Wed 12 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कॉमेडी सर्कस और कपिल शर्मा शो फेम सिद्धार्थ सागर ने अपनी कॉमेडी से लोगों को गुदगुदाया

आगरा। गणतंत्र दिवस की देरशाम आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से कॉमेडी शो का आयोजन किया गया जिसमें कॉमेडी सर्कस और कपिल शर्मा शो फेम सिद्धार्थ पहुँचे थे। उन्हें देखने व उनकी लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए गलन भरी सर्दी में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सिद्धार्थ में अपनी कॉमेडी से सभी को गुदगुदाया तो गणतंत्र दिवस के महत्व को भी अपनी पंक्तियों के माध्यम से सभी के सामने रखा।

आगरा चौपाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के उद्देश्य को लेकर आगरा विकास प्राधिकरण आगरा चौपाटी पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में 26 जनवरी की देरशाम लाफ्टर शो का आयोजन रखा जिसमें कपिल शर्मा शो फेम सिद्धार्थ सागर ने लोगों को गुदगुदाया।

उनके बेहतरीन कॉमेडी अंदाज में सभी फिदा नजर आए और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आतुर दिखे। इस दौरान शहर की जानी मानी हस्तियां इस शो देखने के लिए पहुँची। सभी ने एडीए के इस प्रयास की सराहना की। उनका कहना था कि बेहतरीन खानपान के साथ इस तरह के आयोजन आगरा के पर्यटन को बढ़ायेगा और शहरवासियों को भी कुछ नयापन मिलेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन