Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लाल जोड़े में कैसी शरमाई रे, मेरी तुलसी दुल्हन बन आई रे…

Pragya News 24

Thu, Nov 23, 2023
Post views : 122
  • देवोत्थान एकादशी पर श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित किया तुलसी-सालिगराम विवाह महोत्सव
  • बैंड बाजों संग बारात लेकर तुलसी जी को ब्याहने पहुंचे सालिगराम

आगरा। बैंड बाजों के भक्तिमय संगीत संग श्रीहरि के स्वरूप सालिगराम जी रथ पर विराजमान होकर तुलसी जी को ब्याहने श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) पहुंचे। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से विधी विधान के साथ ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों संग बारात निकली। झूमते गाते सैकड़ों बाराती (भक्त) सालिगराम जी की बारात में शामिल हुए, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बारातियों का स्वागत किया गया। सभी रीति रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न हुआ।

श्रीजगन्नाथ मंदिर में आज सतरंगी फूलों से सालिगराम जी व तुलसी जी के विवाह के लिए मण्डप सजा था। बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों संग इस्कॉन मंदिर पहुंची बारात का भव्य स्वागत किया गया। वर पक्ष (सालिगराम जी) के परिजन के रूप में रमेश यादव व प्रेमलता और तुलसी जी के परिजन के रूप में शैलेन्द्र अग्रवाल व स्वाति अग्रवाल मौजूद थे। कई भक्तों ने उपहार देकर तुलसी जी का कन्यादान लिया।

वृन्दावन से आए पंचतत्व प्रभु ने विवाह की सभी रस्मों को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न कराया। श्रद्धालुओं ने विवाह की सभी रस्मों पर मंगल गीत गाए। लाल जोड़े में कैसी शरमाई रे, मेरी तुलसा दुल्हन बन आई रे… जैसे शगुन के गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया। संध्या काल में तुलसी जी की विदाई की सभी रस्मों को सम्पन्न किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप दास, राहुल बंसल, अशु मित्तल, रमेश यादव, विकास बंसल, पंकज अग्रवाल, अशोक गोयल, कमल नयन, विमल नयन फतेहपुरिया, त्रिलोकचंद अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, राजीव मल्होत्रा, संजय कुकरेजा, राजीव गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन