: डिजिटल सुविधा अपनाएं लेकिन सतर्कता के साथ, स्पाइसी शुगर की लगी डिजिटल सुरक्षा पर क्लास
Sat, Aug 10, 2024
स्पाइसी शुगर संस्था ने आयोजित की सिक्योर योर डिजिटल लाइफ विषय पर वर्कशाँप
साइबर एक्सपर्ट डॉ रक्षित टंडन ने महिलाओं को बताए डीजी लॉकर के फायदे
आगरा। आपके हाथ की हथेली में आपके पूरे जीवन की जमा पूंजी, आपकी व्यक्तिगत जिंदगी की यादें और जानकारियां छुपी हुई हैं। आपकी जरा सी चूक आपके भविष्य के लिए बड़ी भूल बन सकती है। इसलिए डिजिटल होती जिंदगी को स्मार्ट तरीके से अपनाएं। साइबर गुरु डॉ रक्षित टंडन ने स्पाइसी शुगर की सदस्याओं को सचेत करते हुए ये जानकारी साझा की। शनिवार को हरीपर्वत स्थित होटल होली डे इन में स्पाइसी शुगर द्वारा सिक्योर योर डिजिटल लाइफ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
संस्थापक अध्यक्ष पूनम सचदेवा, पावनी सचदेवा और चांदनी ग्रोवर ने सभी का स्वागत किया। पूनम सचदेवा ने कार्यशाला के विषय की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में डिजिटल सुविधा जितनी बढ़ी है उतना ही डिजिटल अपराध भी बढ़ता जा रहा है। आज मोबाइल के माध्यम से हमारी पूरी जानकारी सार्वजनिक है। डिजिटल फ्रॉड जबरदस्त तरीके से बढ़ चुके हैं। इसलिए ये जरूरी है कि सुविधा अपनाएं लेकिन सतर्कता के साथ।
साइबर एक्सपर्ट डॉ रक्षित टंडन ने कहा कि डिजिटल खुराक ने सबसे ज्यादा कुप्रभाव बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चे यूट्यूब पर वीडियो देखकर हैकर बन रहे हैं। अश्लील वीडियो देखकर बलात्कारी बन रहे हैं। आवश्यक है माता पिता बच्चों को समय दें। मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर समय पाबंदी का लॉक लगाएं। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट होने से बचना है तो सोशल प्लेटफार्म पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। भगवान के नाम, जन्मतिथि आदि को पासवर्ड न बनाएं। आधार और पेनकार्ड सिर्फ डिजिलॉकर में ही सेव करें। ऑनलाइन शॉपिंग करें तो कैश ऑन डिलीवरी विकल्प ही चुनें। डेबिट और क्रेडिट कार्ड को फोन से लॉक करके रखें।
घर के बुजुर्गों के आधार की वेबसाइट पर जाकर उनका बायोमेट्रिक लॉक करके रखें। क्योंकि अंगूठे का निशान अपराधी चुरा रहे हैं। साइबर हाइजिन का विशेष ध्यान रखें। किसी के कहने से अनजान ऐप डाउनलोड न करें। कार्ड्स की लिमिट रखें। फोन हैक होते ही फैक्ट्री रीसेट कर दीजिए। फोन चोरी होने पर सिम सबसे पहले लॉक करवाएं। पुलिस शिकायत दर्ज करें। कार्यशाला के द्वितीय सत्र में महिलाओं ने डिजिटल सुरक्षा से संबंधित प्रश्न डॉ रक्षित टंडन से किये।
इस अवसर पर वीना सचदेवा, स्वाति परसवानी, शिखा जैन, दिव्या वाधवा, राहुल वाधवा, एकता ठुकराल, माला जसूजा, पुष्पा पोपटानी, मीनल परसवानी, रानी रल्लन, सिप्पी वर्मा, शशि बंसल आदि उपस्थित रहीं।
: संकल्प दिवस के लिए 13 अगस्त रात्रि नौ बजे सैकड़ों अग्रबंधुओं का अग्रोहा धाम को होगा प्रस्थान
Sat, Aug 10, 2024
महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी में आयोजित आमंत्रण पत्र के विमोचन के साथ अग्रबंधुओं को संकल्प दिवस की यात्रा में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित
आगरा। 14 अगस्त को हरियाणा (हिसार) स्थित अग्रोहा शक्तिपीठ तीर्थ स्थल पर आयोजित संकल्प दिवस में ब्रज प्रदेश से सैकड़ों अग्रबंधु अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नेतृत्व में शामिल होंगे। इसके लिए 13 अगस्त को रात्रि नौ बजे लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन से 5 बसें व लगभग 25 दोपहिया वाहन 800 अग्रबंधुओं के साथ प्रस्थान करेंगे। सम्मेलन के सदस्यों ने अधिक से अधिक संख्या में अग्रबंधुओं से संकल्प दिवस में शामिल होने के लिए आह्वान किया।
