: शुक्रवार को मौसम में दिखा बदलाव, हल्की-हल्की बूंदाबांदी से प्रदूषण में आई कमी
Sat, Nov 11, 2023
Agra. पिछले कुछ दिनों से धुंध और स्मॉग की मार झेल रहे शहर वासियों के लिए शुक्रवार की सुबह कुछ राहत लेकर आई। शुक्रवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। कुछ देर तेज हवाओं के साथ हल्की-हल्की बूंदाबांदी हुई तो उसका असर वायु मंडल में देखने को मिला। तेज हवा और हल्की-हल्की बूंदाबांदी के चलते शहर में वायु प्रदूषण में काफी कमी देखी गई। दोपहर तक धुंध सी छाई रही और ताजमहल भी लोगों को सुबह धुंधला दिखाई दिया लेकिन दोपहर के बाद मौसम साफ हुआ।
शुक्रवार के चलते ताजमहल रहा बंद
शुक्रवार को ताजमहल के बंद होने के चलते पर्यटक ताज व्यू प्वाइंट और मेहताब बाग से ताज का दीदार करने के लिए सुबह पहुँचे थे लेकिन सर्द और धुंध का मौसम होने के कारण विजिबिलिटी कम रही जिससे लोगों को ताजमहल धुंधला दिखाई दिया और ताजमहल की तस्वीर खींचने में परेशानियां हुईं।
शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे शहर के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। यमुनापार, फतेहाबाद, एत्मादपुर समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। रुक-रुककर हुई बारिश के कारण सर्द हवाएं भी बहने लगीं। इससे लोगों को हल्की ठिठुरन का भी एहसास होने लगा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 नवंबर से 14 तक आसमान में धुंध छाई रहेगी। सुबह 6.30 बजे के बाद सूर्य निकलेगा। इसके साथ ही दोपहर करीब 3.30 बजे के बाद धूप निकलने के आसार हैं। जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 14 नवंबर तक धुंध और कोहरा छाए रहने के आसार बने हुए हैं।
: नीतीश कुमार के विवादित बयान से आक्रोशित भाजपा ने फूंका पुतला
Sat, Nov 11, 2023
Agra. 'जब से देश आजाद हुआ किसी भी नेता ने भरे सदन में ऐसा महिलाओं के प्रति अमर्यादित बयान नहीं दिया जो नीतीश कुमार ने दिया है। नीतीश कुमार का यह बयान उनकी दूषित मानसिकता और उनकी दूषित सोच को दर्शाता है। जो बातें बंद कमरे में और निजी पलों की होती हैं। उन्हें इस तरह से सदन में सार्वजनिक रूप से कहना उचित नही है। इस बयान पर तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।' यह कहना था भाजपा किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता प्रशांत पोनिया का।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते हुए महिलाओं को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी जो पटना से लेकर दिल्ली तक बवाल मचाए हुए हैं। नीतीश कुमार की और मर्यादित बयान को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने आज प्रतापपुर चौराहे पर नीतीश कुमार का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनसे इस्तीफा देने की मांग की। भाजपा किसान मोर्चा की वरिष्ठ नेता प्रशांत पोनिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति महिलाओं का आदर करना सिखाती है लेकिन भरे सदन में इस तरह का बयान देकर उन्होंने महिलाओं का अपमान ही कर दिया।
इंडिया गठबंधन पर भी निशाना
आपको बताते चलें कि नीतीश कुमार की पार्टी इंडिया गठबंधन में भी शामिल है। ऐसे में भाजपा को एक बार फिर इंडिया गठबंधन पर हमला बोलने का मौका मिल गया। संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता यशपाल राणा ने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टी नेताओं में थोड़ी सी भी शर्म बची है तो तुरंत नीतीश कुमार को अपने गठबंधन से बाहर कर देना चाहिए।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के इस बयान को लेकर भाजपा से जुड़ी महिलाओ में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। उनका कहना है कि बिहार के सीएम ने विधानसभा में इस तरह का बयान देकर सार्वजनिक रूप से महिलाओं को अपमानित किया है। इस अपमान का बदला बिहार की महिलाएं चुनाव में जरुर लेंगी।
: धनतेरस - जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी ?
Fri, Nov 10, 2023
इस वर्ष धनतेरस का त्यौहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा । धनतेरस एवं श्री धन्वंतरि जयंती कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को मनाई जाती है । 10 नवंबर को 12:35 तक द्वादशी रहेगी । तत्पश्चात् त्रयोदशी रहेगी । इस दिन हस्त नक्षत्र , शुक्रवार का दिन इसको विशेष बना रहा है । धन त्रयोदशी प्रदोष व्यापिनी कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को मनाई जाती है । जिसमें सायं काल घर के मुख्य द्वार पर यमराज के लिए दक्षिण मुख कड़वे तेल का दीपक जलाया जाता है । इसके पीछे मान्यता है कि मनुष्य अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति पाता है । इसे प्रदोष में किया जाता है । धर्म सिंधु ग्रंथ के अनुसार प्रदोष में व्यापिनी त्रयोदशी को ग्राहा माना गया है। इस दिन श्री गणेश , लक्ष्मी जी, झाड़ू ,मिट्टी के दीपक आदि खरीदने का विशेष रूप से महत्व है । झाड़ू इस दिन अवश्य खरीदनी चाहिए। झाड़ू माता लक्ष्मी का रूप मानी गई है । जिस घर में साफ सफाई रहती है उस घर में माता लक्ष्मी का वास होता है । झाड़ू द्वारा ही घर में साफ सफाई की जाती है और साफ सफाई करने से एवं स्वच्छता रहने से हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है । इसीलिए झाड़ू धन प्रदायक और स्वास्थ्य प्रदायक भी है । इसी कारण इसे इसको पूजनीय माना गया है।
घर मकान, वाहन, सोना ,चांदी आदि स्थिर एवं चलायमान रहने वाली वस्तुओं को प्रातः 9:28 से 10:42 तक खरीदने का अति शुभ समय ।
भूमि ,भवन आदि वस्तुओं को खरीदने हेतु 12:03 से 1:16 तक शुभ समय है ।
स्थायित्व वाली वस्तुओं को 1:16 मिनट से 2:46 मिनट तक से भूमि ,भवन, वाहन, सोना, चांदी , श्री गणेश ,लक्ष्मी आदि खरीदने के लिए शुभ समय है।
चल और अचल सम्पत्ति एवं वस्तुओं को खरीदने हेतु दोपहर 2:46 से 4:13 तक शुभ मुहूर्त है।
तेज गति से अनवरत चलने वाली मशीनें , टैक्सी में चलने वाले वाहन , यातायात में चलने वाले वाहन , तीव्र गति से चलने वाली वस्तुएं आदि 4:17 से 5:49 तक खरीदना लाभदायक रहेगा ।
सायं 5:49 से 7:44 तक ।
भवन ,भूमि ,सोना , चांदी श्री गणेश लक्ष्मी स्थायित्व वाली वस्तुओं को खरीदने के लिए शुभ समय है ।
7:44 से 9:51 तक
सोना चांदी चल और अचल दोनों प्रकार की वस्तुओं को खरीदने के लिए शुभ समय है ।
9:51से रात्रि 12:24 मिनट तक । टैक्सी में चलने वाले वाहन,तीव्र गति से चलने वाली मशीनें आदि के लिए शुभ समय है ।
खरीदारी करते समय आप विशेष रूप से अपनी जन्म राशि के चंद्रमा का ध्यान अवश्य रखें । यदि आपकी राशि के चन्द्रमा से दिन का चंद्रमा चौथा, आठवां, बारहवां है तो यह नेष्ठ है।
ऐसी स्थिति में खरीदी गई वस्तु चोरी हो सकती है या नष्ट हो सकती है , आग लग सकती है , दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है।
10 नवम्बर को चन्द्रमा कन्या राशि में रहेगा। ऐसी स्थिति में मिथुन राशि वालों के लिए इनका चौथ चंद्रमा है ,कुंभ राशि वालों के इनका अष्टम चंद्रमा है , तुला राशि वालों के लिए बारहवां चंद्रमा है।
अतः उपरोक्त राशि वालों को इस दिन कीमती वस्तु खरीदने से बचना होगा। आप अन्य किसी परिजन की जिनकी राशि मिथुन, कुम्भ, तुला न हो उनके नाम से खरीद सकते है।
इस दिन राहु काल प्रातः 10:41 से दोपहर 12:03 तक रहेगा। राहुकाल में कोई वस्तु खरीदने एवं शुभ कार्य करने से बचें।
विख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ अरविन्द मिश्र
वास्तु एवं ज्योतिष विशेषज्ञ
मिलें ज्योतिष एवं वास्तु और नजर बाधा सम्बन्धित परामर्श हेतु।
पता शॉप 9 , ब्लॉक 25 प्रथमतल ( निकट आहार रेस्टोरेंट) संजय प्लेस आगरा।
मो.9412343560.