: गोपाष्टमी पर किया गायों का पूजन
Tue, Nov 21, 2023
गोपाष्टमी के पावन पर्व पर अतिथि वन गौशाला वाटर वर्क्स पर गौ सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
विनय कामरा युवा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं हिमांशी कामरा को गौ सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ। जैसा कि हम सभी जानते हैं 33 कोटि़ देवी देवता गौमाता में वास करते हैं, गौ माता की पूजा एवं सेवा करने से सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं एवं ग्रह शांत होते हैं।
विनय कामरा ने बताया कि हर वर्ष की उपलक्ष में इस बार बहुत ज्यादा गौ सेवक काफी तादाद मैं गौशाला में गौ सेवा कर रहे थे। अतिथि वन गोशाला समिति द्वारा बहुत ही अच्छे तरीके से गायों का रखरखाव किया जाता है एवं उनकी सेवा में किसी भी तरीके की कोई कमी नहीं की जाती है।
: आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Tue, Nov 21, 2023
आगरा। रेलवे सुरक्षा बल महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज ए. एन. सिन्हा के दिशा निर्देशन व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आगरा मंडल अनुभव जैन के कुशल निर्देशन में आगरा मंडल के आगरा छावनी स्टेशन पर निरीक्षक शिशिर कुमार झा के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा जीआरपी आगरा छावनी व रेलवे के अन्य विभागों के साथ वर्तमान त्यौहार सीजन के मद्देनजर तथा ट्रेनों में पटाखे व अन्य ज्वलनशील पदार्थों को लेकर आने-जाने वालों के विरुद्ध आगरा छावनी स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
आगरा छावनी स्टेशन पर सघन चेकिंग करते रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारी
रेलवे सुरक्षा बल सदस्य के द्वारा डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ता के साथ स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, ट्रेन, पार्सल कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया, मुख्य द्वार पर चेकिंग की जा रही है। सीसीटीवी व लगेज स्कैनर पर जानकारी स्टाफ की तैनाती कर चेकिंग की जा रही है। ट्रेनों के सामान्य कोच में पेंट्री कार की चेकिंग में वरीयता दी जा रही है। यात्रियों को जागरूक करने के लिए लगातार अनाउंसमेंट कराया जा रहा है। आरडीएन के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पंपलेट व बैनर की मदद से यात्रियों से ज्वलनशील पदार्थ व पटाखे आदि लेकर यात्रा न करने बाबत अनुरोध किया जा रहा है।
: आगरा की धर्मनगरी छीपीटोला में हुआ भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह
Tue, Nov 21, 2023
आगरा। पार्श्वधाम, छिपीटोला आगरा में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रिय शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज,मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज जी संसघ के सानिध्य में भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया स इस मौके पर श्रावक श्राविकाओं ने पिच्छिका की शोभायात्रा निकाली और भक्ति संगीत पर जमकर नृत्य किया। पिच्छिका को बडे़ आकर्षण ढंग से सजाया गया और उसको गाजे बाजों के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। मंच संचालन सतेंद्र जैन साहूला ने किया।
सबसे पहले दीप प्रज्जवलन और महिला मंडल द्वारा सुन्दर मंगलाचरण किया गया। मुनि श्री का पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट और पुरुष और महिलाओ ने किया और मुनिश्री के संघ का मंच पर आगमन हुआ समूचा परिसर उनके जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान श्रावकों ने जैन मुनि को नवीन पिच्छिका भेट की और आयोजन स्थल जयकारों से गूंज उठा।
पुरानी पीछी श्री निवृत्त सागर जी महाराज जी की प्रवीन, पियूष, पद्मावती ज्वेलर्स परिवार, श्री योग्य सागर जी महाराज जी की नितिन जैन परिवार, श्री साक्ष्य सागर महाराज जी की दीपक, भावना, ईदगाह ने प्राप्त की।
मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज ने बताया कि दिगंबर जैन साधु के पास तीन उपकरण के अलावा और कुछ भी नहीं होता। पिच्छिका, कमंडल और शास्त्र। इन तीन उपकरणों के माध्यम से ही वे अपनी जीवन भर साधना करते रहते हैं। संयमोपकरण जिसे पिच्छिका कहते हैं, यह पिच्छिका मोर पंखों से निर्मित होती है, मोर स्वतरू ही इन पंखों को वर्ष में तीन बार छोड़ते हैं उन्हीं छोड़े हुए पंखों को इकट्ठा करके श्रावकगण पिच्छिका का निर्माण करते हैं। पिच्छिका के माध्यम से मुनिराज अपने संयम का पालन करते हैं जब कहीं यह उठते हैं, बैठते हैं तब उस समय जमीन एवं शरीर का पिच्छिका के माध्यम से परिमार्जन कर लेते हैं, ताकि जो आंखों से दिखाई नहीं देते ऐसे जीवों का घात न हो सके। यह पिच्छिका उस समय भी उपयोग करते हैं जब शास्त्र या कमंडल को रखना या उठाना हो। जहां शास्त्र या कमंडल रखना हो वहां पर जमीन पर सूक्ष्म जीव रहते हैं जिन्हें हम आखों से नहीं देख सकते, तो पिच्छिका से उन जीवों का परिमार्जन कर दिया जाता है, ताकि उन्हें किसी प्रकार का कष्ट न पहुंचे। यह पिच्छिका इतनी मृदु होती है कि इसके पंख आंख के ऊपर स्पर्श किए जाएं तो वह आंखों में नहीं चुभते और जब इन पंखों में लगभग एक साल के भीतर यह मृदुता कम होने लगती है तो इस पिच्छिका को बदल लिया जाता है। इस कार्यक्रम को पिच्छिका परिवर्तन के नाम से जाना जाता है ।
मुनिश्री की पुरानी पीछी ग्रहण करते जैन समाज के सेवकगण
इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष अनिल जैन कांटा, मंत्री प्रवेश जैन, रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन सी.ए, राजेश जैन, रोहित जैन, चक्रेश जैन, विवेक जैन, आशु जैन (बाबा), मुन्ना लाल, सतीश चंद्र, सतेंद्र साहुला, मुरारी लाल जैन, पवन जैन, दिनेश जैन, राजीव जैन, प्रवीन जैन (नेताजी), दीपक जैन, नितिन जैन, विराग चौन, सौरभ जैन, राहुल जैन (वासु), मनोज जैन, अखलेश, पवन, राजीव, आदिश, मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं सकल जैन समाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।