: दीपमालिका सजा लोहा व्यापारियों ने किया नवसंवत्सर का अभिनंदन
Mon, Apr 8, 2024
आगरा लोहा व्यापार एसोसिएशन ने आयोजित किया होली मिलन संग नववर्ष स्वागत समारोह
151 दीपयज्ञ संग भावी पीढ़ी को दिया सनातन धर्म और नवसंवत्सर का संदेश, कहा प्राचीन है हिंदू नववर्ष
नववर्ष आगमन पर संस्था के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान कर लिया सुखमय भविष्य का आशीर्वाद
आगरा। नव उर्जा का जब सृष्टि में संचार होता है उस समय के आगमन को ही नवसंवत्सर कहा जाता है। इस सुअवसर का स्वागत-अभिनंदन करते हुए आगरा लोहा व्यापार एसोसिएशन ने होली मिलन संग आयोजित किया नववर्ष स्वागत समारोह।
जयपुर हाउस स्थित स्मृति भवन में रविवार को समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्था के 70 वर्ष से अधिक वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान भी किया गया।
मुख्य अतिथि केंद्रिय राज्य मंत्री स्वास्थ एवं कल्याण मंत्रालय प्रो.एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, उप्र लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग (दर्जा राज्यमंत्री), मेयर हेमलता दिवाकर, राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन, आरएसएस के सम्पर्क प्रमुख सीए प्रमोद चैहान, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानू महाजन, ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी अरुण श्रीवास्तव, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, डीजीसी रिवेन्यु अशोक चैबे ने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत अध्यक्ष प्रतीक जैन (रिंकू), महामंत्री अरविंद जैन, कोषाध्यक्ष सुशील जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छिंगामल जैन, उपाध्यक्ष पवन गोयल, मनीष जैन, सौरभ जैन ने केसरिया तिलक लगाकर किया।
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानी नवसंवत्सर के दिन ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना आरंभ की थी। हिंदू नववर्ष सनातन है। इससे प्राचीन कुछ और नहीं है।
अध्यक्ष प्रतीक जैन ने कहा कि नवसंवत्सर संसार में सबसे प्राचीन नववर्ष है। प्रकृति में नवीन परिवर्तन के साथ यह दिन व्यापार में भी नवीन शुभता का भी संदेश देता है।
महामंत्री अरविंद जैन ने कहा कि किसी भी शुभ अवसर का अभिनंदन यदि सामूहिक रूप से किया जाए तो उसकी शुभता और अधिक बढ़ जाती है।
आयोजन में नवसंवत्सर 2081 का स्वागत करते हुए 151 दीपक जलाकर दीप यज्ञ की आहुतियां दी गयीं। संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुभाष चंद्र जैन, नानक चंद्र जैन, रिषभ जैन, जिनेंद्र कुमार, रामकुमार अग्रवाल, ओमप्रकाश गोस्वामी, पारसनाथ अग्रवाल, गुलाब चंद्र बंसल का सम्मान किया गया।
ब्रज के कलाकारों ने समुधर भजनों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। समापन पर फूलों की होली का सभी ने आनंद लिया। शुभकामनाओं के आदान प्रदान के साथ कार्यक्रम में मोहित जैन, अमित जैन, पंकज जैन, अंकुर जैन (बौली) आदि उपस्थित रहे।
: नारी शक्तियों को सलाम कर किया सम्मान, साझा की गई महिला उद्यमिता की जानकारी भी
Mon, Apr 8, 2024
•
राष्ट्र सेविका समिति द्वारा लगाए गए नवसंवत्सर मेला में लघु उद्योग भारती ने किया आयोजन
•
कोठी मीना बाजार में लगा है मेला, आइएमए ने लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 500 से अधिक को निःशुल्क परामर्श
•
उपायुक्त उद्योग सोनाली जिंदल ने दिए महिला उद्यमिता पर महत्वपूर्ण जानकारी, सांस्कृतिक संध्या में बिखरे सनातन के रंग
आगरा। स्त्रियां शिखर को जातीं ऐतिहासिक पगडंडियां हैं। स्त्रियां अनिष्ट को अभीष्ट में बदलती मंत्रिका हैं… नारी को सलाम, नारी को सम्मान कार्यक्रम की संयोजिका श्रुति सिन्हा ने स्वरचित इन पंक्तियों के साथ अभिनंदन किया नारी शक्ति का। इसके साथ ही 14 नारी शक्तियों को सम्मानित करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की प्रेरणा समाज को भी प्रदान की।
अवसर था राष्ट्र सेविका समिति के कोठी मीना बाजार में लगे नवसंवत्सर मेला में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित नारी को सलाम, नारी को सम्मान समारोह का। रविवार को लघु उद्योग भारती की ओर से चार कार्यक्रमों की श्रृंखला मेला में रखी गयी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रोजगार भारती के सहयोग से उद्यमी महिला का स्वरोजगार विषय पर कार्यशाला, नारी को सलाम, नारी को सम्मान समारोह और सनातन संस्कृति को समर्पित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रमों ने मेला में आने वाले हर आगन्तुक को आकर्षित करने के साथ संदेशित भी किया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के सहयोग से लघु उद्योग भारती एवं फिल्म थिएटर क्रिएशन ग्रुप द्वारा लोकतंत्र का पर्व नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया।
देश, परिवार और समाज के विकास में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका को नमन करते हुए 14 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग सोनाली जिंदल, संरक्षक लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री राकेश गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, ब्रज संभाग अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल, संपूर्ण कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, राष्ट्र सेविका समिति की नीलिमा शर्मा, संगीता शर्मा, आरती सामा, श्रुति सिंघल के करकमलों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली प्रो. बीना शर्मा, प्रो. डॉ नीलू शर्मा, विनीता मित्तल, मीरा देवी, एकता जैन, संगति बंसल, हिना विज, ममता धवन, ज्योति खंडेलवाल, सिमरन अलरेजा और निधि जैन, अद्विका भारद्वाज को नारी को सलाम, नारी को सम्मान से सुशोभित किया गया। महिला सम्मान समारोह के संयोजक साहित्यकार एवं शिक्षाविद् श्रुति सिन्हा एवं लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष शैलेष अग्रवाल थे।
इसके बाद एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से प्रभु रूप सज्जा एवं सनातन संस्कृति को समर्पित सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। देवी शक्ति दुर्गा के नौ रूपों के मंचन ने मंत्रमुग्ध कर दिया। संयोजक लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष शैलेष अग्रवाल एवं एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की अध्यक्ष एकता जैन थीं।
स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक को परामर्श
विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर नवसंवत्सर मेला में आइएमए के सहयोग से लगे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 500 से अधिक मरीजों को लाभ प्राप्त हुआ। शिविर के संयोजक लघु उद्योग भारती के जिला उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता एवं आइएमए के सचिव डा. पंकज नगायच ने बताया कि शिविर में महिला, बच्चे एवं बुजुर्गों को निःशुल्क परामर्श दिया गया और आवश्यक जांचें हुई। 500 से अधिक लोगों ने शिविर का लाभ उठाया गया। एक दर्जन डॉक्टर्स की टीम ने नाक, कान और गला, फिजिशियन, स्त्री रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, दंत रोग, त्वचा रोग आदि पर परामर्श दिया। आईएमए के अध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल, डॉ डीवी शर्मा, डॉ अनूप दीक्षित, डॉ योगेश सिंघल, डॉ प्रीति पाठक, डॉ अरुण जैन, डॉ कौस्तुंभ साने, डॉ पी साने, डॉ निखिल गुप्ता, डॉ चंदन कुमार, डॉ हरेंद्र गुप्ता, डॉ योगेश गोयल, डॉ पूजा नगाइच का सहयोग शिविर में रहा।
अपने हुनर को उद्योग का आकार दे
लघु उद्योग भारती एवं रोजगार भारती के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमी महिला का स्वरोजगार विषय पर कार्यशाला भी नवसंवत्सर मेला में रखी गयी। मुख्य वक्ता उपायुक्त उद्योग सोनाली जिंदल ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि महिलाओं पर दोहरी जिम्मेदारी होती है। जिम्मेदारियों के मध्य भी वे स्वावलंबन की राह तलाश सकती हैं। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए लघु उद्योग भारती सदैव संकल्पबद्ध है। कार्यशाला के संयोजक लघु उद्योग भारती के महासचिव राजीव बंसल एवं रोजगार भारती के विभाग संयोजक नितिन बहल और पल्लवी महाजन थीं।
पहले मतदान-फिर जलपान का मंचन
जिला प्रशासन द्वारा जागरूक मतदाता अभियान के तहत लघु उद्योग भारती एवं फिल्म थिएटर क्रिएशन ग्रुप द्वारा लोकतंत्र का पर्व नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। पहले मतदान, फिर जलपान का संदेश देते नुक्कड़ नाटक का लेखन एवं निर्देशन उमाशंकर मिश्र ने किया। संयोजक अनिल जैन, टीम मैनेजर पीयूष तायल, संगीता जैसवाल, नंदिनी जैसवाल, उज्ज्वल, एम. एस. एकलव्य, वीरू भाई का सहयोग रहा।
: विचारों को अभिव्यक्त करने में कठिनाई होती है ऑटिज्म पीड़ित बच्चों को
Mon, Apr 8, 2024
आध्यान्त फाउंडेशन ऑफ ऑटिज्म संस्था द्वारा ऑटिज्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई कार्यशाला
पीड़ित बच्चों के अभिभावकों को किया गया जागरूक
आगरा। अपने मन के विचारों को ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों को व्यक्त करने में परेशानी महसूस होती है। यह एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है। इसमें शब्दों, इशारों, चेहरे के भाव और स्पर्श के माध्यम से बच्चों को कुछ हद तक ठीक किया जा सकता है। ऑटिज्म से पीड़ित बच्चे मंदबुद्धि नहीं होते। यह दिमाग की एक कंडीशन है, कोई बीमारी नहीं। इस कंडीशन को हमें कैसे हैंडिल करना है और इसके साथ हम कैसे जीयें, यह ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के अभिभावकों को बच्चों को सिखाना है। लेकिन समाज को जागरूक किए बिना इसमें सफल नहीं हो सकते। बच्चों को थैरपी, अभिभावकों को ट्रेनिंग देने के साथ समाज को जागरूक करना बेहद जरूरी है। ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों को एक सामान्य जीवन जीने का माहौल प्रदान करना और बिना किसी हीन भावना के उन्हें स्वीकारना समाज की जिम्मेदारी है। यह जानकारी शाहगंज स्थित आध्यान्त फाउंडेशन ऑफ ऑटिज्म संस्था द्वारा ऑटिज्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला में सेंटर की निदेशक डॉ. रेनू तिवारी ने अभिभावकों को दी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ एसीपी मयंक तिवारी, राहुल मिश्रा, नीरज तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ रेनू रावत तिवारी ने ऑटिज्म के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा की है कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को इस डिसऑर्डर के प्रति जागरुक करना है। जिससे इससे पीड़ित बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद मिल सके। मिथक भ्रान्तियाँ दूर हो सके। अतिथियों का स्वागत सेंटर के संरक्षक पंकज तिवारी, चेयरमैन नीरज तिवारी ने बुके देकर गर्मजोशी से किया, इस दौरान कार्यक्रम में आये सभी डॉक्टर्स ने अभिभावकों को ऑटिज्म की जानकारी देते हुए विशेष बच्चों की हर सम्भव मदद का आश्वाशन दिया।
संचालन धीरज वाथम व संजय दुबे ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई प्रबुद्धजनों के साथ डॉ राजीव पचैरी, डॉ आशीष गौतम, डॉ राजीव डॉ राजीव गोयल, डॉ शिवानी गोयल, डॉ संजय शर्मा, डॉ नेहा गर्ग, डॉ मिहिर गुप्ता, डॉ गरिमा बंसल, डॉ ऋषि बंसल, डॉ भूपेंद्र चाहर, डॉ जे एस इंदोलिया, डॉ जय बाबू, डॉ अमित अग्रवाल मौजूद रहे।