Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: वीडियो वायरल कर जीभ काटने का इनाम घोषित करने वाले होतम सिंह के खिलाफ़ दर्ज हुआ मुकदमा

Pragya News 24

Wed, May 15, 2024
Post views : 55

Agra. वीडियो वायरल कर अखिल भारत हिंदू महासभा राष्ट्रीय प्रवक्ता की जीभ काटने पर 11 लाख रुपए का इनाम की घोषणा करने वाले लोकसभा प्रत्याशी होतम सिंह के खिलाफ आखिरकार मुकदमा दर्ज हो गया है। सदर थाने में होतम सिंह के खिलाफ धारा 500, 504, 506, 295 ए, 295, 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने इसे संगठन और कार्यकर्ता की बड़ी जीत बताया है।

आपको बताते चले कि आगरा में लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के फतेहपुर सीकरी लोकसभा प्रत्याशी होतम सिंह के समर्थन में स्वामी प्रसाद मौर्य जनसभा करने आए थे। जनसभा के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने जूता फेंक कर मार दिया था। इस घटना में शामिल युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था। अगले ही दिन प्रत्याशी होतम ने इस घटना को लेकर एक वीडियो वायरल किया था जिसमें महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट की जीभ काटने पर 11 लाख का इनाम घोषित किया था।

इसके बाद संगठन के कार्यकर्ता लगातार होतम सिंह पर मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। मुकदमा दर्ज न होने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी निवास के घेराव करने का ऐलान किया था जिसके बाद पुलिस व प्रशासन की नींद टूटी और तत्काल प्रभाव से सदर थाने में होतम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन