: फ़र्ज़ी जमानतदार बनने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार
Thu, May 16, 2024
Agra. थाना सदर पुलिस और एसटीएफ यूनिट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पुलिस और एसटीएफ यूनिट ने मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी जमानतदार बनने वाले गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम देकर जेल भेज दिया है।
आपको बताते चलें कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए अपराधियों के फर्जी जमानती बनकर उनकी जमानत दिया करते थे। यह लोग पैसे लेकर उनके फर्जी जमानतदारी बनते थे। इनके सहयोग से अपराधी आसानी से छूटकर जमानत पर बाहर आ जाते थे और फिर पुलिस के हत्या नहीं चढ़ पाते थे क्योंकि फर्जी जमानत दिए जाने से ना तो जमानत देने वाला मिलता था और न ही वो अपराधी। इसे लेकर आगरा पुलिस ने सख्त रवैया अपना लिया था। पुलिस ने ऐसे फर्जी जमानतियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी थी।
पिछले दिनों सदर थाना पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर ऐसे सात लोगों को गिरफ्तार किया था जो अपराधियों की फर्जी जमानत दिया करते थे। यह सभी लोग फर्जी एफिडेविट, आधार कार्ड और अन्य जरूरी फर्जी डॉक्यूमेंट दिया करते थे। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर इनको जेल भेज दिया था लेकिन इस गिरोह के बाकी सदस्यों की धर पकड़ की जा रही थी। बुधवार को इस गिरोह के एक ओर सदस्य को थाना सदर बाजार पुलिस टीम एवं एसटीएफ यूनिट ने गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।
: लघुशंका के दौरान छींटे पड़ने पर युवती ने डांटा तो घर में घुसकर की मारपीट
Thu, May 16, 2024
Agra. रास्ते में लघुशंका करने के दौरान युवती पर छींटे आ गई। जिस पर युवती द्वारा बच्चे को डांटना युवती और उसके परिजनों को भारी पड़ गया। बच्चे के परिजनों ने घर में घुसकर युवती और उसके परिवार की जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।
पूरा मामला थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव बगदा से जुड़ा हुआ है। पीड़िता लक्ष्मी देवी ने पुलिस को बताया कि वह सुबह दूध लेने जा रही थी। रास्ते में आरोपी अमित की बहन का बेटा लघु शंका कर रहा था। रास्ते से गुजरने के दौरान पेशाब के छींटे उसकी साड़ी पर आ गई। इस पर उसने बच्चे को डांट दिया और घर आ गई। उसके पीछे आरोपी अमित भी घर आ गया। वह उसे घर से बाहर ले आया और फिर पिटाई लगा दी। मामी पूजा बचाने आई तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। बाद में अमित के पिता राम प्रकाश, बहन और मां भी घर में घुसकर मारपीट करने लगे।
पीड़ित ने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने चार को नामजद किया गया है। गाली गलौज, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है। आगामी कार्यवाही की जा रही है।
: पर्यटकों को लेकर गाइडों के बीच चले लात-घूंसे, ज्ञानी बंटी और बजरंगी पर दबंगई का आरोप
Thu, May 16, 2024
Agra. ताजमहल की शिल्पग्राम पार्किंग एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार सुर्खियों में आने का कारण गाइडों के बीच हुआ विवाद है। देखते ही देखते दो गाइडों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वहां पर लात घूंसे चलने लगे। जो भी लोग बीच बचाव करने के लिए आए वह भी मारपीट का शिकार हो गए। इस घटना के बाद लाइसेंस धारक गाइड पर्यटन थाने पहुंचे जहां उन्होंने एसीपी ताज सुरक्षा से शिकायत की और अपनी सुरक्षा की मांग की।
गाइड हेमंत कुमार ने बताया कि शिल्पग्राम की पार्किंग में गाइड की बैठने की व्यवस्था है। यहीं से टोकन सिस्टम से सभी लोग काम करते हैं। पार्किंग में टूरिस्ट गाड़ी आई थी। टोकन के हिसाब से मेरा नंबर था, जैसे ही मैं पर्यटक के पास पहुंचा तो वहां पर एक युवक आकर कहने लगा कि यह मेरा क्लाइंट है। मैंने कहा कि तू गाइड नहीं है, तेरा क्लाइंट कहां से हो गया और विरोध किया तो कहने लगा ज्यादा बोल रहा है, चल लेजा इसको लेकिन आधे पैसे दे देना। बस इसी बात को लेकर विवाद बड़ा और झगड़ा शुरू हो गया।
पीड़ित लाइसेंस धारा गाइड हेमंत कुमार ने बताया कि शिल्पग्राम में ज्ञानेंद्र उर्फ ज्ञानी बंटी और बजरंगी भाई नाम के दबंग की दबंगई चल रही है। उनका कहना है कि वह अधिकतर लोगों के साथ इसी तरह की हरकत को अंजाम देते हैं। जो लोग लड़ नहीं सकते वह चुपचाप उन्हें अपनी कमाई का हिस्सा भी दे देते हैं। इनमें से एक बजरंगी भाईजान जो संगठन से जुड़ा हुआ है जबकि वह तो गाइड भी नहीं है लेकिन फिर भी गाइडों से अवैध वसूली जारी है।
पीड़ित गाइड हेमंत का कहना है कि आज इन दबंगों का विरोध किया है तो अब उन्हें अपनी जान माल का खतरा भी लगने लगा है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध करने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि अगर मेरे साथ कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार ज्ञानेंद्र उर्फ ज्ञानी, रवि और बजरंगी भाईजान होगा।