: कृष्ण की भक्ति संग होली की मस्ती में डूबे अग्रबंधु
Sat, Mar 16, 2024
•
अग्रबंधु समन्वय समिति द्वारा होली मिलन व सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
•
ब्रज की मण्डली ने फूलों की होली और राधा-कृष्ण की भक्ति के रंग बिखेरे
आगरा। राधा-कृष्ण की भक्ति और होली की मस्ती। हर तरफ होली उत्सव की खुशिया बिखरी थीं। माथे पर चंदन और उड़ता गुलाल। अग्रबंधु समन्वय समिति द्वारा संतराम कृष्ण महाविद्यालय में आज होली उत्सव व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ब्रज की मण्डली ने जहां फूलों की होली से राधा-कृष्ण की भक्ति के रंग बिखेरे वहीं मयूर नृत्य और राधा कृष्ण के स्वरूपों ने मानों कार्यक्रम स्थल को ब्रज मण्डल में उपस्तिथि का एहसास करा दिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ किरन चंद अग्रवाल, अतुल गोयल, शुभम बंसल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया। संस्थापक ताराचंद मित्तल व मार्गदर्शक वी के अग्रवाल ने सभी सदस्यों व अतिथियों का स्वागत किया। समिति के सदस्यों संग ब्रज मण्डली के राधा-कृष्ण स्वरूपों सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से होली की मस्ती और उमंग में हर किसी को डुबो दिया। सभी सदस्यों का स्वागत माथे पर चंदन लगाकर किया। समिति की महिला व पुरुष इकाई के कार्यकर्ताओं, अतिथियों व समीक्षकों का सिर पर पगड़ी, शॉल पहनाकर व स्मृति चिन्ह पहनाकर सम्मानित किया। संचालन नूतन अग्रवाल व रमन अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संतोष कुमार गोयल, अध्यक्ष रमन अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग, अमित ग्वाला, रवि अग्रवाल, दिनेश चंद सिंघल, पंकज अग्रवाल, समीर नाथ अग्रवाल, सचिन मित्तल, मनीष अग्रवाल, राजेश प्रकाश मित्तल, राहुल सिंघल, महिला इकाई की मुख्य संरक्षक मधुबाला अग्रवाल, अध्यक्ष रजनी अग्रवाल, रितु गोयल, आशा अग्रवाल, बेबी अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
: श्याम बाबा संग खेली मेहंदी की होली, हथेलियों पर रंग देख झूम उठे भक्त
Sat, Mar 16, 2024
•
श्रीखाटू श्याम जी मंदिर, जीवनी मंडी में चल रहा है श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव
•
मेहंदी की होली से शुरू हुआ फाग का उत्सव, होली के रसिया पर जमकर थिरके भक्त
आगरा। फाग का मनभावन महीना, जब हर हृदय पावन भक्ति के रंगों से सराबोर हो उठता है। इन्हीं रंगों की रंगत से पूरे 10 दिन तक सजेगा श्रीखाटू श्याम जी मंदिर परिसर। जिसमें पहली होली बाबा संग मेहंदी से खेली गयी।
शनिवार को जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के अन्तर्गत मेहंदी की होली खेली गयी। श्रृंगार सेवा श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल की थी और मेहंदी होली की सेवा दीपक मित्तल द्वारा दी गयी। सर्वप्रथम भक्तों ने पुष्पों से सज्जित बाबा के दर्शन किये। इसके बाद वर्षा हुयी मेहंदी के कोनों की। भक्तों में मेहंदी के कोन लुटाए गए जिसे प्रसाद स्वरूप सभी ने अपनी हथेलियों पर रचाया। इसके बाद आरंभ हुए होली के रसिया। नृत्य संगीत और होली की चंग पर झूमते हुए भक्तों ने एक दूसरे को फाग की शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में रविवार को सायं 7 बजे से 9 बजे के मध्य फलों की होली खेली जाएगी। मेहंदी की होली के समापन पर ठंडाई संग प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर अमित गोयल, कन्हैया लाल अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, विपिन बंसल, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
मंदिर ट्रस्ट ने किया शोभायात्रा संयोजक का सम्मान
विगत 15 मार्च को श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा निकाली गई श्रीश्याम फाल्गुन शोभायात्रा के दिव्य आयोजन और भव्य व्यवस्था के लिए शोभायात्रा संयोजक अजय कुमार गर्ग अवागढ़ एवं उनकी टीम के स्वदेश वर्मा, प्रशांत अग्रवाल और अनुराग गर्ग का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारी अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकास गोयल, हेमेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अमित गोयल, कन्हैया लाल अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल आदि ने शोभायात्रा संयोजक के पुष्पांजलि टावर, दिल्ली गेट स्थित निवास पर सम्मान किया।
: 'कोरोना काल में प्राणों की आहुति देने वाले चिकित्सकों को मिले शहीद का दर्जा'
Fri, Mar 15, 2024
आगरा। ब्रज क्षेत्र चिकित्सा प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय सम्मेलन आगरा के एक होटल में संपन्न हुआ। मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को देखते हुए ब्रज क्षेत्र चिकित्सा प्रकोष्ठ के चिकित्सकों ने अबकी बार 400 पार का संकल्प लिया। सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र के सम्मुख संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम मुख्य अतिथि राम प्रताप सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री ,भारतीय जनता पार्टी, पूर्व विधायक महेश गोयल, नागेंद्र सिकरवार, डॉ हेमेंद्र विक्रम, डॉ पंकज नगायच, डॉ विमल भारद्वाज, डॉ अनूप दिक्षित, डॉ एन पी सिंह ने किया।
सम्मेलन के उद्देश्य को समझाते हुए डॉक्टर पंकज नगायच ने कहा कि चिकित्सकों और संगठन के बीच परस्पर संवाद हेतु ये सम्मेलन एक महत्वपूर्ण कड़ी है। जो कुछ भी पार्टी के द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में किया जा रहा है, वह यह प्रकोष्ठ अपने सदस्यों के बीच में रखकर जनता के बीच में पहुंचाता है और चिकित्सकों की समस्याओं को भी यह प्रकोष्ठ संगठन तक पहुंचाता है। इसलिए ऐसी चिकित्सा की सम्मेलन अत्यधिक आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डा पंकज नगायच ने इस बात को रखा कि चिकित्सकों के रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल के दौरान एकल विंडो का प्रावधान होना चाहिए। आगे उन्होंने इस बात को भी रखा की रिन्यूअल प्रतिवर्ष ना होकर प्रति 5 वर्ष में होने चाहिए। डॉक्टर नगायच ने कोरोना कल में जान गँवा चुके सभी चिकित्सकों को शहीद का दर्जा देने की बात कही एवं उनके परिवारों की चिंता सरकार करें इस बात को भी रखा ।
बरेली से पधारे डॉक्टर विमल भारद्वाज ने बताया कि प्रकोष्ठ के लोग घर-घर जाकर चुनाव के दौरान कार्य तो करते ही है। पूरे वर्ष भी प्रकोष्ठ के चिकित्सक मरीज के बीच में उनकी सेवा के साथ-साथ राष्ट्रीयता का भाव भी जागते हैं। अलीगढ़ से आए सहसंयोजक डॉक्टर एन पी सिंह ने बताया कि कैसे मंडल स्तर तक चिकित्सा प्रकोष्ठ संगठन के कार्यों को निर्वहन कर रहा है।
वरिष्ठ चिकित्सक एवं आईएमए के अध्यक्ष निर्वाचित डॉक्टर अनूप दीक्षित ने बताया कि कैसे छोटे से छोटा चिकित्सकीय कार्य भी लोगों के हृदय में बैठ जाता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक का ट्रेंड कंपाउंडर या नर्स भी यदि गांव गांव, मोहल्ले मोहल्ले जाकर लोगों का बीपी नाप ले तो अधिक से अधिक संख्या में ब्रेन हैमरेज के जो मरीज हैं उनको ऐसी घातक बीमारी से बचाया जा सकता है।
पूर्व विधायक महेश गोयल ने पार्टी के कार्यों को विस्तार से समझाते हुए बताया कि चिकित्सक को भगवान का दर्जा इसीलिए दिया गया है क्योंकि वह मरीजों की जान को बचाता है। नागेंद्र सिकरवार जी ने चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाते हुए बहुत मजबूती के साथ बताया कि चिकित्सक कैसे जनता को प्रेरित कर सकता है मतदान के लिए। योगी मोदी के कार्यों की सफलता के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस बार 400 पार का जो नारा है, वह 100% चरितार्थ होगा। अधिक से अधिक मतदान हो, अधिक से अधिक अंतर से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य प्रत्याशी जीते यह हम सभी का उद्देश्य है।
राम प्रताप चौहान ने आयुष्मान भारत योजना, जनधन गारंटी योजना, प्रत्येक घर में शौचालय, उज्ज्वला योजना, गरीबों के लिए आवास एवं राशन की व्यवस्था इन सभी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार की जो होली है वह पिछले 500 वर्षों में नहीं देखने को मिली। राम मंदिर का निर्माण के साथ रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के साथ मूर्ति का रखा जाना भारतीय इतिहास के सबसे गौरवपूर्ण क्षणों में से एक है इसलिए इस चिकित्सा महासम्मेलन के मंच से आगरा वासियों को उन्होंने राममयी होली की शुभकामनाएं दी।
चौहान ने बार-बार अपने उद्बोधन में चिकित्सकों की तारीफ करते हुए यह बताया कि कैसे कोरोना कल के दौरान चिकित्सकों ने अपने प्राणों की आहुति दी। सारा राष्ट्र चिकित्सकों का ऋणी है। अंततः कार्यक्रम अध्यक्ष डॉक्टर हेमेंद्र विक्रम ने जनता से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में जाकर मतदान इसलिए भी करें क्योंकि राष्ट्र हित योगी और मोदी के संकल्प में ही निहित है। उन्होंने बताया कि कैसे जन् औषधि केंद्रों का बनना लाभकारी है। अपने अनुभव से उन्होंने बताया कि उनके पास बहुत गरीब मरीज आते हैं जो की ₹50 तक की दवाई खरीदने के सक्षम नहीं है और ऐसे लोगों को जन औषधि केंद्र, सस्ती दवाई मुहैया कराते हैं जो कि अपने आप में एक मिसाल है।
आयुष्मान भारत के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा जब प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज बन जाएगा तो इलाज समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचेगा। कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र के तमाम जिलों से चिकित्सक मौजूद रहे।