबल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे थे और यहां की चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।सीएमओ आगरा अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज को कैसे बेहतर सुविधा मिले, इसको लेकर आज निरीक्षण किया गया है। पर्चा काउंटर पर अत्यधिक भीड़ थी इसीलिए पर्चा काउंटर बढ़ाये जाने, ओपीडी में टोकन सिस्टम और मरीजों के बैठने की उचित व्यवस्था के लिए रिपोर्ट तैयार की जाएगी। साथ ही पैथोलॉजी और ब्लड कलेक्शन में भी इसी तरह की व्यवस्थाएं हो इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजा जाएगी।
: ऑपरेशन टूरिस्ट डिलायट के तहत पर्यटन पुलिस ने चलाया अभियान, 17 लपके गिरफ्तार
Mon, Sep 18, 2023
Agra. पर्यटन पुलिस की ओर से शुरू किये गए ऑपरेशन टूरिस्ट डिलायट का असर दिखने लगा है। इस ऑपरेशन के तहत टूरिस्ट पुलिस ने लपकों पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। टूरिस्ट पुलिस में एक दिन में 17 लपकों को गिरफ्तार कर उनपर कार्यवाही की है। पर्यटन पुलिस की इस कार्यवाही से चारों ओर हड़कंप मचा हुआ है।पहली बार कैंट स्टेशन पर कार्रवाईआपकों बताते चले कि पर्यटकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के साथ साथ उन्हें लपकों से बचाने के लिए पर्यटन पुलिस ने ऑपेरशन टूरिस्ट डिलायट की शुरुआत की है। एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व में इस अभियान को चलाया का रहा है। इस ऑपेरशन के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पर्यटन पुलिस ने एसीपी ताज़ सुरक्षा के नेतृत्व में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन सहित ताज़ महल और आगरा किला पर लपकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 17 लपकों को पकड़ा गया जो पर्यटकों को परेशान कर रहे थे।लगातार चलेगा यह अभियानएसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने बताया कि पर्यटकों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है जिससे लपके उन्हें परेशान न करे और भारत की छवि विदेशों में धूमिल न हो।