: शिक्षा विभाग के अधिकारी संग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गयी शिक्षिका
Tue, Oct 10, 2023
Agra. शिक्षिका और शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के कुछ ऐसे फ़ोटो वायरल हो रहे हैं जिन्होंने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के मुताबिक दोनों रंगरेलियां मना रहे थे। शिक्षिका के देवर ने उनके फोटो खींच लिए। जिस शिक्षिका के फोटो वायरल हो रहे हैं उसके ससुर ने अपनी बहू की शिकायत भी शिक्षा विभाग में की है और यह फोटो अधिकारियों को दिए है।
आरोप लगाया है कि उनकी बहू और खंड शिक्षाधिकारी की बीच अनैतिक संबंध हैं। वह उनके कमरे पर जाती हैं। जानकारी होने पर जब दोनों के आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा तो फोटो खीचने पर उनकी बहू और खंड शिक्षाधिकारी ने मिलकर उनके छोटे बेटे का गला दबाकर मारने का प्रयास किया है।
शिकायत कर्ता कोटली बगीची निवासी शिक्षिका का ससुर है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि उनके बेटे की शादी देवरी रोड, अमित नगर कालोनी निवासी शिक्षिका से 2021 में बिना दहेज के हुई लेकिन इसके बाद बहू और बेटे में किसी तीसरे के चलते अनबन होने लगीं। उन्होंने कहा कि बहू का चाल-चलन ठीक नहीं है। इसलिए विवाद चल रहा है। 24 सितंबर दोपहर को उनका छोटा बेटा बिचपुरी जा रहा था, तो कारगिल पेट्रोल पंप पर बहू ने उसे रोक लिया और परिचित से मिलने जाने की कहकर उसे साथ ले गई।
बोदला सिकंदरा रोड स्थित ओजी रेजीडेंसी पहुंचकर वह उसे चौकीदार के पास 10 मिनट में आने की बोलकर चली गई, काफी देर बात न लौटने पर पुत्र ने ऊपर जाकर देखा, तो वह सैंया ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार के साथ कमरे में बंद थी। सुमित कुमार लुंगी बनियान में थे, जबकि बहू पलंग पर बैठी थीं। बेटे ने उनकी फोटो खींच ली, तो उन्होंने बेटे को कमरे में खींच लिया और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर लोगों ने उसे बचाया।
पीड़ित ने शिकायत के साथ दोनों के कमरे के अंदर के फोटो भी साक्ष्य के रूप में दिए हैं। इस मामले में बीएसए का कहना है कि शिकायत मिली है। खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ जांच समिति बना दी है। रिपोर्ट आने पर एक्शन लिया जाएगा।
: अग्रसेन जयन्ती पर अग्रवाल महासभा करेंगी हवन, गंगाजल-दूध से होगा प्रतिमा का अभिषेक
Sun, Oct 8, 2023
आगरा। अग्रवाल महासभा 15 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में मदिया कटरा स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर गंगाजल व दूध से अभिषेक कार्यक्रम का विशाल आयोजन करेगी। जिसमें जिले भर से सैकड़ों अग्रबंधु भाग लेने पहुंचेंगे। महाराजा अग्रसेन जी के पूजन के उपरान्त हवन यज्ञ का आयोजन होगा। यह जानकारी लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में अग्रवाल महासभा के महामंत्री विष्णु विहारी गोयल व कार्यक्रम संयोजक विनोद अग्रवाल ने दी।
उन्होंने बताया कि सर्दी गर्मी के इस मिश्रम मौसम में बीमारियां घर करने लगती हैं। इसलिए हवन यज्ञ से पर्यावरण भी शुद्ध होता है। उन्होंने समाज के सभी लोगों को हवन में आहूति देने के लिए आमंत्रित किया। संरक्षक रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि पूजन व अभिषेक के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। साथ ही सभा के सदस्यों ने सम्मलित रूप से निर्णय लेते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांत (एक रुपया एक ईंट से मदद करना) के अनुरूप समाज के निराश्रित लोगों की मदद के लिए विभिन्न क्षेत्रों में टीम का कठन करने का निर्णय लिया। इसके लिए जल्दी ही एक कमेटी भी गठित की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश मित्तल, संरक्षक रामरतन मित्तल, देवेन्द्र बंसल, मंजू बंसल, फूलचंद बंसल, भगवानदास, सतेन्द्र कुमार, महेन्द्र बंसल, शैलेन्द्र बंसल, वीरेन्द्र गोयल, कमल अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, वीरेन्द्र जैन, असोक गोयल, गजेन्द्र अग्रवाल, सतीशचंद गर्ग आदि उपस्थित रहे।
: महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में किया 95 यूनिट रक्तदान
Sun, Oct 8, 2023
आगरा। महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में अग्रवाल युवा संगठन बुन्दू कटरा व लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर के साथ संयुक्त रुप से अग्रधाम सेवा सदन, सेवला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लेगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और 95 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर 11 लोगों ने नेत्रदान व दो सदस्य ने अंगदान का संकल्प पत्र भी भरा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक जीएस धर्मेश, संरक्षक वासुदेव मित्तल व मार्गदर्शक भगवान दास बंसल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने जो सेवा की प्रेरणा दी उसका निर्वहन वैश्य समाज बखूबी कर रहा है।
महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए टैगोर बाल निकेतन स्कूल डिफेन्स एस्टेट में सामान्य ज्ञान व चित्रकला व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें समाज के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विजेता प्रतिभागियों को 15 अक्टूबर को अग्रसेन जयन्ती महोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहन लाल बंसल, राकेश कुमार गोयान, दिनेश कुमार अग्रवाल, संजय सिंघल, संदीप मित्तल, पवन कुमार बंसल, देवेंद्र कुमार अग्रवाल, सतीश गर्ग, राकेश मंगल, विकास गोयल, किशोर गोयल, दीपक अग्रवाल, उमेश बंसल, विष्णु दयाल बंसल, कल्याण प्रसाद मंगल, रमेश चंद मित्तल, उमेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।