: आगरा कॉलेज ने किया अभिविन्यास का आयोजन
Tue, Nov 21, 2023
आगरा। शिक्षा संकाय आगरा कॉलेज आगरा में अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर अनुराग शुक्ला, प्रो केडी मिश्रा, प्रो केपी तिवारी, प्रो अमित अग्रवाल, डॉ आनंद पांडे एवं विभागाध्यक्षा डा रमा सिसोदिया द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर नवागंतुक छात्र-अध्यापक व छात्र-अध्यापिकाओं का विभाग की तरफ से स्वागत किया गया तथा विभाग में वर्ष भर होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई ।
प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रो के जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व है। अनुशासित जीवन ही सफलता की कुंजी है ।
विभागाध्यक्षा डॉ रामा सिसोदिया द्वारा नवागंतुक छात्र-अध्यापक व छात्र-अध्यापिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप भावी शिक्षक हैं, शिक्षक समाज की धुरी है, जो अपने प्रकाश से समस्त समाज को प्रकाशित करता है ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. ममता सिंह, डॉ सुषमा गोयल, नीलम मिश्रा, डॉ प्रिया कुलश्रेष्ठ, डॉ रंजना, बृजेश सिंह, राज प्रकाश सक्सेना, आनंद शर्मा एवं डॉ कल्पना शर्मा ने अपना सहयोग प्रदान किया।
: श्री श्याम पूर्णिमा मंडल द्वारा गौशाला में किया गौपूजन।
Tue, Nov 21, 2023
गौ पूजन संग श्री श्याम पूर्णिमा मंडल द्वारा गोपाष्टमी समारोह का आयोजन किया।
गौशाला परिसर में गौपाष्टमी के अवसर पर गौ माता की सेवा की गई, जिसमें गुड़ चने की दाल, पालक, गोभी, बैगन, गाजर, मुली, हरी सब्जियां आदि उपलब्ध थे। गौसेवा के अवसर पर कृष्णा गुप्ता, लक्ष्मण चौधरी, अनिल धनवानी, यश गुप्ता, साक्षी शर्मा, आकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
: श्रीगौशाला साेसायटी बल्केश्वर ने गोवर्धन संग पूजन किया गो माता का
Tue, Nov 21, 2023
हवन से प्रसादी तक वैदिक विधि से मनाया गया गोपाष्टमी का पावन पर्व
आगरा। वैदिक हवन, गोवर्धन और गौ पूजन संग दूध, खीर और अन्नकूट की प्रसादी के वितरण संग श्रीगौशाला साेसायटी, बल्केश्वर ने गोपाष्टमी समारोह का आयोजन किया।
वैदिक विधि से मनाया गया गोपाष्टमी का पावन पर्व
गौशाला परिसर में विधि विधान से महामंत्री राजेश अग्रवाल सहित उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सहायक मंत्री विजय गोयल और बीके अग्रवाल, उपमंत्री निर्मल अग्रवाल, बीएन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद आदि ने वैदिक हवन कर पूर्णाहुति दी। परिसर में बने श्रीगोवर्धन महाराज एवं गौमाता की विधिवत पूजन किया गया। दूध, खीर, अन्नकूट की प्रसादी वितरण ब्रज धाम की अलौकिक छवि का चित्रण कर रहा था।