लोहामंडी स्थि माहराजा अग्रसेन भवन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा हिसार स्थित अग्रोहा शक्तिपीठ में 14 अगस्त को आयोजित हे जा रहे संकल्प दिवस के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया। राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल व ब्रज प्रदेश के चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने अधिक से अधिक संख्या में अग्रबंधुओ को अग्रोहा चलने के लिए आमंत्रित किया। बताया कि 11 दिवसीय संकल्प पैदल यात्रा 3 अगस्त को चंडीगढ़ से राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण जी गर्ग के नेतत्व में अग्रवाल सम्मेलन के ब्रांड एम्बेसडर, श्याम भक्त, अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक पदयात्रा के संयोजक कन्हैया मित्तल जी ने पदयात्रा का संकल्प लेकर हजारों अग्रबंधुओ के साथ प्रारम्भ की। यात्रा चंडीगढ़ पंचकुला, अंबाला एवं हरियाणा के विभिन्न जिलों से होती हुई 278 किलो मीटर तक पैदल चलते हुए, 14 अगस्त को पितृ भूमि अग्रोहा शक्ति पीठ तीर्थ स्थल पहुंचेगी। जहां देश भर के हजारों अग्रबंधु शामिल होंगे।
मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सेना, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल,सांसद अतुल गर्ग, नवीन जिंदल आदि शामिल होंगे। कुलदेवी महालक्ष्मी के मंदिर के लिए संकल्प लें। सभी अग्र बंधुओं से अपील करते हुए निवेदन किया कि इस ऐतिहासिक संकल्प पदयात्रा के साक्षी बनने के लिए लिए अधिक से अधिक संख्या में अग्रोहा शक्ति पीठ पधारे। जहां अग्रबंधुओं का विशाल समागम होगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश चंद गर्ग, उमेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुमन गोयल, मंजू बंसल, हेमलता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, निशा सिंघल, जितेन्द्र अग्रवाल, सौरभ जैन, ब्रजेश अग्रवाल, रवि गोयल, राजेश सिंघल आदि उपस्थित थे।
: झूला झूलेरानी राधिका तो सखियां गावत मल्हार…
Sat, Aug 10, 2024
नव चेतना महिला मण्डल द्वारा मंगलम एस्टेट में उत्साह व उमंग के मनाया तीजोत्सव, हरे परिधान व सोलह श्रंगार कर पहुंची सभी सखियां
आगरा। रिमझिम बारिश के फुहार के बीच नव चेतना महिला मण्डल की सखियों ने उत्सह व उमंग के साथ तीजोत्सव मनाया। दयालबाग मंगलम एस्टेट में आयोजित तीजोत्सव में सभी सखियों का स्वागत संस्थापिका श्रद्धा दीक्षित ने माथे पर चंदन लगाकर किया। हरे परिधान, हरी चूड़ियां, हरी बिन्दी से श्रंगारित महिलाओं ने ढोलक की थाप पर मल्हार गाए और नृत्य कर तीजोत्सव का आनन्द लिया। कई आकर्षक गेम भी खेले।
रेनू अग्रवाल ने मल्हार झूला तो झूले रानी राधिका तो ऐ जी साखियां गावत मल्हार…, श्रद्धा ने गाया बरस रही है कारी कारी, मत बरसो बदरिया कारी… गाया तो सखिया नृत्य करने लगी। इस मौके पर महिलाओं के लिए आकर्षक व मनोरंजक खेल भी रखे गए। जिसमें सावन माह और तीज पर प्रश्न पूछे तो तंबोला का भी आनन्द लिया। सावन और हरियाली तीज मिलन पर सभी ने नृत्य और गायन के साथ भरपूर आनंद लिया और अपनी संस्कृति और त्योहारों को संजोकर रखने का प्रण लिया। सीमा मल्होत्रा ने हरियाली तीज और सावन का महत्व बताते हुए कहा कि बारिश का पानी बचा कर हम पानी की समस्या को दूर कर सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गरिमा, वंदना, दीपा, कनिका, पूनम ,सलोनी, नीरू, सौम्या आदि महिलाओं ने भाग लिया।