Thu 25 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: प्रांतीय अधिवेशन में सहभागिता को जुटे 75 जिलों के व्यापारिक प्रतिनिधि, कल आएंगे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

Pragya News 24

Sat, Sep 7, 2024
Post views : 90

अग्रवन, वाटरवर्क्स के राजकुमार सभागार में रविवार− सोमवार को जुटेगा प्रदेशभर के व्यापारियों का जमावड़ा
रविवार को भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह करेंगे उद्घाटन, व्यापारी रखेंगे वित्तमंत्री सुरेश खन्ना के समक्ष समस्याएं
आगरा व्यापार मंडल कर रहा है आयोजन दो दिवसीय उप्र उद्योग व्यापार मंडल प्रांतीय अधिवेशन का

आगरा। ताजनगरी में प्रदेश भर के व्यापारियों का जमावड़ा लगना शुरु हो गया है। देर शाम तक 500 से अधिक व्यापारी और उद्यमी आगरा व्यापार मंडल द्वारा वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन में आयोजित हो रहे दो दिवसीय उप्र उद्योग व्यापार मंडल प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंच चुके हैं। रविवार प्रातः ये संख्या बढ़कर 1000 से अधिक हो जाएगी।

आगरा व्यापार मंडल की अगुवायी में 22 वर्षों बाद आयोजित हो रहे प्रांतीय अधिवेशन में 75 जिलों और 350 तहसीलों से व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि सहभागिता कर रहे हैं। रविवार को भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। आयोजन तीन सत्रों में होगा। प्रातः दस बजे उद्घाटन सत्र, दोपहर 2 बजे से आगरा व्यापार मंडल का प्रस्ताव सत्र और सायं 4 बजे तृतीय सत्र में प्रदेश के वित्तमंत्री और राष्ट्रीय जीएसटी काउंसिल के सदस्य सुरेश खन्ना व्यापारियों को संबोधित करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने पहुंचेंगे। इसी सत्र में स्वागत एवं सम्मान समारोह भी होगा।

अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन में बांदा, चित्रकूट, मउ, शाहजहां पुर, बरेली, जौनपुर कानपुर, मथुरा, गोरखपुर आदि जिलों से व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंच चुके हैं। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता (बरेली) ने अपने सहयोगियों समित अग्रवाल, संजीव चांदना आदि के साथ कार्यक्रम के कार्यभार की बागडोर संभाल ली है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडे ने कानपुर से आकर आइटी कार्यालय का प्रभार संभाल लिया है। जौनपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार टंडन भी व्यवस्थाओं में सहयोग दे रहे हैं। अन्य जिलों से सैंकड़ों प्रतिनिधि सुबह 8 बजे तक पहुंच जाएंगे।

अधिवेशन के प्रथम सत्र में व्यापार के विकास पर चिंतन, राष्ट्र स्तर तक विस्तार और समस्या− समाधान पर मंथन किया जाएगा। द्वितीय सत्र में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का संबोधन होगा। इसी सत्र में शहर के प्रमुख और वरिष्ठ व्यापारियों का भामाशाह सम्मान होगा। तृतीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि जीएसटी, आयकर, बिजली समस्या आदि को लेकर वित्त मंत्री को श्वेत पत्र सौंपे जाएंगे। संगठन महामंत्री राकेश कुमार बंसल ने बताया कि अधिवेशन के दूसरे दिन त्रिवार्षिक चुनाव एवं समापन समारोह होगा।

इन्हें प्रदान किया जाएगा आज भामाशाह सम्मान
आगरा व्यापार मंडल के महामंत्री अशोक मंगवानी ने बताया कि रविवार को महेश गोयल, शंकरलाल दुहानी, राजीव अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, विष्णु कुमार गोयल, राजेंद्र कुमार गुप्ता को भामाशाह सम्मान प्रदान किया जाएगा। वरिष्ठ व्यापारीजन सम्मान से रोचलदास नागरानी, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, मदन लाल अग्रवाल, मोहनलाल सिंघल, पन्नालाल अग्रवाल, भूपेंद्र कुमार वर्मा और श्रीभगवान रैपुरिया को सम्मानित किया जाएगा।

ये संभाल रहे व्यवस्थाएं
आयोजन की व्यवस्थाएं महामंत्री अशोक मंगवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र दौनेरिया, भगवान दास बंसल, जय प्रकाश अग्रवाल, कन्हैया लाल राठौड़, जय किशन पुरसनानी, उपाध्यक्ष सुरेश बवेजा, विष्णु दयाल बंसल, संदीप गुप्ता, राजेश अग्रवाल, राजेश सिंघल, मंत्री राजीव गुप्ता, अखिल मोहन मित्तल, संजीव अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, दुष्यंत गर्ग, योगेश रखवानी, राजेन्द्र गुप्ता, विष्णु स्वरूप अग्रवाल, तरुन सिंह, मनीष बंसल, रोहित शर्मा, साहूकार सिंह आदि संभाल रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन