: आगरा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो बदमाश हुए घायल
Tue, Oct 10, 2023
Agra. आगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आगरा पुलिस ने स्कूल में दंपति को बंधक बना कर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की बदमाशों से मतभेद हुई थी जिसमें दो बदमाश घायल हुआ और पुलिस ने घेरा बंदी कर चार बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पूरा मामला ताजगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। आपको बताते चलें कि पिछले दिनों थाना क्षेत्र के पचगाई पट्टी में स्थित सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल में बदमाशों ने दंपति को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को और जाम दिया था। इस वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की आला अधिकारियों ने कई टीमों को लगाया था।
एसओजी सर्विलांस और थाना ताजगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक सर्विलांस टीम को बदमाशों की जानकारी हुई थी जिस पर थाना पुलिस के साथ मिलकर स्थान पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग की जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लगी और कुल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीसीपी सिटी सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पिछले दिनों स्कूल में वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश थाना क्षेत्र से गुजर रहे हैं। इस पर एसोसिएट सर्वेक्षण और थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को देखकर उनमें से दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसमें पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए हैं।
बदमाशों से ₹10000 नगद, अवैध असलाह और दो मोटरसाइकिल बरामद की है। स्कूल से लूटा गया सामान भी बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है और इस वारदात में शामिल अन्य लोगों की धरपकड़ में भी जुट गई हैं।
: जूता कारीगर पर हुआ जानलेवा हमला, बचाने आये परिजनों के साथ भी की मारपीट
Tue, Oct 10, 2023
Agra. जूता कारीगर पर जूता कारखाने के मालिक व कर्मचारियों ने जान लेवा हमला बोला दिया। लहूलुहान अवस्था में दो लोगों को गंभीर अवस्था में इलाज और मेडिकल के लिए लाया गया था। दोनों युवकों के सिर फटे हुए थे। साथ ही नाक में भी गंभीर चोट थी। चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और मेडिकल के बाद घायल बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल चले गए।
पूरा मामला थाना सदर क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र में सनी नाम का युवक परिवार के साथ रहता है जो जूता कारीगर है। घायल अवस्था में पहुँचे सनी ने बताया कि वह एक कारखाने से जूते के अपर बनाने का काम लेकर आया था। जिससे काम लिया था उसने जूते का पैर सामने रहने वाले उदय और देवू से लेने की बात कही। देवू और उदय का जूते का कारखाना है। उन्होंने पैर देने से मना कर दिया। दोबारा मांगने पर उदय देवू भोला सहित आधा दर्जन लोगों ने हमला बोल दिया।
घर में मौजूद भाई बहन माँ पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया और भाई व मुझ पर बांक से हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में भाई का सिर तीन जगह से फट गया और उसके भी सिर के साथ साथ नाक में चोट आई। शिकायत करने पर पुलिस पहुँची जो इलाज व मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन की हालत खराब है जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है और पुलिस से उचित कार्यवाही की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
: रेल अलार्म चेन खीचने (ACP) वालों के विरुद्ध हुई कार्यवाही, वसूले 1.76 लाख रुपये जुर्माना
Tue, Oct 10, 2023
Agra. बिना किसी कारण के चैन पुलिंग करने वाले यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए आगरा रेल मंडल में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पिछले तीन महीनों में इस अभियान के अंतर्गत लगभग 507 ऐसे यात्रियों पर कार्यवाही हुई है जिन्होने बेवजह चलती ट्रेन में अलार्म चेन खिंची है। इनसे लगभग 176465 रूपये का जुर्माना वसूला गया है।
आपकों बताते चले कि चलती ट्रेन में बिना उचित एवं पर्याप्त कारण के चेन पुलिंग करना दंडनीय अपराध है। इसके प्रति रेलवे यात्रियों को जागरूक भी बनाता है लेकिन इसके बावजूद कुछ यात्री बिना किसी कारण के चैन पुलिंग करते है जिससें ट्रेन की रफ्तार और उसके संचालन पर फर्क पड़ता है। ट्रेन अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुँच पाती है।
ट्रेनों में बढ़ रही चैन पुलिंग को लेकर रेलवे गंभीर हुआ और आगरा रेल मंडल तेज प्रकाश अग्रवाल व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अभिनव जैन के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। 1 जुलाई से 30 सितम्बर -2023 तक बिना उचित कारण अलार्म चेन खीचने (ACP) वालों के विरुद्ध 507 लोगों पर कार्यवाही करते हुए 176465/- रूपये का जुर्माना वसूला गया है। इस अभियान के अंतर्गत आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर 139 लोगों पर कार्यवाही कर 21185/- रु., मथुरा जं. स्टेशन पर 341 लोगों पर कार्यवाही कर 140880/- रु. धौलपुर स्टेशन पर 27 लोंगो पर कार्यवाही कर 14400/- रु का जुर्माना वसूला गया।